MP Land Record | नाम के अनुसार खसरा खतौनी कैसे चेक करें 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन उनकी भूमि संबंधित सभी विवरण आसानी से देखने की सुविधा प्रदान करवाई है।

जिसके लिए एमपी राजस्व विभाग द्वारा एमपी लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है। एमपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक अपनी भूमि संबंधित सभी विवरण जैसे भूलेख खसरा खतौनी आदि आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

इस लेख के माध्यम से हम आपको MP Land Record खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कैसे करें इससे जुडी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, जिसके लिए आप इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें की मध्यप्रदेश आवास योजना की नयी सूची भी जारी हो गयी है, आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।

MP Land Record | नाम के अनुसार खसरा खतौनी कैसे चेक करें 2023
नाम के अनुसार खसरा खतौनी चेक करें

एमपी भूलेख खसरा खतौनी 2023


MP भूलेख खसरा खतौनी जिसमे की राज्य के नागरिकों की भूमि से संबंधित सभी विवरण का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया गया होता है। इसे देखने की सुविधा ऑनलाइन माध्यम से एमपी भूलेख (MP Bhulekh) रिकॉर्ड पोर्टल पर प्रदान की गई है।

इस पोर्टल पर नागरिकों की भूमि का पूरा डाटा सुरक्षित रिकॉर्ड किया गया है, जिससे जहाँ पहले नागरिकों को जमीन से जुड़े दस्तावेज जैसे खसरा नकल, जमाबंदी आदि की आवश्यकता पड़ने पर काई बहार पटवारी कार्यालयों में जाकर यह जानकारी देखनी पड़ती थी।

वहीं अब ऑनलाइन पोर्टल पर सभी भूमि विवरण होने से उनके कार्य बेहद भी सरल और आसान हो गए हैं।

अब नागरिक मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल से घर बैठे ही अपनी भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

जिससे उनके कीमती समय और पैसे की बचत हो सकेगी। भूमि संबंधी विवरण को डिजिटलीकरण करने के लिए एमपी राजस्व विभाग के द्वारा सभी नागरिकों के लिए Land Record MP सुविधा उपलब्ध की गयी है।

MP Land Record 2023: Details

आर्टिकल MP Land Record खसरा खतौनी 2023
राज्य मध्य प्रदेश
संबंधित विभाग राजस्व विभाग, एमपी
वर्ष 2023
माध्यम ऑनलाइन
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
श्रेणी राज्य सरकारी
आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in

MP खसरा खतौनी नाम अनुसार ऐसे करें चेक

राज्य के जो नागरिक मध्यप्रदेश भू अभिलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार देखना चाहते हैं, वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड संबंधित विवरण आसानी से देख सकेंगे।

  • एमपी खसरा खतौनी चेक करने के लिए आवेदक को सबसे पहले एमपी लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
MP Land Record खसरा खतौनी नाम अनुसार ऐसे करें चेक
  • इसके बाद आपको अपने स्क्रीन पर भू-अभिलेख का एक विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे की आपको Yes पर क्लिक करना होगा
  • yes पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन कर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज में आपको अपनी कुछ जानकारियों को दर्ज करना होगा।
MP Land Record खसरा खतौनी
  • अगर आप नाम से ढूँढना चाहते हैं तो नाम से ढूंढने के लिए आपको भू-स्वामी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना नाम दर्ज करने के लिए आएगा आपको अपना नाम चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने सभी चीजों का विवरण खुलकर सामने आ जाएगा।
madhya pradesh land record 1
  • अब यहाँ पर आपको खसरा देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर खसरा खतौनी की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आप अपने नाम अनुसार खसरा खतौनी चेक करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

एमपी लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी जिलेवार लिस्ट

मध्यप्रदेश भूलेख देखने के लिए राज्य के वह जिले जिनका भू-अभिलेख ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है, उनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

अलीराजपुर देवास रतलाम श्योपुर
अनूपपुर दमोह राजगढ़ हरदा
अलीराजपुर दतिया रायसेन आगरा मालवा
बैतूल धार रीवा झाबुआ
बालाघाट डिंडौरी सीहोरशिवपुरी
बड़वानी गुना सागर शहडोल
बुरहानपुर मुरैना सतना उज्जैन
खरगौन मंडला सिवनी खंडवा
भिण्ड मंदसौर सीधी जबलपुर
भोपाल नीमच सिंगरौली इंदौर
कटनी नरसिंहपुरविदिशा उमरिया
छिंदवाड़ा निवाड़ी ग्वालियर टीकमगढ़
छतरपुर पन्ना शाजापुर होंशगाबाद

एमपी भू अभीलेख खसरा खतौनी के लाभ

एमपी खसरा खतौनी से नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • mp land record portal पर नागरिकों के भूमि से संबंधित सभी विवरण जैसे खसरा, खतौनी, नकल, जमाबंदी आदि रिकॉर्ड सुरक्षित दर्ज किया गया है।
  • एमपी भूलेख पोर्टल के जरिये नागरिकों के समक्ष अब शांति पूर्ण तरीके से भूमि से संबंधी जानकारी को उपलब्ध करवाया जायेगा।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर जमीनी संबंधित जानकारी होने से राज्य के किसान और जमींदारों को भूमि संबंधित दस्तावेजों का रिकॉर्ड प्राप्त करना और भी आसान हो जाएगा।
  • नागरिकों की सुविधा के लिए mpbhulekh.gov.in के साथ भूमि की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है, जिसे डाउनलोड करके नागरिक अपनी भूमि का विवरण चेक कर सकेंगे।
  • भूलेख मध्यप्रदेश पोर्टल पर भूमि के मालिक की जानकारी होने से जमीन को लेकर होने वाले वाद-विवाद या अवैध अतिक्रमण को कम किया जा सकेगा।

भू नक्शा एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

नागरिक अपनी भूमि का विवरण मध्य प्रदेश लैंड रॉर्ड पोर्टल के अलावा सरकार द्वारा जारी मोबाइल एप को डाउनलोड करके भी देख सकेंगे।

MP Land Record खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक कैसे करें
MP Land Record खसरा खतौनी
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में “MP Bhulekh- मध्यप्रदेश भूलेख” टाइप करके सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भू नक्शा मोबाइल एप खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद इनस्टॉल पूरा हो जाने पर आपके मोबाइल में एप डाउनलोड हो जाएगा।
  • अब आप मोबाइल एप को ओपन करके उसमे पूछे गए सभी विवरण को दर्ज करके भूमि की जानकारी देख सकेंगे।

एमपी लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

मध्यप्रदेश भू अभिलेख को चेक करने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

मध्यप्रदेश भू अभिलेख को चेक करने के लिए आवेदक एमपी लैंड रिकॉर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

MP खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए क्या जानकारी दर्ज करनी होगी ?

MP खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए आपको अपने जिला, तहसील, गाँव का चयन करना होगा, जिसके बाद आप अपना खसरा खतौनी ऑनलाइन देख सकेंगे।

एमपी खसरा खतौनी से संबंधित जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

एमपी खसरा खतौनी से संबंधित जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर: 0751-2441200 है।

मध्य प्रदेश खसरा खतौनी देखने के लिए क्या मोबाइल एप भी जारी किया गया है ?

जी हाँ, मध्य प्रदेश खसरा खतौनी देखने के लिए सरकार द्वारा “MP Bhulekh- मध्यप्रदेश भूलेख” एप भी जारी किया गया है।

एमपी खसरा खतौनी ऑनलाइन होने से क्या लाभ मिले है ?

मध्य प्रदेश राज्य के नागरिकों को अपनी भूमि से संबंधित एमपी खसरा खतौनी के लिए अब किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी वह घर बैठे ही अब अपनी भूमि से संबंधित विवरणों को प्राप्त कर सकते है।

एमपी लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी 2023 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरम्भ होने की जानकारी भी जल्द ही आपको प्रदान करवा देंगे, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram