2 हजार के नोट को लेकर RBI का बड़ा फैसला, जानिए जरूरी जानकारी

RBI on 2000 Rupees Notes: RBI की ओर से दो हजार के नोट को पिछले साल सर्कुलेशन से बाहर कर दिया गया था। लेकिन अब इस नोट के साथ जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये नोट अब भी जनता के पास हैं जिनकी कीमत 8,897 करोड़ रुपये है।

RBI on 2000 Rupees Notes

यह भी पढ़ें:- बैंकों को झटका! Supreme Court ने कहा – बिना सुनवाई के लोन खाता धोखाधड़ी घोषित नहीं होगा

2 हजार के 97.5% नोट वापस आ गए

2000 रुपये के नोट को 19 मई 2023 को बंद कर दिया गया था। जनता को 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में जमा करने या बदलने का समय दिया गया था। बाद में डेडलाइन को 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ा दिया गया था। 31 जनवरी 2024 तक, 97.5% नोट वापस आ गए थे लेकिन अभी भी 8,897 करोड़ रुपये मूल्य के नोट जनता के पास हैं।

खत्म हफ्ते में करेंसी सर्कुलेशन में गिरावट

आंकड़ों के मुताबिक, 9 फरवरी को समाप्त होने वाले हफ्ते में सर्कुलेशन में लिखी करेंसी (Currency-in-circulation or CiC) की ग्रोथ एक साल पहले के 8.2 परसेंट से नीचे गिरकर 3.7 परसेंट रह गई है। CiC का मतलब होता है सर्कुलेशन में मौजूद नोट और सिक्के।

इसके साथ ही जनता के पास मौजूद करेंसी (currency with the public) से मतलब है- बैंकों के पास जमा कैश को घटाने के बाद सर्कुलेशन में मौजूद नोट और सिक्के।

बैंको में डबल डिजिट ग्रोथ – रिपोर्ट

जनवरी 2024 में बैंकों में डिपॉजिट में डबल डिजिट ग्रोथ हुई है। यह ग्रोथ 2,000 रुपये के नोटों को हटाने के कारण हुई है। रिजर्व मनी (RM) की ग्रोथ 9 फरवरी, 2024 को घटकर 5.8% रह गई, जो एक साल पहले 11.2% थी। RM में CiC (सर्कुलेशन में मौजूद नोट और सिक्के) के अलावा RBI के पास बैंकों की जमा राशि और बाकी जमा शामिल होती है। RBI के अनुसार, RM में CiC सबसे बड़ा कंपोनेंट हैं।

2,000 रुपये के नोटों बंद करने के कारण

यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि RBI ने 2,000 रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला कई कारणों से लिया था। 2,000 रुपये के नोटों का इस्तेमाल अक्सर नकली नोट बनाने के लिए किया जाता था। RBI डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना चाहता है। 2,000 रुपये के नोटों का इस्तेमाल अक्सर आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जाता था।

आरबीआई को उम्मीद है कि 2,000 रुपये के नोटों को बंद करने से इन समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी। यह भी महत्वपूर्ण है कि 2,000 रुपये के नोट बंद होने का अर्थव्यवस्था पर दीर्घकालिक प्रभाव क्या होगा, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।

टॉपिक: RBI on 2000 Rupees Notes, 2 हजार के नोट, RBI

अन्य खबरें भी देखें:

Leave a Comment