रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल: पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करें, स्टेटस देखें

सरकारी सेवाओं को करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद जीवन यापन करने के लिए पेंशन दी जाती है। ऐसे ही सरकार द्वारा आम नागरिकों को भी कई योजनाओं (जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन) के माध्यम से पेंशन दी जाती हैं।

यदि इन पेंशनों से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत होती है तो आम नागरिक उसे दर्ज कर सकते हैं।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल शिकायत दर्ज करें
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल

ऐसे ही सेना से रिटायर हुए सैनिकों या सैनिक आश्रित उनके परिवारों को यदि पेंशन से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो वे रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत कर सकता हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे द्वारा आपको रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने और उसके स्टेटस को देखने की जानकारी प्रदान की जाएगी।

आर्टिकल रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
पोर्टल Defense Pension Grievances Redress and Monitoring System (DPENGRAMS)
विभाग भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग
उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की पेंशन सम्बंधित शिकायतों का निवारण करना
लाभार्थी भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रित
वर्ष 2023
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट rakshapension.desw.gov.in

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल DPENGRAMS की शुरुआत की गयी। DPENGRAMS का विस्तृत रूप Defense Pension Grievances Redress and Monitoring System है।

इस पोर्टल की शुरुआत भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को होने वाली पेंशन सम्बन्धी परेशानियों को हल करने के लिए की गयी है।

इस योजना की घोषणा रक्षामंत्री द्वारा 14 जनवरी को सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के दिन की गयी। पेंशन से सम्बंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करने के लिए सैनिकों को किसी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं है वे अब इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही शिकायत पूर्व सैनानी कल्याण विभाग में दर्ज कर सकते हैं।

पोर्टल का उद्देश्य

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उसके आश्रितों को पेंशन सम्बन्धी होने वाली परेशानियों का निवारण प्रदान करना है। जिसके लिए वे इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत दर्ज करने हेतु पात्रताएं

  • रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर सिर्फ पूर्व सैनिक या उनके आश्रित ही शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।

पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि आपको किसी भी प्रकार से पेंशन सम्बंधित कोई समस्या है तो आप नीचे दिए गए चरणों के अनुसार पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें:

  1. सबसे पहले रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rakshapension.desw.gov.in पर क्लिक करें।
  2. पोर्टल के मुख्य पेज पर Lodge Your Grievance पर क्लिक करें। रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें
  3. नए पेज पर आपको दो विकल्प Is the Grievance Related to an Ex-Serviceman और Is the Grievance Related to Pensionary Matters में से जिस प्रकार की शिकायत आपको दर्ज करनी है दोनों के सामने YES पर क्लिक करें।
  4. अब शिकायत दर्ज करने के लिए आपके सामने एक फॉर्म होगा जिसमें आपकी पूर्व सेवा के अनुरूप जानकारी दर्ज करनी हैं।
  5. सभी जानकारी भरने के बाद आप शिकायत दर्ज करें और अगर शिकायत से सम्बंधित कोई दस्तावेज है तो उससे अपलोड करें। रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
  6. अब आप कॅप्टचा कोड दर्ज करें एवं Submit पर क्लिक करें।

उपर्युक्त प्रक्रिया से आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

पोर्टल पर की गयी शिकायत का स्टेटस देखें

  • सर्वप्रथम रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rakshapension.desw.gov.in पर क्लिक करें।
  • पोर्टल के होम पेज में View your grievance Status पर क्लिक करें।
  • अपने द्वारा की गयी शिकायत का रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अब कॅप्टचा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें। रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल

सभी चरणों का पालन करने के बाद आप को आपके द्वारा की गई शिकायत की वर्तमान स्थिति दिख जाएगी।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल से जुड़े प्रश्न एवं उनके उत्तर

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

इस पोर्टल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की पेंशन सम्बन्धी शिकायतों का समाधान करना है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की शुरुआत किसने की?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

1800-11 1971

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल किस मंत्रालय के अधीन है?

रक्षा मंत्रालय

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करें?

पोर्टल पर उपर्युक्त बताई गयी प्रक्रिया के माध्यम से शिकायत करें।

हेल्पलाइन

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल से सम्बंधित किसी भी सहायता के लिए 1800-11-1971 पर कॉल करें या [email protected] पर मेल करें।

Leave a Comment