Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 परिवार की महिला मुखिया को मिलेंगे स्मार्टफोन

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 :- राजस्थान की राज्य सरकार हमेशा ही अपने प्रदेश की महिलाओं के बारे में सोचती रहती है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए राज्य हमेशा ही नई नई योजनाओं को निकलती रहती है, इसी संबंध में राजस्थान की सरकार ने एक और नई स्किम को निकाला है जिसके तहत राजस्थान की हर एक परिवार महिला मुखिया को एक एक स्मार्टफोन मिलेंगे। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत सरकार राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 को भी चला रही है जिसके तहत अगस्त में लगभग 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन प्रदान किए जाते हैं।

इस स्मार्ट फोन में आपको लगभग 3 साल का रिचार्ज मुफ्त में मिलेगा, इसका मतलब की आप इस मोबाइल को 3 साल तक फ्री में चला सकते हैं। इस फ्री सेवा में आपको इंटरनेट सेवा, कॉलिंग तथा SMS की सुविधा प्रदान की जाएगी। अगर आप भी राजस्थान राज्य के निवासी हैं तथा इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं और स्मार्ट फोन का लाभ पाना चाहते हैं तो यह लेख केवल आपके लिए है क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं की Rajasthan Free Mobile 2023 Kab Milega ? Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Kaise Apply Kare ? राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 की लिस्ट में नाम चेक कैसे करें ?

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023

इस योजना से जुडी हुई समस्त लेटेस्ट न्यूज को आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से विस्तृत जानकारी देंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ें, ताकि आपको फ्री मोबाइल योजना में आवेदन करने तथा इसका लाभ पाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023

राजस्थान के बजट भाषण के दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी, जिसके अंतर्गत प्रदेश की लगभग 1.35 करोड़ परिवार की मुखिया महिलाओं को स्मार्ट फोन प्रदान किए जाएंगे जिससे की राजस्थान की समस्त महिलाओं को प्रदेश में चल रहे सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके तथा महिलाऐं अपने आप में आत्मनिर्भर बन सके। वर्तमान वर्ष 2023 में लगभग 40 लाख महिलाओं को यह स्मार्ट फोन अगस्त 2023 से मिलने शुरू हो जाएंगे और बाकि शेष महिलाओं को आने वाले 2 वर्ष के अंतर्गत फोन वितरित किए जाएंगे। Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए निविदाएं 16 मई 2022 को आमंत्रित की गई थी।

राजस्थान सरकार की योजनाएं लिस्ट 2023

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलने वाले स्मार्टफोन में सरकार 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा एवं कॉलिंग की भी सुविधा प्रदान करेगी और साथ ही साथ स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके पहले से ही दिए जाएंगे। जिससे कि महिलाओं को राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी समय से मिलती रहे। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही केवल इस योजना का लाभ मिलेगा। महिलाओं को इस योजना के तहत 9500 रूपये के मोबाइल वितरित किए जाएंगे जिसमे की आपको हर महीने 5 जीबी डाटा प्रदान किया जाएगा। इस फोन को इस्तेमाल करने में किसी को भी परेशानी न हो इसके लिए फोन की सभी जानकारी डिजिटल सखी के द्वारा दी जाएगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामराजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023
Rajasthan Free Mobile Scheme 2023
किसके द्वारा शुरू की गयीमुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा
लाभार्थीजनाधार कार्ड रखने वाली महिलाओं के साथ चिरंजीवी योजना परिवारों की महिला मुखिया
लाभार्थियों की संख्या1 करोड़ 35 लाख
लाभफ्री में महिलाओं को स्मार्ट फोन
उद्देश्यमहिलाओं को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा
सभी जनकल्याण योजनाओं की सुचना पहुँचाना
वर्गराज्य सरकारी योजना
निर्धारित बजट1200 करोड़
संबंधित राज्यराजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों
आधिकारिक वेबसाइटchiranjeevi.rajasthan.gov.in
Complete details of Rajasthan Free Mobile Scheme 2023

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का उद्देश्य

राजस्थान सरकार का इस योजना को शुरुआत करने का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के चिरजीवी समूहों की महिला प्रधानों को मुफ्त में स्मार्ट फोन देना है, ताकि सभी महिलाऐं डिजिटल तरीके से राजस्थान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं की जानकारी अपने मोबाइल में ही देख सकते हैं। कई बार ऐसा देखने के लिए मिला है की महिलाओं के पास संचार की उचित व्यवस्था न होने के कारण वह कई सारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं और उनको किसी भी प्रकार के लाभ नहीं पहुंचाए जाते हैं। लेकिन अब Rajasthan Free Mobile Yojana के माध्यम से महिलाऐं आसानी से सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Free Mobile Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत निम्न प्रकार के लाभ दिए जाएंगे :-

  • इसमें चिरंजीवी परिवारों की लगभग 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्ट फोन दी जाएगी।
  • माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर्ष 2022-2023 बजट घोषणा करते समय राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की है।
  • महिलाओं को यह स्मार्ट फोन निशुल्क प्रदान किए जाएंगे, इसके लिए किसी को भी किसी भी प्रकार का खर्चा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • इस योजना में महिलाओं को टच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन दिया जाएगा जिसमें की इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।
  • इस स्मार्ट फोन में पहले से ही सरकार के एप इंस्टॉल होंगे जिनसे प्रदेश की महिलाऐं पहले से ही सभी योजनाओं के बारे में पढ़ सकते हैं।
  • इस स्मार्ट फोन की कीमत लगभग 9000 हजार रूपये के आस पास है।
  • इस मोबाईल में आपको 3 साल तक फ्री में मोबाइल डाटा एवं फ्री कॉलिंग प्रदान किया जाएगा।
  • हर महीने आपको इसमें 5 जीबी डाटा प्रदान किया जाएगा।
  • वर्तमान में राजस्थान सरकार के 28 फ्लेगशिप योजनाओं के एप्प मौजूद हैं जो की इस मोबाइल फोन में भी पहले से इंस्टॉल रहेंगे।
  • Rajasthan Free Mobile Yojana में केवल राजस्थान की महिलाऐं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • अगस्त 2023 में लगभग 40 लाख महिलाओं को ही इस योजना को लाभ दिया जाएगा बाकि के स्मार्ट फोन आने वाले 2 सालों के अंदर ही सबको बाँट दिए जाएंगे।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Specifications

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत मिलने वाले फोन में दी जाने वाली Specifications इस प्रकार से है:-

phone TypeSmartphones (स्मार्टफोन)
SIM TypeDual Sim
Hybrid Sim SlotNo
टचस्क्रीनYes
OTG CompatibleYes
डिस्प्ले साइज़5.5 Inch
Operating Systemएंड्रॉइड 11
प्रोसेसर स्पीड1.82 GHz
Operating Frequency2G, 3G, 4G
इंटरनल स्टोरेज32 GB
RAM3 GB
Expandable Storage128 GB
Supported Memory Card TypeMicroSD
CameraYes
Primary Camera13MP
Secondary Camera5MP Front Camera
नेटवर्क टाइप4G, 3G, 2G
Internet Connectivity4G, 3G, EDGE, GPRS, Wi-Fi
Bluetooth SupportYes
Wi-FiYes
USB ConnectivityYes
सिम साइज़Nano Sim
Battery Capacity5000 MAh
मोबाइल की कीमतलगभग 9000 से 9500 तक
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Specifications

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • लाभार्थी राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए केवल तभी वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • आवेदनकर्ता महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
  • महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए अनीता वह इस योजना के लिए अपात्र है।
  • परिवार की वार्षिक आय लगभग दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

राजस्थान घर घर औषधि योजना 2023

Free Mobile Yojana 2023 में आवेदन हेतु Documents

  • चिरंजीवी कार्ड (Chiranjeevi Card)
  • आवेदक का आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • जन आधार कार्ड (Jan Aadhar Card)
  • एसएसओ आईडी और पासवर्ड (SSO ID Card)
  • परिवार का राशन कार्ड (Ration Card)
  • मोबाइल नंबर (Personally Permanent Mobile Number)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
  • आवेदक का पैन कार्ड (Pan Card)
  • ग्राम प्रधान प्रमाण पत्र (Village Pradhan Certificate)

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

आपको इस योजना का लाभ मिलेगा की नहीं यह जांचने के लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2023 में आपका नाम है या नहीं पहले यह चेक करना होगा। अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल होगा तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। निचे हमारे द्वारा चिरंजीवी योजना में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया को बताया गया है जिसके तहत आप आसानी से देख सकते हैं की आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।

  • सबसे पहले आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको मुख्य पृष्ठ पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे” का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहाँ पर आपको अपना जन आधार नंबर दर्ज करना होगा।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
  • अगर महिला का नाम चिरंजीवी योजना में है तो यहां पर आपको एलिजिबिलिटी स्टेटस में नाम दिखाई देगा और यदि आपका नाम दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब इस योजना में नाम नहीं है।
  • इस तरह से आप देख सकते हैं की आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 से संबंधित (FAQ)

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ किसे मिलेगा ?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ केवल राजस्थान की परिवार मुखिया महिला को दिया जाएगा।

फ्री मोबाईल योजना में नाम है या नहीं कैसे चेक करें ?

फ्री मोबाईल योजना 2023 में नाम चेक करने के लिए चिरंजीवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम चेक करें अगर वहां पर आपका नाम होगा तो आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत स्मार्ट फोन मिलना कब से शुरू हो जाएंगे ?

सरकार द्वारा कहा गया है की 30 अगस्त 2023 के बाद राजस्थान की महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलना शुरू हो जाएगा।

क्या Rajasthan Free Mobile Yojana के तहत मिलने वाले स्मार्टफोन को बेचा जा सकता है?

नहीं, इस योजना के तहत मिलने वाले मोबाइल फोन को आप बेच नहीं सकते हैं क्योंकि इसमें केवल वही सिम कार्ड चलेगा जो की इसके साथ दिया जाएगा।

Leave a Comment