प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 | (PMMSY) PM Matsya Sampada, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की गयी है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा 10 सितम्बर 2020 को किया गया था। हम सभी जानते हैं की भारत की अर्थव्यवस्था में किसानों का सबसे अधिक योगदान है, इसी के संबंध में सरकार भी किसानों की सहायता के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करती रहती है। सरकार के द्वारा वर्तमान में मछली पालन करने वाले किसानो को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे की इनका विकास हो पाए और इनकी आमदनी दुगनी हो पाए।

अगर आप भी PM Matsya Sampada Yojna में आवेदन करना चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल आपके लिए लाभदायक हो सकता है। क्योंकि आज हम अपने आर्टिकल की सहायता से आपको बताएंगे की PM Matsya Sampada Yojana Kya Hai ? मत्स्य संपदा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? PMMSY योजना में सरकार के द्वारा उद्देश्य तथा लक्ष्य क्या रखा गया है ? Matsya Sampada Yojana में आवेदन हेतु क्या पात्रता चाहिए तथा क्या क्या दस्तावेज चाहिए ? इस सभी जानकारियों की आज हम अपने आर्टिकल में विस्तृत चर्चा करेंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 | (PMMSY) PM Matsya Sampada, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 | (PMMSY) PM Matsya Sampada, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
Contents hide

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

PMMSY योजना को मत्स्य विभाग, मत्स्य पालन विभाग तथा पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार मिलकर संचालन कर रही हैं। केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना को “नीली क्रांति (blue revolution)” के नाम से सम्बोधित किया है। सरकार के द्वारा इस योजना के संचालन हेतु 20050 करोड़ रूपये के बजट की घोषणा की गयी है। सरकार के द्वारा अगले 5 वर्षो की अवधि के लिए (2020-21 से वित्त वर्ष 2024-25) तक सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में योजना को लागू कर किसानो की आय में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम के द्वारा एक ट्वीट के माध्यम से भी इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गयी थी।

इसे भी देखें >>>> प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना 2023: PMRPY Scheme ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

https://twitter.com/PMOIndia/status/1339858219464753154?s=20

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जुड़े कुछ तथ्य

योजना का नाम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023
(Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana)
योजना कब शुरू हुई 10 सितंबर 2020
किसके द्वारा शुरू की गयी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थी देश के मछुआरे
समय अवधि 2021 से 2025 तक
उद्देश्य मत्स्य उत्पादन को आगे बढ़ाकर मछुआरों की आय में वृद्धि करना
आधिकारिक वेबसाइट pmmsy.dof.gov.in
सरकार के द्वारा निर्धारित बजट 20,050 करोड़ रुपये
संबंधित विभाग मत्स्य विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन
स्किम Bookletयहां क्लिक करें
Some facts related to Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana

PMMSY योजना का उद्देश्य

  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य मछुआरों और मत्स्य पालकों की आय को दोगुनी कर सार्थक रोजगार सृजित करना है।
  • PMMSY योजना के तहत जिम्मेदार, टिकाऊ, समावेशी तथा न्यायसंगत तरीके से मत्स्य पालन क्षेत्र की क्षमता का दोहन करना है।
  • इस योजना के माध्यम से मछली उत्पादन तथा उत्पादकता में वृद्धि करना है।
  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआरों और मछली पालकों के लिए भौतिक, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
  • इस योजना के तहत देश के मछुआरों की आर्थिकस्थिति सही होगी तथा उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PMMSY योजना का लक्ष्य

  • सरकार के द्वारा लक्ष्य रखा गया है की जो मछली उत्पादन 2018-19 में 13.75 मिलियन मीट्रिक टन था उसे 2024-25 तक बढाकर 22 मिलियन मीट्रिक टन करना है।
  • भारत में जो एक्वाकल्चर उत्पादकता का वर्तमान राष्ट्रीय औसत 3 टन प्रति हेक्टेयर है उसे बढ़ाकर 5 टन प्रति हेक्टेयर करना है।
  • साधारणतया भारत में घरेलू मछली खपत 5 किलो प्रति व्यक्ति है सरकार के द्वारा यह लक्ष्य रखा गया है की इसे 12 किलो प्रति व्यक्ति तक करना है।
  • Agriculture GVA के मत्स्य क्षेत्र का योगदान 2018-19 में केवल 7.28% था उसे बढ़ाकर 2024-25 तक लगभग 9% तक करना है।
  • भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत यह भी लक्ष्य रखा है की 2018-19 में जो निर्यात आय 46,589 करोड़ था उसे 2024-25 तक 1,00,000 करोड़ रूपये तक पहुँचाना है।

मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी

  • मछुआरे (Fishermen)
  • मछली किसान (Fish Farmer)
  • मछली श्रमिक और मछली विक्रेता (Fish Workers and Fish Sellers)
  • मत्स्य विकास निगम (Fisheries Development Corporation)
  • स्वयं सहायता समूह (SHG)
  • संयुक्त देयता समूह (JLGs)
  • मछली पालन क्षेत्र (Fishing Area)
  • मत्स्य सहकारी समितियाँ (Fisheries Cooperatives)
  • मत्स्य पालन संघ (Fishing union)
  • उद्यमी और निजी फर्म (Entrepreneurs and Private Firms)
  • मछली किसान उत्पादक संगठन एवं कंपनियाँ (FFPOs / Cs)
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं अलग-अलग विकलांग व्यक्ति

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • PMMSY योजना को देश के मछुआरों को लाभ पहुँचाने के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना से देश में मछली उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • देश के मछुआरे अब अपनी आय को आसानी से दुगुना कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत देश के मछुआरों की आर्थिक स्थति में काफी सुधर आ जाएगा।
  • सरकार के द्वारा इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 20 हजार करोड़ के बजट की घोषणा की है।
  • इस योजना के संचालन के बाद देश में इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा जिससे आयात और निर्यात करने में भी आसानी होगी।
  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संचालन के लिए सरकार ने 2021 से 2025 तक समय अवधि रखी है।

इसे भी देखें >>>>> (CG) मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन लाभ व पात्रता

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • मत्स्य संपदा योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले DEPARTMENT OF FISHERIES की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
  • अब होम पेज पर आपको Application For Year 2023 का एक विकल्प दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  • वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प आएगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां पर आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी जिसे की आपको सही सही दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • उपलोड करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्टर हो जाने के बाद आपको वापिस आकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा जिसपर की आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको “Apply Now” पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी जिन्हे की आपको दर्ज करना होगा।
  • दर्ज करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • और इस तरह से आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रश्न एवं उत्तर (FAQ)

मत्स्य संपदा योजना क्या है ?

मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की गयी है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य क्या है ?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य मछुआरों और मत्स्य पालकों की आय को दोगुनी कर सार्थक रोजगार सृजित करना है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना कब शुरू हुई ?

10 सितम्बर 2020 को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू हुई।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को किस विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है ?

PMMSY योजना को मत्स्य विभाग, मत्स्य पालन विभाग तथा पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार मिलकर संचालन कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समय अवधि कितनी है ?

सरकार के द्वारा अगले 5 वर्षो की अवधि के लिए (2020-21 से वित्त वर्ष 2024-25) तक सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में योजना को लागू कर किसानो की आय में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Comment

Join Telegram