आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2023 के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इस योजना के अंतर्गत मच्छी पालन से जुड़े व्यक्तियों, समूहों, संस्थानों और संगठनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत मत्स्य पालन करने वाले लोगो को पुरस्कार के तौर पर प्रतिवर्ष 1 लाख रूपये प्रदान किये जाएंगे। वे इच्छुक उम्मीदवार जो CG मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट agriportal.cg.nic.in/fisheries/FishHi/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है।
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़

इस लेख में हम आपको बताएंगे छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना क्या है ? (CG) मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का आवेदन कौन कर सकते है/पात्रता क्या है ? मत्स्य विकास पुरस्कार योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या है ? (CG) मत्स्य विकास पुरस्कार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Chhatisgarh Matsya Vikash Puraskar Yojana से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –
(CG) मत्स्य विकास पुरस्कार योजना क्या है ?
छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह, संगठन या संस्था जो मच्छी पालन का कार्य कर रहे है या किसी अन्य तरिके से मछली पालन का विकास कर रहें है ऐसे लोगो को सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के तहत 1 लाख रूपये तक का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक उठा सकते है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आधिकारिक वेबसाइट agriportal.cg.nic.in/PortHi/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करें।
इस योजना के लाभार्थी राज्य के सभी मछली पालक किसान, संस्था, संगठन होंगे। जानकारी के लिए बता दें इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के मछली पलकों और गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें पुरस्कृत करना है।
बारिश के मौसम में मछलियों की प्रजनन को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण प्रदान करने के लिए राज्य में उन सभी तालाबों और जल स्त्रोतों जिनका सम्बन्ध नदी नालों से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहें केज कल्चर को छोड़कर सभी प्रकार के जल संसाधनों में मत्स्याखेट कार्य पूर्णतः वर्जित रहेगा।
Chhatisgarh Matsya Vikash Puraskar Yojana Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको (CG) मत्स्य विकास पुरस्कार योजना ऑनलाइन आवेदनऔर इससे जुडी अन्य जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | (CG) मत्स्य विकास पुरस्कार योजना ऑनलाइन आवेदन |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | छत्तीसगढ़ |
योजना का नाम | मत्स्य विकास पुरस्कार योजना |
लाभार्थी | राज्य के सभी मछली पालक किसान ,संस्था ,संगठन |
उद्देश्य | राज्य के मछली पलकों और गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें पुरस्कृत करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | agriportal.cg.nic.in/PortHi/ |
मत्स्य विकास पुरस्कार योजना आवेदन हेतु पात्रता
उम्मीदवारों को Chhatisgarh Matsya Vikash Puraskar Yojana 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए योजना के लिए तय की गई पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लिए आवेदन कर सकते है। जानिए मत्स्य विकास पुरस्कार योजना आवेदन हेतु पात्रता क्या है –
- उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवार केवल एक बार ही आवेदन कर सकते है।
- पुरस्कार चुनने से सम्बंधित निर्णय चयन समिति द्वारा लिया जाएगा।
- योजना का आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
मछली पालन के लिए उपलब्ध जलस्रोत
छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2021-2022 तक 88,671 ग्रामीण तालाब जलक्षेत्र 1.094 हेक्टर तथा 1,770 सिंचाई जलाशय 0.826 लाख हेक्टर जलक्षेत्र, कुल 1.920 लाख हेक्टर जलक्षेत्र मछली पालन के लिए उपलब्ध है। जिसमें से वर्ष 2021-2022 तक 1.812 लाख हेक्टर जलक्षेत्र, ग्रामीण तालाब 1.011 लाख एवं सिंचाई जलाशय 0.801 लाख हेक्टर जलक्षेत्र मत्स्य पालन अंतर्गत लाया जा चुका है। मुख्य नदी महानदी, इन्द्रावती एवं उनकी सहायक नदियां (3573 कि.मी.) राज्य में मछली पालन के लिए उपलब्ध हैं। मछली पालन के लिए उपलब्ध जलस्रोत के विषय में समझने के लिए आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से समझ सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

जलक्षेत्र का प्रकार | कुल उपलब्ध जलक्षेत्र (हेक्टर लाख में) | मत्स्य पालन अंतर्गत जलक्षेत्र (हेक्टर लाख में) | विकसित प्रतिशत | ||
तालाब | जलक्षेत्र | तालाब | जलक्षेत्र | ||
ग्रामीण तालाब | 91,928 | 1.094 | 79,983 | 1.011 | 92.66 |
सिंचाई जलाषय | 1,770 | 0.826 | 1,635 | 0.801 | 96.97 |
योग | 93,698 | 1.920 | 81,618 | 1.812 | 94.38 |
मत्स्य बीज उत्पादन
सरकारी एवं निजी क्षेत्र में 59 मत्स्य बीज प्रक्षेत्र 78 सर्कुलर हेचरी एवं 1126 संवर्धन पोखर जिनका कुल संवर्धन जलक्षेत्र 639.29 हेक्टर है, यह मत्स्य बीज उत्पादन कार्य के लिए 2021-2022 तक उपलब्ध है। वर्तमान में मत्स्य बीज की आवश्यकता 134 करोड़ स्टेण्डर्ड फ्राई है, जिसके विपक्ष में उत्पादन 285 करोड़ वार्षिक है। इसके अतिरिक्त साल 2021-2022 के लिए 300 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
मत्स्य उत्पादन बढ़ने के कारण
ग्रामीण तालाबों की औसत उत्पादकता 3682 किलो प्रति हेक्टर तथा सिंचाई जलाशयों की 233 किलो/हेक्टर/वर्ष है। मत्स्य उत्पादन और उत्पादकता निरंतर बढ़ने की मुख्य वजह निम्नलिखित हैं:-
- तालाबों में संतुलित पौष्टिक परिपूरक आहार का उपयोग, फर्टिलाइजर्स एवं सघन मत्स्य बीज संचयन (आधुनिक तकनीक के आधार पर)।
- प्रदर्शन इकाईयों की स्थापना।
- जलाशयों एवं तालाबों में कार्यरत मछुओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्रदान करना।
- मौसमी तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन करना।
- मत्स्य पालकों को नाव-जाल से सज्जित कर उनकी मत्सयाखेट क्षमता बढ़ाना।
- चयनित जलाशय एवं तालाबों में बड़े आकार के फिंगरलिंग मत्स्य बीज (75 mm एवं अधिक) का संचयन।
(CG) मत्स्य विकास पुरस्कार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
वे इच्छुक उम्मीदवार जो CG Matsya Vikash Puraskar Yojana 2023 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है यहाँ हम उन उम्मीदवारों के लिए मछली पालन हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है CG Matsya Vikash Puraskar Yojana 2023 पूरी प्रक्रिया –
- सबसे पहले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना हेतु आवेदन आमंत्रण सूचना का लिंक मिलेगा, आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
- आप आपको कुछ जरूर डाक्यूमेंट्स स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
- उसके बाद आपको नीचे सबमिट का बटन दिखाई दी, उस पर क्लिक करके फॉर्म जमा कर दें।
मत्स्य विकास पुरस्कार योजना महत्वपूर्ण लिंक
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको CG Matsya Vikash Puraskar Yojana 2023 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लिंक प्रदान करने जा रहें है। इन लिंक के माध्यम से आप सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इन महत्वपूर्ण लिंक को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
सांख्यिकी | महत्वपूर्ण लिंक |
मत्स्य उत्पादन | मत्स्य उत्पादन वर्ष 2021 -22 हिंदी में पीडीएफ |
मत्स्य बीज उत्पादन | मत्स्य बीज उत्पादन 2021-22 |
मत्स्य बीज संचयन | मत्स्य बीज संचयन 2021-22 |
आवेदन शर्त ,चयन प्रक्रिया ,पात्रता जानने हेतु | मत्स्य विकास पुरस्कार योजना हेतु आवेदन शर्त ,पात्रता ,चयन प्रक्रिया हिंदी पीडीएफ |
संपर्क सूत्र | मछली पालन विभाग में संपर्क हेतु यहाँ क्लिक करें |
तालाब जलाशय सूची | जिला बालोद की तालाब -जलाशय सूची जिला बिलासपुर की तालाब -जलाशय सूची दुर्ग की तालाब जलाशय सूची पीडीएफ |
CG Matsya Vikash Puraskar Yojana 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर
छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना की आधिकारिक वेबसाइट agriportal.cg.nic.in/PortHi/ है। इस वेबसाइट पर जाकर आप योजना से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है और इसके अलावा आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है।
छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के अंतर्गत मच्छी पालन से जुड़े व्यक्तियों, समूहों, संस्थानों और संगठनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत मत्स्य पालन करने वाले लोगो को पुरस्कार के तौर पर प्रतिवर्ष 1 लाख रूपये प्रदान किये जाएंगे।
ऐसे व्यक्ति या व्यक्ति का समूह, संस्था, संगठन जो मछली पालन का कार्य कर रहें है वे मत्स्य विकास पुरस्कार योजना हेतु फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है।
छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड़ में आवेदन किया जा सकता है।
अगर आपको सीजी मत्स्य विकास पुरस्कार योजना से जुडी किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी चाहिए तो आप इस फोन नंबर 0771-2443124 पर सम्पर्क कर सकते है।
मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लाभार्थी राज्य के सभी मछली पालक किसान ,संस्था ,संगठन आदि होन्ग।
CG Matsya Vikash Puraskar Yojana का उद्देश्य राज्य के मछली पलकों और गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें पुरस्कृत करना
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना ऑनलाइन आवेदन और इस योजना से जुडी जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट agriportal.cg.nic.in/PortHi/ पर विजिट कर सकते है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। CG Matsya Vikash Puraskar Yojana से जुडी अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर 0771-2443124 पर सम्पर्क कर सकते है।