Shramik Setu App: प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल

कोरोना जैसी महामारी के कारण देश में बेरोजगारी का स्तर बहुत बढ़ गया है। रोजगार की तलाश में पलायन कर चुके देश के अनेक राज्यों के नागरिक अपने घरों को लौट गए हैं। सरकारों द्वारा ऐसे नागरिकों के लिए अनेक योजनाओं को लांच किया गया है। देश के प्रवासी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल की घोषणा की गयी है। इस पोर्टल की सहायता से ऐसे नागरिकों को अपने ही राज्य में रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पीएम श्रमिक सेतु पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन से सम्बंधित जानकारी प्रदान करेंगें। इस आर्टिकल की सहायता से आप इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आर्टिकल का नाम प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल
जारीकर्ता केंद्र सरकार
मंत्रालय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार
उद्देश्य नागरिकों को रोजगार प्रदान करना
लाभार्थी भारत के नागरिक
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी की जाएगी

PM Shramik Setu Portal

हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रवासी नागरिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए श्रमिक सेतु पोर्टल एवं एप्लीकेशन को जारी करने की घोषणा की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को अपने राज्य में ही रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

नागरिकों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। उसके बाद इस पोर्टल पर उन्हें रोजगार से जुडी विज्ञप्तियां प्राप्त होंगीं जिसका वे आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया जायेगा।

पीएम श्रमिक सेतु पोर्टल का उद्देश्य

केंद्र सरकार का इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य कोरोना काल में घर लौट आये श्रमिकों को अपने घर के निकट ही रोजगार प्रदान करना है। जिस से वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। इस पोर्टल की सहायता से प्रत्येक राज्य में पलायन का स्तर घटेगा। नागरिक रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पायेंगे। इस पोर्टल की सहायता से सरकार द्वारा उनकी एवं उनके परिवार की कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षा की जा रही है।

Pradhan Mantri Shramik Setu Portal लाभ एवं विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए इस पोर्टल का लाभ कोरोना काल में वापस अपने राज्यों को लौट आये प्रवासी नागरिको को प्राप्त होगा।
  • यह एक ऑनलाइन जॉब प्रोवाइडर पोर्टल है जिसके लिए PM Shramik Setu Application को भी लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के प्रवासी नागरिको को अपनी योग्यता के अनुसार पोर्टल पर रोजगार से सम्बंधित विज्ञप्ति प्राप्त होगी। जिसके लिए वे ऑनलाइन इंटरव्यू दे सकते हैं।
  • इस पोर्टल को पूरे देश के नागरिक प्रयोग कर इसका लाभ ग्रहण कर पायेंगें।
  • इस पोर्टल की सहायता से बेरोजगार नागरिकों को रोजगार की प्राप्ति होगी जिस से देश में बेरोजगारी का स्तर घट जायेगा।
  • सभी प्रवासी नागरिक अपने परिवार के साथ रह कर रोजगार कर पायेंगें। जिस से उनकी एवं उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • इस पोर्टल से रोजगार प्राप्त करने वाले प्रवासी नागरिक अपने ही राज्य में नौकरी कर पायेंगें ऐसे में राज्य में पलायन के स्तर में कमी आएगी।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद प्रवासी नागरिको को समय-समय पर राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा उनके लिए आयोजित योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त हो पायेगी।

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल पात्रताएं

इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने की पात्रताएं इस प्रकार हैं:

  • पोर्टल का लाभार्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • इस पोर्टल में पंजीकरण करने वाला नागरिक प्रवासी या बेरोजगार श्रमिक होना चाहिए।
  • पंजीकरण हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी/पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर

Shramik Setu App ऑनलाइन डाउनलोड करें

सरकार द्वारा लांच किये गए इस मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग करने के लिए इसे इस प्रकार डाउनलोड करें:

  1. सबसे पहले आप मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर में जाएँ।
  2. गूगल प्ले स्टोर के सर्च बार में Shramik Setu सर्च करें।
  3. अब आपके सामने Shramik Setu App दिखा जायेगा।
  4. मोबाइल एप्लीकेशन के नीचे Install पर क्लिक करें। PM shramik setu application

उपर्युक्त प्रक्रिया द्वारा आप Shramik Setu मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। एवं इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप रोजगार से जुडी नजदीकी वेकेंसी की जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

पीएम श्रमिक सेतु पोर्टल रजिस्ट्रेशन करें

यदि आप इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने की सभी पात्रताएं पूरी करते हैं एवं आप इस पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आप को बता दें। केंद्र सरकार द्वारा इस पोर्टल से सम्बंधित अभी सिर्फ मोबाइल एप्लीकेशन ही लांच किया है।

सरकार द्वारा जैसे ही पोर्टल से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी एवं पंजीकरण की प्रक्रिया सार्वजनिक की जाएगी। हम आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से इस पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

Pradhan Mantri Shramik Setu Portal किस मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया है?

Pradhan Mantri Shramik Setu Portal केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया है।

पीएम श्रमिक सेतु पोर्टल को लांच करने की घोषणा किसके द्वारा की गयी?

पीएम श्रमिक सेतु पोर्टल को लांच करने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी।

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल की है?

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल एक ऑनलाइन जॉब प्रोवाइडिंग पोर्टल है। इसकी सहायता से प्रवासी नागरिको को रोजगार की प्राप्ति हो पायेगी।

PM Shramik Setu Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु क्या होनी चाहिए?

PM Shramik Setu Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गयी है।

पीएम श्रमिक सेतु पोर्टल से सम्बंधित मोबाइल एप्लीकेशन कौन सा है?

पीएम श्रमिक सेतु पोर्टल से सम्बंधित मोबाइल एप्लीकेशन Shramik Setu है।

Pradhan Mantri Shramik Setu Portal का उद्देश्य क्या है?

Pradhan Mantri Shramik Setu Portal का मुख्य उद्देश्य देश के सभी प्रवासी नागरिकों को रोजगार प्रदान करना है।

Leave a Comment