राजस्थान में वर्तमान में 5 राष्ट्रीय उद्यान हैं। ये उद्यान प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीवन और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए विशेष रूप से निर्मित किए गए हैं। इन राष्ट्रीय उद्यानों के माध्यम से राजस्थान के प्राकृतिक समृद्धि को संरक्षित किया जाता है और पर्यटकों को भी यहां की वन्य जीवन और अद्भुत स्थलों का आनंद लेने का अवसर मिलता है।
राजस्थान भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का 60% भाग रेगिस्तानी है। सबसे बड़ा मरुस्थल थार मरुस्थल राज्य में स्थित है। राजस्थान के शेष 40% भाग में मैदानी इलाका सम्मिलित है।

राजस्थान राष्ट्रीय उद्यानों में जानवरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। साथ ही यह टूरिज्म के काम भी आते है। यह दूर-दूर से लोग जंगली जानवरों की तस्वीरें खींचते है एवं वाइल्ड लाइफ का अनुभव प्राप्त करते है।
यह सब टूरिस्ट गार्ड की निगरानी में किया जाता है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो एवं दर्शकों को किसी प्रकार की जान-मान की हानि न पहुंचे।
राजस्थान में कितने राष्ट्रीय उद्यान है।
राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर पर कुल पांच उद्यान है। प्रत्येक पार्क की अपनी अलग विशेषताएं सम्मिलित है। जिनका नाम केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, डेजर्ट नेशनल उद्यान, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान एवं मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान।
राजस्थान के सभी नेशनल पार्कों में कई प्रकार के जानवर जैसे :- तेंदुआ, बाघ एवं प्रवासी पक्षी इत्यादि साथ ही ऐसी प्रजातियां भी है जो लगभग विलुप्त होने की कगार पर है।
इसलिए रजस्थान में प्रतिदिन लाखों पर्यटकों का मेला लगा रहता है कई पर्यटक यहाँ की खूबसूरती देखने आते है तो कई इन राष्ट्रीय पार्कों में वाइल्ड लाइफ का अनुभव प्राप्त करने।
List of National Parks in Rajasthan
क्रम संख्या | राष्ट्रीय उद्यान | स्थापना | क्षेत्रफल | जिला | वन्य जीव |
---|---|---|---|---|---|
1. | केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान | 1981 | 29 sq km | भरतपुर | साइबेरियन क्रेन, चित्रित सारस, साँप, कछुआ, उभयचर |
2. | सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान | 1982 | 800 sq km | अलवर | बंगाल टाइगर, भारतीय तेंदुआ, भारतीय ईगल-उल्लू |
3. | रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान | 1980 | 392 sq km | सवाई माधोपुर | बंगाल टाइगर, झीलें, रणथंभौर किला |
4. | मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क | 2006 | 200 sq km | कोटा | भालू, भारतीय तेंदुआ, चिंकारा |
5. | डेजर्ट नेशनल पार्क | 1992 | 3,162 sq km | जैसलमेर | ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, रेगिस्तानी लोमड़ी, काँटेदार पूंछ वाली छिपकली |
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
केवलादेव राष्ट्रीय उद्योग की स्थापना सन 1981 में की गई थी। इसकी स्थापना राजस्थान के भरतपुर जिले में की गई थी। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 29 वर्ग किलोमीटर है। यह टाइगर रिजर्व पार्क है साथ ही यह उद्यान भारत का यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है।
इस पार्क में पक्षियों की 375 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है। इस नेशनल पार्क में सांपों, कछुओं और उभयचरों की कई प्रजातियाँ पायी जाती हैं। साथ ही यह साइबेरियन क्रेन जैसे विलुत प्रजाति के पक्षी भी पाए जाते है।
सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1982 को राजस्थान के अलवर जिले में की गई थी। इसका कुल क्षेत्रफल 800 वर्ग किलों मीटर है। सरिस्का राष्ट्रीय पार्क में का प्रकार की विलुप्त प्रजातियां पाई जाती है जैसे :- भारतीय तेंदुआ, भारतीय चील उल्लू एवं बंगाल टाइगर इत्यादि।
इस नेशनल पार्क में पुराने समय की कई ऐतिहासिक जगहे भी शामिल है। जिनमे से एक राजस्थान के पुरानी समय के महाराजा जय सिंह द्वारा बनवाया गया सरिस्का पैलेस भी शामिल है

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान का तीसरा नेशनल पार्क है। वर्ष 1980 में राजस्थान में स्थापित किया गया था। इसका कुल क्षेत्रफल 392 वर्ग किलों मीटर है। राजस्थान का यह पार्क बंगाल टाइगर्स के लिए पुरे भारत में प्रसिद्ध है। साथ ही रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में कई प्राचीन पर्यटक, किले एवं जिलें शामिल है।
मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान
राजस्थान के जिले कोटा में स्थित मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क राज्य के चौथा नेशनल पार्क है। इसकी स्थापना राज्य में वर्ष 2004 में की गई थी। इसका कुल क्षेत्रफल 200 वर्ग किलों मीटर है। मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान कई वन्यप्रजातियाँ पाई जाती है। जैसे :- भालू, चिंकारा एवं भारतीय तेंदुआ इत्यादि।
इस पार्क में लोग ट्रेकिन के लिए दूर-दूर से आते है। साथ ही यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी काफी लोकप्रिय है।
डेजर्ट राष्ट्रीय उद्यान
डेजर्ट नेशनल पार्क राजस्थान के जैसलमेर में स्थित पांचवा नेशनल पार्क है। जिसका कुल क्षेत्रफल 3162 वर्ग किलों मीटर है। इसकी स्थापना सन 1992 में की गई थी। यह पार्क अपने रेगिस्तानी वन्य जीवों के लिए काफी प्रसिद्ध है।
जिनमें ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, रेगिस्तानी लोमड़ी और काँटेदार पूंछ वाली छिपकली शामिल हैं। डेजर्ट नेशनल पार्क में कई प्राचीन जीवाश्म और पुरातात्विक स्थल भी हैं।
राजस्थान में कितने राष्ट्रीय उद्यान है, से संबंधित प्रश्न-उत्तर
राजस्थान में कितने राष्ट्रीय उद्यान है ?
राजस्थान में कुल पांच राष्ट्रीय उद्योग है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा उद्यान कौन-सा है ?
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा उद्यान डेजर्ट नेशनल पार्क है।
राजस्थान का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है ?
राजस्थान का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है इसकी स्थापना वर्ष 1981 में की गई थी।
राजस्थान राष्ट्रीय उद्यान की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
राजस्थान राष्ट्रीय उद्यान की आधिकारिक वेबसाइट National Parks and Sanctuaries in Rajasthan है।
इस लेख में हमने आपके साथ राजस्थान में कितने राष्ट्रीय उद्यान है, से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट बॉक्स में मेसेज हमें सूचित कर सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।