भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है। किसानों के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर अनेक योजनाओं को शुरू करती हैं जैसे केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
ऐसे ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य में नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना की घोषणा की गयी है। इस योजना द्वारा राज्य की किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको महाराष्ट्र की नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना की जानकारी प्रदान करेंगें। आर्टिकल की सहायता से आप इस योजना के आवेदन सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 9 मार्च 2023 को 2023-24 सत्र के बजट को प्रस्तुत करते हुए राज्य में नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना की शुरुआत की गयी। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को 6,000 रूपये की वार्षिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
आर्टिकल का नाम | नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
विभाग | कृषि विभाग महाराष्ट्र सरकार |
उद्देश्य | राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | महाराष्ट्र के किसान नागरिक |
लाभ राशि | 6 हजार रूपये |
माध्यम | ऑनलाइन |
कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट | krishi.maharashtra.gov.in |
इस योजना का संचालन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 6900 करोड़ रूपये की बजट राशि निर्धारित की गयी है। साथ ही इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को 1 रूपये प्रीमियम पर फसल का बीमा प्रदान करेगी। महाराष्ट्र के लगभग 1.15 करोड़ किसान परिवारों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना का उद्देश्य
महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी जीवनशैली में सुधार लाना है। इस योजना के माध्यम से प्राप्त लाभ से किसानों को सम्मान निधि के दुगुने लाभ की प्राप्ति होगी।
राज्य के सभी किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से संबल हो पाएंगे। इस सहायता राशि से वे कृषि सम्बंधित कार्यों के साथ अपनी आम आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna के लाभ एवं विशेषताएं
- महाराष्ट्र सरकार की इस योजना को केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर बनाया गया है।
- जिस प्रकार किसान सम्मान निधि किसान को तीन किस्तों में प्रदान होती है वैसे ही इस योजना में भी आर्थिक सहायता 2000 रूपये की तीन सामान किस्तों में प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार की इस योजना के द्वारा किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्र की किसान सम्मान निधि योजना से भी किसानों को 6000 रूपये प्राप्त होते हैं।
- महाराष्ट्र के किसानों को इन दोनों योजनाओं के माध्यम से साल में 12 हजार रूपये प्राप्त होंगें।
- इस योजना की आर्थिक सहायता को राज्य सरकार द्वारा किसान के बैंक अकाउंट में डीबीटी किया जायेगा।
- राज्य की इस योजना द्वारा लगभग 1.15 करोड़ किसान परिवारों को लाभ की प्राप्ति होगी। जिसके लिए सरकार द्वारा 6900 करोड़ का बजट रखा गया है।
- राज्य सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त कर किसानों को आर्थिक रूप से संबल बनाया जा सकेगा। वे कृषि करने में और अधिक मेहनत कर पायेंगे।
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना पात्रताएं
यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो योजना की पात्रताएं इस प्रकार हैं:
- योजना का आवेदक महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान होना चाहिए।
- आवेदक के पास अपनी जमीन होनी चाहिए।
- आवेदक महाराष्ट्र कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
- आवेदक के पास आवेदन हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से होने चाहिए।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जमीन सम्बंधित दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना आवेदन करें
यदि आप इस योजना की सभी पात्रताएं पूरी करते हैं एवं आपके पास आवेदन हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं तो आपको बता दें इस योजना के आवेदन के लिए अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट राज्य सरकार द्वारा लांच नहीं की गयी है।
आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में राज्य सरकार के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के आवेदन सम्बंधित राज्य सरकार द्वारा कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
जैसे ही राज्य सरकार योजना के आवेदन से सम्बंधित कोई जानकारी साँझा करेगी। हमारे आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आवेदन की जानकारी प्रदान करेंगें।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना का सम्बन्ध किस राज्य से है?
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना का सम्बन्ध महाराष्ट्र से है।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna में राज्य सरकार द्वारा कितने रूपये प्रदान किये जाते हैं?
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna में राज्य सरकार द्वारा 6 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं।
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना का उद्देश्य क्या है?
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से संबल बनाना है। जिसके लिए सरकार उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna के संचालन के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा कितनी बजट राशि निर्धारित की गयी है?
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna के संचालन के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 6900 करोड़ रूपये की बजट राशि निर्धारित की है।
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना केंद्र की किस योजना के समान है?
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के समान है।
क्या मैं Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना दोनों का लाभ प्राप्त कर सकता हूँ?
हाँ यदि आप महाराष्ट्र के किसान नागरिक हैं तो आप Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना दोनों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
हेल्पलाइन
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojna से सम्बंधित किसी सहायता के लिए आप महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग के हेल्पलाइन नंबर 020-26123648 पर कॉल कर सकते हैं।