नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना | Namo Shetkari Maha Samman Yojana

किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु महाराष्ट्र सरकार के द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया है।

यह योजना किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए शुरू की गयी है। ताकि उन्हें आर्थिक रूप से किसी भी तरह की समस्याओं से ना गुजरना पड़े।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस जी द्वारा 9 मार्च वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करते समय इस योजना की घोषणा की गयी।

प्रत्येक वर्ष योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की भांति 6000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना | Namo Shetkari Maha Samman Yojana
नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना

किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से यह योजना महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य स्तर में लागू की गयी है। आइये जानते है नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी को विस्तार रूप से की आखिर कैसे किसान नागरिक इसका लाभ उठा सकते है।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि को 3 किस्तों के रूप में किसानों को वितरण किया जायेगा। यानी की वार्षिक आधार पर किसानों को हर 4 माह के अंतराल में 2 हजार रूपये की राशि वितरण की जाएगी।

मिलने वाली सहायता राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण की जाएगी। राज्य के लगभग 1.5 करोड़ किसान नागरिकों को इस योजना से लाभान्वित किया जायेगा।

किसान व्यक्ति पीएम किसान योजना एवं Namo Shetkari Maha Samman Yojana दोनों का लाभ प्राप्त कर सकते है। यानी की अब किसानों को दोनों योजनाओं के माध्यम से 12 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी ,जिसमें 50 प्रतिशत केंद्र सरकार एवं 50 प्रतिशत केंद्र सरकार के द्वारा वितरण की जाएगी।

इस योजना हेतु किसानो को लाभ प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष 6900 करोड़ों का बजट निर्धारित किया गया है। किसान नागरिक योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Namo Shetkari Maha Samman Yojana highlights

योजनानमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना
राज्यमहाराष्ट्र
किसके द्वारा आरम्भ की गई हैमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस जी द्वारा
लाभप्रतिवर्ष 6000 रुपयों की वित्तीय सहायता
आधिकारिक वेबसाइटअभी लॉन्च नहीं की गई है

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का उद्देश्य

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानो की आय में वृद्धि करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि वह आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बन सके। वार्षिक रूप में किसानों को 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

स्कीम के लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य सरकार के माध्यम से किसानो को प्रतिवर्ष 6000 रुपयों की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान योजना से प्रेरित होकर संचालित की गई है।
  • पीएम किसान और नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसान नागरिक वार्षिक रूप में 12000 की धनराशि प्राप्त कर पाएंगे।
  • 6 हजार रूपये तीन किस्तों में किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर किये जायेंगे।
  • स्कीम का लाभ राज्य के 1.5 करोड़ किसानो को प्रदान किया जायेगा।
  • महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा स्कीम के अंतर्गत प्रतिवर्ष 6900 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।
  • इसके अतिरिक्त किसानों के बीमा प्रीमियम का भुगतान भी महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • किसानो को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के माध्यम से प्रतिवर्ष 12000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • जिसमे से केंद्र सरकार 50% भुगतान करेगी और बाकी 50% राज्य सरकार द्वारा भुगतान किया जायेगा।

शेतकरी महा सम्मान निधि योजना हेतु पात्रताएं

  • किसान व्यक्ति महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास स्वयं की कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • किसान का बैंक अकाउंट उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता का नाम महाराष्ट्र की जनगणना में पंजीकृत होना चाहिए।
  • 5 एकड़ से कम कृषि भूमि वाले किसान को योजना का पात्र माना जायेगा।

महाराष्ट्र नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना आवेदन प्रक्रिया

किसान नागरिक ध्यान दे की नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए उन्हें निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिसके आधार पर वह आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

  • आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • पास पोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • पैन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की डिटेल्स
  • कृषि भूमि के दस्तावेज

जरुरी सूचना:- अभी हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की घोषणा की गयी है। जल्द ही किसानों के लिए आवेदन हेतु सरकार के द्वारा पोर्टल लॉन्च किया जायेगा जिसके लिए किसान व्यक्ति घर बैठे आवेदन कर सकते है।

आवेदन करने के लिए किसानों को अभी कुछ समय का इन्तजार करना होगा। जैसे ही आवेदन संबंधित कोई नोटिफिकेशन सरकार के द्वारा जारी किया जायेगा हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित करेंगे।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना से संबंधित प्रश्न-उत्तर

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना क्या है ?

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना महाराष्ट्र की किसानों के लिए संचालित की गई एक योजना है जिसके तहत राज्य सरकार किसानों को अथिक सहायता प्रदान करेगी।

Namo Shetkari Maha Samman Yojana की शुरुआत किसके द्वारा की गई है ?

Namo Shetkari Maha Samman Yojana की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा एवं राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के द्वारा की गई है।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार कितने रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ?

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार प्रतिवर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Namo Shetkari Maha Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Namo Shetkari Maha Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट अभी राज्य सरकार द्वारा लॉन्च नहीं की गई है।

इस लेख में हमने आपके साथ महाराष्ट्र की नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में मेसेज हमें सूचित कर सकते है हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment