हिमाचल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से मिलेगा विद्यार्थियों को 1% ब्याज पर लोन

देश के प्रत्येक नागरिक के भविष्य को प्रकाशमय करने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। लेकिन कई बार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अधिकांश होनहार और मेधावी विद्यार्थी शिक्षा को बीच में हो छोड़ देते हैं।

ऐसा होने से उनका भविष्य अंधकार की ओर अग्रसर होने लगता है। विद्यार्थियों की इसी समस्या को समझते हुए हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गयी है।

हिमाचल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना आवेदन करें
हिमाचल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना

इस योजना शिक्षा पूर्ण करने के लिए 1% ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जायेगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की जानकारी प्रदान करेंगें।

HP Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 10 अप्रैल 2023 को राज्य में इस योजना की घोषणा की गयी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 1% ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जायेगा।

राज्य सरकार की यह योजना शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थी को 20 लाभ रूपये तक का ऋण प्रदान करेगी। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना को संचालित करने के लिए 200 करोड़ रूपये की बजट राशि निर्धारित की गयी है।

आर्टिकल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
राज्य हिमाचल प्रदेश
विभाग शिक्षा विभाग
उद्देश्य उच्च शिक्षा करने के लिए 1% ब्याज दर पर ऋण प्रदान करना
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थी
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी की जाएगी

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य उन होनहार एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण प्रदान करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शिक्षा पूरी नहीं कर सकते हैं।

इस योजना द्वारा ऐसे विद्यार्थियों की शिक्षा पूरी हो पायेगी एवं वे अपने भविष्य को उज्जवल कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकेंगें। इस योजना की सहायता से उनकी जीवनशैली में सुधार आ पायेगा। वे राज्य की बेहतरी में अपना सहयोग प्रदान कर सकेंगें।

Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana के अंतर्गत पाठ्यक्रम

इस योजना के अंर्तगत सरकार द्वारा नीचे दिए गए 10 पाठ्यक्रमों को सम्मिलित किया गया है इन पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को योजना द्वारा ऋण प्रदान किया जायेगा:

  1. पीएचडी
  2. इंजीनियरिंग
  3. चिकित्सा
  4. प्रबंधन
  5. पॉलिटेक्निक
  6. आईटीआई
  7. नर्सिंग
  8. जनरल नर्सिंग
  9. बी फार्मेसी
  10. मिसवाइफरी (GNM)

हिमाचल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश में रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार द्वारा ऋण प्रदान किया जायेगा।
  • सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले ऋण की अधिकतम राशि 20 लाख रूपये है। ऋण राशि को 1% ब्याज के साथ वापस करना होगा।
  • ब्याज दर 1% रखने का कारण विद्यार्थियों के मन में जिम्मेदारी की भावना को बनाना है ऐसा होने से वे शिक्षा ग्रहण करने में अधिक मेहनत करेंगें।
  • इस योजना की सहायता से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास होगा। वे भविष्य में अपनी जीवनशैली में सुधार लायेंगें।
  • सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले ऋण को विद्यार्थी राज्य के किसी भी अधिसूचित बैंक से प्राप्त कर सकते हैं।
  • योजना में प्रदान किये गए ऋण का प्रयोग विद्यार्थी घर से शिक्षण संस्थान आने-जाने में, ट्यूशन फीस, किताबों एवं अन्य शिक्षण सम्बन्धी खर्चों में कर सकते हैं।
  • यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू की जाएगी।
  • इस योजना का आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों में किया जायेगा।
  • योजना में प्रदान की जाने वाली ऋण राशि को आवेदनकर्ता के बैंक अकाउंट में डीबीटी किया जायेगा।

Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana पात्रताएं

यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए पात्रताएं इस प्रकार निर्धारित की गयी हैं:

  • आवेदनकर्ता हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का विद्यार्थी होना चाहिए एवं उसके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • योजना में आवेदन की अधिकतम उम्र 28 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • योजना के लाभार्थी सिर्फ रेगुलर माध्यम से संस्थान में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी होंगें।
  • आवेदनकर्ता के पिछली कक्षा में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए।

एचपी मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना आवश्यक दस्तावेज

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र/बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • आयु प्रमाण पत्र
  • परिवार का आय प्रमाण
  • शिक्षण सम्बन्धी दस्तावेज
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

HP Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana आवेदन करें

यदि आप हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थी हैं एवं शिक्षा पूरी करने के लिए लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि अभी राज्य सरकार द्वारा इस योजना की घोषणा की गयी है। अभी राज्य सरकार द्वारा योजना के ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गयी है।

राज्य सरकार के द्वारा जैसे ही योजना से सम्बंधित पोर्टल जारी किया जायेगा। हमारे आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस योजना के आवेदन की जानकारी प्रदान करेंगें।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

हिमाचल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना क्या है?

हिमाचल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 1% ब्याज दर पर ऋण प्रदान करने की योजना है।

HP Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana की घोषणा कब और किसके द्वारा की गयी?

HP Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana की घोषणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 10 अप्रैल 2023 को की गयी।

एचपी मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में कौन-कौन से पाठ्यक्रमों हेतु ऋण प्रदान किया जाता है?

एचपी मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में पीएचडी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन,आईटीआई, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग, जनरल नर्सिंग, बी० फार्मेसी, मिसवाइफरी (GNM) पाठ्यक्रम शामिल किये गए हैं।

HP Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana आवेदन कैसे करें?

अभी राज्य सरकार द्वारा योजना के आवेदन से सम्बंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है जैसे ही योजना के आवेदन से जुडी कोई जानकारी हमें प्राप्त होगी हम आर्टिकल के माध्यम से आपको जानकारी प्रदान करेंगें।

Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana HP के लाभार्थी की आयुसीमा क्या है?

Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana HP के आवेदन हेतु लाभार्थी की आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गयी है।

हिमाचल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

हिमाचल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट अभी जारी नहीं की गयी है।

Leave a Comment