हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना: श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

हमारे देश में कई बार कुछ प्रतिभावान बच्चे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण शिक्षा को बीच में छोड़ देते हैं। ऐसा होने से उनकी प्रतिभाएं व्यर्थ हो जाती हैं एवं उनका भविष्य अंधकार की ओर अग्रसर होता है।

शिक्षा के महत्व को समझते हुए हरियाणा सरकार ने उन बच्चों के लिए जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना की शुरुआत की है।

श्रम योगी प्रतिभावान योजना
हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योग प्रतिभावान योजना

इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे द्वारा आपको हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना से जुडी सभी जानकारी प्रदान की जायेगी।

राज्य सरकार के द्वारा श्रमिक नागरिकों को श्रम योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कई तरह की योजनाओं को संचालित किया जाता है।

इन सभी योजनाओं का लाभ एक ही कार्ड के तहत प्रदान करने लिए हरियाणा श्रमिक कार्ड योजना को शुरू किया गया है ताकि उन्हें सभी श्रम सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म के तहत प्राप्त हो सके।

आर्टिकल हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना
राज्य हरियाणा
उद्देश्य राज्य में उच्च शिक्षा प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के मूल निवासी जो श्रमिक वर्ग के परिवार के बच्चे हैं
वर्ष 2023
माध्यम
आधिकारिक वेबसाइट

हरियाणा

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा बजट सत्र 2023-24 में हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना की घोषणा की गयी।

इस योजना से राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक वर्ग के परिवारों के बच्चों को आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। एवं उन्हें शिक्षा से सम्बंधित मूलभूत सुविधाएँ भी सरकार द्वारा प्राप्त होंगी।

इस योजना के शुरू होने से राज्य के कमजोर आय वर्ग के बच्चे उच्च शिक्षा को ग्रहण करेंगे। उनका भविष्य उज्ज्वल हो पायेगा और उनकी प्रतिभाएं देश के काम आएगी।

राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण बोर्ड को योजना के लिए 229 करोड़ रूपये आवंटित किये गए हैं।

मुख्यमंत्री श्रम योगी योजना का उद्देश्य

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में श्रमिक वर्ग के परिवार के उन प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। राज्य सरकार ऐसे होनहार बच्चों को उच्च शिक्षा से जुडी मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करेंगी।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना से राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त होगी जिस से राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा।
  • Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana को पूरे राज्य में लागू किया जायेगा। ऐसा करने पर अधिक बच्चों को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना की सहायता से बच्चों को भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी।
  • इस योजना में हरियाणा सरकार बच्चों को छात्रावास शुल्क, ट्यूशन फीस, व्यवसायिक शिक्षा, पाठ्यक्रम की पुस्तकें, कम्प्यूटर शिक्षा, परिवहन शुल्क सभी सुविधाएँ प्रदान करेगी।
  • Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana का लाभ प्राप्त कर बच्चों के जीवन में सुधार आएगा।
  • इस योजना का आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध होगा जिसमें आवेदक को आसानी होगी।

योजना के लाभार्थी बनने की पात्रताएं

यदि आप इस योजना का आवेदन करना चाहते हैं तो आप:

  • हरियाणा के स्थाई नागरिक होने चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक वर्ग के परिवार से होने चाहिए।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का श्रमिक कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना का आवेदन करें

यदि आप हरियाणा के मूल निवासी हैं एवं आपके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं और आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं आपको हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना के आवेदन करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा अभी राज्य सरकार ने सिर्फ घोषणा की है।

हरियाणा राज्य सरकार जैसे ही आवेदन से सम्बंधित वेबसाइट जारी करेगी हमारे आर्टिकल के माध्यम से हम आप सब तक आवेदन की प्रक्रिया को पहुचायेंगे।

Mukhyamantri Shram Yogi Pratibhavan Yojana FAQ

मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना किस राज्य में शुरू की गयी है?

हरियाणा राज्य में मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना शुरू की गयी है।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना की घोषणा कब की गयी?

इस योजना की घोषणा 2023-24 बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गयी।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में श्रमिक वर्ग के होनहार बच्चों की उच्च शिक्षा प्रदान करना है।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना का आवेदन कैसे करें?

अभी हरियाणा सरकार ने योजना की आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की है इसलिए अभी आवेदन के लिए प्रतीक्षा करें।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना का हेल्पलाइन नंबर अभी राज्य सरकार ने जारी नहीं किया है।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना में बच्चों को क्या-क्या सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी?

इस योजना में बच्चों को ट्यूशन फीस, परिवहन शुल्क, छात्रावास शुल्क, कम्प्यूटर शिक्षा, पाठ्यक्रम से जुडी पुस्तके आदि सुविधाएँ प्रदान की जाएगी।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रम योगी प्रतिभावान योजना से सम्बंधित कौन सा विभाग है?

हरियाणा भवन और अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड

Leave a Comment