मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना 2023: आवेदन प्रक्रिया, लाभ, पात्रता

शिक्षा के महत्व को समझते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारें प्रोत्साहन हेतु अनेकों योजनाओं की शुरुआत करती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अभिन्न योगदान के लिए शिक्षकों को एवं विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु उत्त्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ओड़िशा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, शिक्षक, प्रशिक्षक, शिक्षा संस्थान के लिए 100 करोड़ रूपये की स्वीकृति ओडिशा राज्य सरकार द्वारा दी गयी है।

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना आवेदन करें
मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना

इस आर्टिकल से आपको मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के लाभ, आवेदक की पात्रताएं, आवेदन प्रक्रिया जैसी सभी जानकारी हमारे द्वारा प्रदान की जाएगी।

आर्टिकल मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना
राज्य ओड़िशा
उद्देश्य शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित कर शिक्षा के लिए प्रेरित करना
लाभार्थी ओडिशा के शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े नागरिक
माध्यम
आधिकारिक वेबसाइट

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा 16 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना की शुरुआत की गयी। यह योजना ओडिशा के 5 T कार्यक्रम के अंतर्गत है। इस योजना में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े नागरिकों को सम्मानित किया जाता है।

यह पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किये जायेंगे। पहली श्रेणी व्यक्तिगत होगी जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक और प्रधानाध्यापक हैं, तथा दूसरी श्रेणी में किसी संगठन से प्राप्त स्वीकृति।

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार 50000 विद्यार्थियों, 1500 प्रधानाध्यापकों, पूर्व छात्रों, स्कूल प्रबंधन समितियों, ग्राम पंचायतों और जिलाधिकारियों को दिया जाएगा। इस योजना से ओडिशा के शिक्षा क्षेत्र में विकास आएगा।

इस प्रकार की योजना से शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को प्रोत्साहन प्राप्त होता है। योजना की शुरुआत के दिन मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में डीजी लॉकर की भी शुरुआत की गयी।

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना का उद्देश्य शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित करना है। ऐसा करने से सामुदायिक स्कूलों के मध्य स्वच्छ प्रतिस्पर्धा रहेगी। एवं शिक्षा से जुड़े सभी नागरिक शिक्षा के प्रति प्रेरित रहेंगे। मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को समाज में प्रसारित करना भी है।

योजना के लाभ

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना से होने वाले लाभ इस प्रकार हैं:

  • मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना से शिक्षक एवं छात्र दोनों ही सम्मानित किये जायेंगे।
  • इस पुरस्कार में विद्यार्थियों के लिए तीन उपश्रेणियाँ हैं: पहली श्रेणी योग्य विद्यार्थियों के लिए, दूसरी श्रेणी उन विद्यार्थियों की जिनकी नेतृत्व क्षमता उत्तम है वे पढ़ाई में भी उत्त्कृष्ट हैं, तीसरी श्रेणी में आर्थिक रूप से कमजोर योग्य विद्यार्थी होंगे।
  • यह पुरस्कार ब्लॉक, जिला, राज्य स्तर पर भी पूर्व छात्र संगठनों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों और जिला प्रशासन को प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर चयनित 7 विषयों में से प्रत्येक में 100 माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा।

योजना की पात्रताएं

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार प्राप्त करने की पात्रताएं निम्नलिखित है:

  • आवेदक ओडिशा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए शिक्षण से जुड़ा होना चाहिए। जैसे विद्यार्थी, शिक्षक, प्रशिक्षक, प्रधानाचार्य या शिक्षा को बढ़ावा प्रदान करने वाले।

पुरस्कार हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (डीसी)
  • आवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना की आवेदन प्रक्रिया

यदि आप ओडिशा के नागरिक हैं एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अभी आपको इन्तजार करना होगा। ओडिशा सरकार द्वारा अभी मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना की घोषणा की गयी है। इस के पंजीकरण से सम्बंधित या आधिकारिक वेबसाइट से सम्बंधित कोई भी जानकारी अभी नहीं दी गयी है। जैसे ही राज्य सरकार घोषणा से सम्बंधित कोई भी सूचना प्रदान करेगी, हमारे आर्टिकल द्वारा आपको सूचित कर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी है?

यह योजना ओड़िशा सरकार द्वारा शुरू की गयी है।

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के लिए कितनी धनराशि स्वीकृत की गयी है?

100 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के लाभार्थी कौन हैं?

विद्यार्थी, शिक्षक, प्रशिक्षक, प्रधानाचार्य, पूर्व छात्र संगठन, शिक्षण संस्थान, ग्राम पंचायत, जिला प्रशासन

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना क्या है?

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना ओड़िशा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शुरू की गयी है। इस के माध्यम से शिक्षा के प्रति नागरिकों को प्रेरित किया जायेगा। एवं प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

5 T कार्यक्रम क्या है?

Transparency, Technology, Teamwork, Time, Transformation

डिजिलॉकर क्या है?

यह एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर है जिसके माध्यम से आप दस्तावेज या प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment