झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना फॉर्म | Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023

झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत अधिकांश कन्याओं को शिक्षित किया जा सकेगा।

Mukhyamantri Sukanya Yojana के माध्यम से बालिकाओं को सरकार द्वारा कुल 40,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मिलने वाली वित्तीय सहायता लाभार्थी को किश्तों में प्रदान की जाएगी। देशभर में बालिकाओं पर होने वाले कई अत्याचारों की रोकथाम की जाएगी, जैसे- भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह इत्यादि। स्कीम के माध्यम से राज्य की कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

बालिकाओं को शिक्षित एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए केंद्रीय स्तर पर भी सुकन्या समृद्धि योजना को संचालित किया गया है इसके अंतर्गत देश की बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा 24 अगस्त 2022 में राज्य की ग्रामीण बालिकाओं एवं आर्थिक रूप से गरीब बच्चियों को शिक्षित बनाने के लिए की गई है। इसके तहत राज्य की बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana के माध्यम से उम्मीदवार बालिकाओं को सरकार द्वारा 40,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता बालिकाओं को कक्षा एवं आयु के अनुसार प्रदान की जाएगी। साथ ही योजना में आवेदन करने की अधिकतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वर्तमान समय में अभी तक राज्य की 42191 बालिकाओं को योजना के तहत लाभान्वित किया जा चुका है।

Mukhyamantri Sukanya Yojana Highlights

योजनाझारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना
किसके द्वारा शुरू की गई हैझारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा
उद्देश्यबालिकाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना
लाभार्थीअन्त्योदय कार्ड धारकों को
आधिकारिक वेबसाइट(jharkhand.gov.in)

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना वित्तीय विवरण

अनुक्रमांक किश्ते प्रदान की जाने वाली राशि
1.जन्म से दो वर्ष की आयु तक5,000 ₹
2.कक्षा- 1 में नामांकित बालिका5,000 ₹
3.कक्षा- 5 उत्तीर्ण करने वाली बालिका5,000 ₹
4.कक्षा- 8 उत्तीर्ण करने वाली बालिका5,000 ₹
5.कक्षा- 9 उत्तीर्ण करने वाली बालिका5,000 ₹
6.कक्षा- 10 उत्तीर्ण करने वाली बालिका5,000 ₹
7.कक्षा- 12 उत्तीर्ण करने वाली बालिका10,000 ₹

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने पर जोर देना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले बाल विवाह पर रोकथाम लगाना है। राज्य की महिलाये शिक्षित होंगी तो उन पर होने वाले अत्याचारों को रोकना सरल हो सकेगा।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • Mukhyamantri Sukanya Yojana की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • स्कीम के माध्यम से राज्य की बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • स्कीम के तहत लाभार्थियों को सरकार द्वारा कुल 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी यह सहायता उम्मीदवारों को किश्तों में प्रदान की जाएगी।
  • योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 42191 बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जा चुका है।
  • स्कीम के तहत प्रदान की जाने वाली राशि DBT के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना मुख्य पात्रताएं

  • योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक झारखण्ड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के secc-2011 एवं अंत्योदय कार्ड धारक परिवार ही आवेदन कर सकते है।
  • स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए बालिका की न्यूनतम आयु 2 वर्ष होनी आवश्यक है एवं अधिकतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
  • बालिका का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • योजना का लाभ एक परिवार की केवल एक ही बेटी को प्रदान किया जायेगा।
झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना आवश्यक दस्तावेज
  • कन्या का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • अभिभावकों का मोबाइल नंबर
  • स्कूल में दाखिले के दस्तावेज
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • जन्म प्रमाण पत्र

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिये। झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना फॉर्म | Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand
  • उसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर लीजिये।
  • उसके बाद ऊपर दर्शाये गए सभी दस्तवेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दीजिये।
  • अब अपने नजदीकी प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय जाकर फॉर्म जमा कर दीजिये।
  • इस प्रकार आपकी झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

Mukhyamantri Sukanya Yojana की शुरुआत किसके द्वारा की गई है ?

Mukhyamantri Sukanya Yojana की शुरुआत झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी द्वारा की गई है।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं को सम्मान दिलाना एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

Mukhyamantri Sukanya Yojana के तहत लाभ क्या है ?

Mukhyamantri Sukanya Yojana के तहत लाभ राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की आधिकारिक वेबसाइट अभी लॉन्च नहीं की गई है।

Leave a Comment