मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है ? किसे मिलेगा लखपति बनाने का लाभ

केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा बेरोजगारी को कम करने के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत की गयी है। इसी से सम्बन्ध रखने वाली योजना मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत उत्तराखंड सरकार द्वारा की गयी है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना आवेदन करें
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना

उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य है। किसी भी पहाड़ की रीढ़ महिलाएं होती हैं। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से जहां महिलाएं रोजगार की शुरुआत करेंगी वहीं दूसरी ओर उनका सशक्तिकरण होगा।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे द्वारा उत्तराखंड लखपति दीदी योजना से जुडी सभी जानकारी आपको प्रदान की जायेगी।

आर्टिकल मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
राज्य उत्तराखंड
विभाग ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड
उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना
लाभार्थी उत्तराखंड राज्य की स्थाई नागरिक महिलाएं
माध्यम
आधिकारिक वेबसाइट

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना

4 नवंबर 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की घोषणा की गयी। उत्तराखंड लखपति दीदी योजना से 2025 तक राज्य में 1 लाख 25 हजार महिलाओं को जो स्वयं सहायता समूह से जुडी हैं उन्हें लखपति बनाने का लक्ष्य राज्य सरकार ने रखा है।

राज्य में कुल 3 लाख 67 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुडी हुई हैं। अब तक 26 हजार महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। यह योजना ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत रहेगी।

उत्तराखंड लखपति दीदी योजना में रोजगार की शुरुआत करने के लिए राज्य सरकार 5 लाख रूपये तक का लोन प्रदान करती है जिस पर कोई ब्याज नहीं लगता है।

यह योजना स्वरोजगार को बढ़ावा प्रदान करती है जिसकी सहायता से अन्य रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।

लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस योजना से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

इस योजना का लक्ष्य 2025 तक 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाना है। इस योजना से महिला अपने परिवार के पालन-पोषण हेतु सक्षम बनेगी।

उत्तराखंड लखपति दीदी योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • लखपति दीदी योजना में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को 5 लाख रूपये तक का ब्याजमुक्त लोन प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना से महिलाओं का आर्थिक विकास होगा, वे स्वरोजगार की शुरुआत करेंगी। और आत्मनिर्भर बनेगीं।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं की आय को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है जिस से राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा।
  • योजना से किये गए रोजगार के लिए महिलाओं को ट्रेनिंग भी प्राप्त होगी। जिस से वे अपने उत्पादों की मार्केटिंग भी कर पाएंगी।
  • उत्तराखंड लखपति दीदी योजना से राज्य की अनेक महिलाएं स्वरोजगार के लिए प्रेरित होंगी।
  • लखपति दीदी योजना का लाभ उन महिलाओं को प्रदान किया जायेगा जो स्वयं सहायता समूह से जुडी हुई हों एवं उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो।

आवेदिका की पात्रताएं

लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदिका:

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

  • उत्तराखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • स्वयं सहायता समूह से जुडी होनी चाहिए।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदिका के पास निम्न दस्तावेज होने जरूरी हैं:

  • आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना आवेदन करें

उत्तराखंड की वे सभी महिलाएं जो मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहती हैं तो उन्हें अभी थोड़ा इन्तजार करना होगा। राज्य सरकार ने योजना की अभी सिर्फ घोषणा ही की है। अभी राज्य सरकार द्वारा योजना के आवेदन से सम्बंधित कोई सूचना सावर्जनिक नहीं की गयी है। जैसे ही सरकार योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट लांच करेगी। हमारे आर्टिकल द्वारा आपको आवेदन से सम्बंधित सभी जानकरी प्रदान कर दी जाएगी।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है?

यह योजना उत्तराखंड से सम्बंधित है इसके द्वारा राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लक्ष्य क्या है?

इस योजना का लक्ष्य वर्ष 2025 तक राज्य की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाना है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से सम्बंधित अभी सरकार द्वारा कोई वेबसाइट जारी नहीं की गयी है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

सरकार द्वारा अभी इस योजना के लिए हेल्पलाइन जारी नहीं की गयी है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की घोषणा कब की गई?

4 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की घोषणा की गयी थी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में कितने रूपये तक का लोन प्रदान किया जाता है?

इस योजना में 5 लाख रूपये का ब्याजमुक्त लोन प्रदान किया जाता है।

Leave a Comment

Join Telegram