मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ

आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए सरकारें अनेक योजनाएं शुरू करती हैं ऐसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों के लिए MP मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गयी है।

कर्मचारी नागरिकों को स्वास्थ्य से संबंधित बेहतर सेवाओं का लाभ प्रदान करने हेतु योजना को राज्य स्तर पर लागू किया गया है। ताकि गंभीर बिमारियों के इलाज हेतु उन्हें 5 से 10 लाख रूपये तक का बीमा प्रदान किया जा सके।

योजना के अंतर्गत कवर किये जाने वाले बीमा हेतु मासिक रूप में उन्हें अंशदान जमा करने की आवश्यकता होगी। जिससे वह स्वास्थ्य हेतु बीमा कवर का लाभ प्राप्त कर सकते है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना आवेदन करें
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुडी जानकारी, योजना की पात्रताएं एवं लाभ बताएंगे।

आर्टिकल मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना
राज्य मध्य प्रदेश
विभाग स्वास्थ्य विभाग
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के सेवारत और रिटायर्ड कर्मचारी/अधिकारी
माध्यम
आधिकारिक वेबसाइट

एमपी मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना

इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा 5 जनवरी 2020 की गयी। इस योजना में सेवा कर रहे कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारियों और अधिकारियों को सामान्य इलाज के लिए 5 लाख रूपये प्रतिवर्ष और गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए 10 लाख रूपये प्रतिवर्ष बीमा प्रदान किया जायेगा।

OPD में उपचार करने के लिए इन्हें 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रदान किये जायेंगे। इस योजना के शुरू होने से राज्य के लगभग 12 लाख 55 हजार रिटायर्ड कर्मचारियों और अधिकारियों को लाभ प्राप्त होगा।

सीएम कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में सेवा दे चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार कैशलेस करना चाहती है। राज्य के सभी नागरिकों के लिए सरकार ऐसी योजना को शुरू करती है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल कर्मचारी

इस योजना में बहुत से विभागों के कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त होगा। योजना के कुछ लाभार्थी इस प्रकार हैं:

  • सभी स्थाई और नियमित कर्मचारी
  • सरकारी शिक्षक
  • सिविल सेवक
  • संविदा कर्मचारी
  • निगमों में कार्यरत कर्मचारी
  • राज्य की संस्थाओं में कार्य कर रहे कर्मचारी।
  • नगर सैनिक
  • सभी रिटायर्ड कर्मचारी और अधिकारी

CM कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना से राज्य में सेवारत कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा प्राप्त होगा।
  • इस योजना से कर्मचारियों के परिवार को भी बीमा का लाभ प्राप्त होगा।
  • कर्मचारियों को OPD से उपचार और दवाइयों के लिए 10 हजार रूपये का बीमा प्राप्त होगा।
  • सामान्य उपचार के लिए 5 लाख और गंभीर उपचार के लिए 10 लाख का बीमा लाभार्थियों को प्राप्त होगा।
  • राज्य के 12 लाख 55 हजार कर्मचारियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के लिए अनुदान और अंशदान कर्मचारियों की तनख्वाह और पेंशन से लिया जायेगा।

मासिक अंशदान का विवरण

श्रेणी मासिक अंशदान (रूपये में)
सेवारत कर्मचारी
वेतन बैंड 1 से 5250
वेतन बैंड 6450
वेतन बैंड 7 से 11 तक650
वेतन बैंड 12 से ऊपर1000
रिटायर्ड कर्मचारी
15 हजार से 25 हजार रूपये पेंशन प्राप्त करने पर250
25 हजार से अधिक पेंशन प्राप्त करने पर450
50 हजार से कम पेंशन प्राप्त करने पर650
50 हजार से अधिक पेंशन प्राप्त करने पर1000

MP मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की पात्रताएं

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक राज्य में सेवा में सेवारत या रिटायर्ड कर्मचारी होना चाहिए।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास स्वास्थ्य कार्ड होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना आवश्यक दस्तावेज

यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज अनिवार्य रूप से होने चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • स्वास्थ्य कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कर्मचारी प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना आवेदन करें।

यदि आप इस योजना की पात्रताएं रखते हैं एवं आपके पास इस योजना के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं तो हम आपको बता दें सरकार द्वारा अभी इस योजना के ऑनलाइन आवेदन सम्बंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है।

जैसे ही सरकार इस योजना के आवेदन से सम्बंधित कोई जानकारी साँझा करेगी हमारे आर्टिकल द्वारा हम आपको इस योजना के आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

एमपी सीएम कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का संबंध किस राज्य से है?

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना मध्य प्रदेश सरकार की योजना है।

MP मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

अभी राज्य सरकार द्वारा MP मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना से सम्बंधित वेबसाइट जारी नहीं की गयी है।

CM कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना किस विभाग के अंतर्गत है?

CM कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत है।

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य राज्य के सेवारत और रिटायर्ड कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करना है।

MP मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है?

इस योजना से राज्य के सेवारत और रिटायर्ड कर्मचारियों/अधिकारियों को सामान्य उपचार के लिए 5 लाख और गंभीर उपचार के लिए 10 लाख रूपये का बीमा दिया जायेगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए बजट राशि क्या है?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए 756.54 करोड़ रूपये बजट रखा गया है।

Leave a Comment