मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना 2023: MP Free UPSC Coaching ऑनलाइन आवेदन

देश में शिक्षा से सम्बन्धित अनेकों योजनाएं समय-समय पर शुरू होती हैं। शिक्षा से ही व्यक्ति का मानसिक विकास होता है जिसकी सहायता से उसका भविष्य उज्जवल होता है।

शिक्षित युवाओं में सिविल सर्विसेज के प्रति अधिकांशतः उत्साह देखा जाता है। इसी उत्साह का समर्थन कर सपने पूरे करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने MP फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का शुभारम्भ किया है।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना
मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना MP Free UPSC Coaching ऑनलाइन आवेदन

इस आर्टिकल के माध्यम से MP Free UPSC Coaching के ऑनलाइन आवेदन की जानकारी हमारे द्वारा दी जाएगी।

आर्टिकल मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना
राज्य मध्यप्रदेश
विभाग जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश
उद्देश्य राज्य के UPSC aspirants को फ्री कोचिंग प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के विद्यार्थी
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना क्या है?

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य में अनुसूचित जनजाति (ST) के युवाओं ले लिए मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना में 100 बच्चे जो शिक्षा के प्रति समर्पित हैं अर्थात होशियार हैं किन्तु आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

उन्हें सरकार द्वारा आयोजित इस योजना से UPSC से सम्बंधित परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।

इस योजना का संचालन मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा किया जायेगा। इस योजना में सरकार द्वारा शिक्षा में होने वाले सभी खर्चों का भुगतान किया जायेगा।

एमपी फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना उद्देश्य

MP Free UPSC Coaching का उद्देश्य राज्य में अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्रों को सिविल सर्विसेज के लिए तैयार करना हैं सरकार उन बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाना चाहती है जो शिक्षा में मेधावी हैं किन्तु परिवार में आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना से अनुसूचित जनजाति के एस्पिरेंट्स को सिविल सेवा हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना से लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।
  • MP Free UPSC Coaching का लाभ 18 महीनों तक दिया जाता है।
  • इस योजना में निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ परिवहन,भोजन एवं रहने की व्यवस्था के लिए 12,500 रूपये तथा किताबों के लिए 15 हजार रूपये भी दिए जाते हैं।

योजना के आवेदन की पात्रताएं

  • मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना में आवेदक मध्यप्रदेश का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक अनुसूचित जनजाति का होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सीवील सेवा की पात्रता अनुसार आवेदक की आयु हनी चाहिए।
  • किसी भी आवेदक को योजना का लाभ सिर्फ 1 बार दिया जायेगा।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित प्रमाण पत्र
  • बैंक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना में पंजीयन की प्रक्रिया

MP Free UPSC Coaching का आवेदन करने से पूर्व आपको पोर्टल पर पंजीयन करना होता है। आप नीचे बताए गए चरणों के अनुसार पंजीयन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले MPTAAS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in पर जाएँ।
  2. वेबसाइट के खुलने पर महत्वपूर्ण लिंक में नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण पर क्लिक करें।
  3. अब हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण में व्यक्तिगत विवरण (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जातिप्रमाण पत्र) दर्ज करें। अब सुरक्षित करें एवं आगे बढे पर क्लिक करें। MP Free UPSC Coaching registration
  4. अब जाति एवं समग्र कार्ड की जानकारी दर्ज करें। और सुरक्षित करें एवं आगे बढ़े पर क्लिक करें।
  5. आय घोषणा एवं निवास घोषणा पर मांगी गयी जानकारी भरें एवं सुरक्षित करें एवं आगे बढे पर क्लिक करें।
  6. अब मांगे गए दस्तावेज (फोटो) अपलोड करें एवं सबमिट पर क्लिक करें।

आपका पंजीयन MPTAAS पोर्टल पर सफल हो जायेगा।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के आवेदन की प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in पर क्लिक करें।
  2. अब पोर्टल के होमपेज पर योजनाएं और पुरस्कार पर जाएँ एवं हितग्राही मूलक पर क्लिक करें।
  3. अब नए पेज में UPSC सिविल सेवा कोचिंग पर क्लिक करें। how to apply MP Free UPSC Coaching form
  4. अब मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का फॉर्म आपकी स्क्रीन पर होगा।
  5. योजना के फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  6. अब मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।
  7. जानकारी दर्ज करें एवं दस्तावेज अपलोड करने के बाद Submit पर क्लिक करें।

मध्यप्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के लिए आपके द्वारा आवेदन हो जायेगा।

फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके जवाब

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना में पढ़ने कहाँ भेजते हैं?

मध्यप्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना में पढ़ने के लिए दिल्ली कोचिंग संस्थानों में भेजा जाता है।

क्या सामान्य जाति का व्यक्ति भी मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के लिए आवेदन कर सकता है?

नहीं यह योजना सिर्फ अनुसूचित जनजाति के लिए है।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना किस विभाग के अंतर्गत है?

यह योजना मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत है।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना कितनी बार प्राप्त कर सकते हैं?

1 बार ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का आवेदन किस वेबसाइट से किया जाता है?

UPSC की फुल फॉर्म क्या होती है ?

Union Public Service Commission (संघ लोक सेवा आयोग)

Leave a Comment

Join Telegram