mahabocw.in पर महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक पंजीकरण / ऑनलाइन नवीनीकरण

Bandhkam Kamgar Yojana 2023 : जैसे कि आप सभी जानते है महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्रमिक वर्ग के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजना चलायी जाती है। इसी प्रकार श्रमिक वर्ग को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार द्वारा बांधकाम कामगार योजना की शुरुआत की है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको Bandhkam Kamgar Yojana 2023 के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य के श्रमिक उठा पाएंगे। वे इच्छुक उम्मीदवार जो बांधकाम कामगार योजना का आवेदन करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है। बांधकाम कामगार योजना ऑनलाइन फॉर्म आवेदन करने के अलावा ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन ऐसे देखें Mahabhulekh 7/12

Bandhkam Kamgar Yojana 2023 : MAHABOCW, कामगार योजना 5000 रूपये तक का लाभ, mahabocw in
Bandhkam Kamgar Yojana 2023

इस लेख में हम आपको बताएंगे MAHABOCW क्या है ? बांधकाम कामगार योजना क्या है ? Bandhkam Kamgar Yojana 2023 के लिए पात्रता क्या है ? बांधकाम कामगार योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है ? महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ? Bandhkam kamgar Yojana के लाभ क्या है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Bandhkam Kamgar Yojana 2023 से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख की ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

MAHABOCW : बांधकाम कामगार योजना क्या है ?

MAHABOCW एक पोर्टल का नाम है जिसे महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए लांच किया गया है। बांधकाम कामगार योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा 18 अप्रैल 2020 को लांच की गई थी। इस योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इस योजना की शुरुआत मुख्य तौर पर महाराष्ट्र राज्य के श्रमिक वर्ग के नागरिको को लाभ प्रदान करने के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी श्रमिकों को 2000 रूपये से लेकर 5000 हजार रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

Bandhkam Kamgar Yojana 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Bandhkam Kamgar Yojana 2023 से जुडी कुछ मुख्य जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम MAHABOCW बांधकाम कामगार योजना
साल 2023
राज्य का नाम महाराष्ट्र
स्कीम का नाम Bandhkam Kamgar Yojana
उद्देश्य राज्य के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के सभी श्रमिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंक mahabocw.in
MAHABOCW

MAHABOCW : बांधकाम कामगार योजना के लक्ष्य एवं उद्देश्य क्या है ?

यहाँ हम आपको MAHABOCW के लक्ष्य एवं उद्देश्यों के विषय में बताने जा रहें है। इन उद्देश्यों के बारे में आप नीचे दी गई जानकारी के माध्यम से जान सकते है। बांधकाम कामगार योजना के लक्ष्य एवं उद्देश्य निम्न प्रकार है –

  1. कल्याणकारी योजनाओं की बेहतर सेवा प्रदायगी
  2. ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का सरलीकरण
  3. डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में लाभ का वितरण
  4. निर्माण श्रमिकों के निर्माण स्थल पर पहुंचकर उनके पंजीकरण की संख्या बढ़ाएं।
  5. निर्माण श्रमिकों तक पहुंचना और उनके कार्य स्थल पर उनसे डेटा एकत्र करना।
  6. अनुमोदन प्राधिकारी द्वारा पंजीकरण का ऑनलाइन कार्यप्रवाह आधारित अनुमोदन।
  7. कल्याण प्रबंधन में सुधार के लिए उन्नत विश्लेषण।
  8. पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की विशिष्ट पंजीकरण संख्या।
  9. परिचालन दक्षता में लाना।

Bandhkam kamgar Yojana के लाभ क्या है ?

अगर आपने भी Bandhkam kamgar Yojana 2023 के लिए आवेदन किया है या करने वाले है तो आपको इस योजना के लाभों के विषय में जानकारी अवश्य होनी चाहिए। नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से आप बांधकाम कामगार योजना से मिलने वाले लाभों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है। जानिए क्या है इस योजना के लाभ –

  • बांधकाम कामगार योजना के अंतर्गत 2000 रूपये से 5000 रूपये तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिक वर्ग आत्मनिर्भर बन सकेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता राशि सीधे बैंक खाते के माध्यम ट्रांसफर करके दी जाएगी।
  • श्रमिक इस योजना का आवेदन ऑनलाइन घर बैठे कर सकते है।
  • श्रमिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा।
  • इस योजना का आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम में किया जा सकता है।

बांधकाम कामगार योजना आवेदन हेतु पात्रता

उम्मीदवारों को Bandhkam Kamgar Yojana 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए योजना के लिए तय की गई पात्रता पूरी करनी होंगी। इन पात्रता को पूरा करने पर ही उम्मीदवार योजना के लिए पात्र माने जायेंगे और केवल पात्र उम्मीदवार की फॉर्म भर सकेंगे। जानिए बांधकाम कामगार योजना के लिए पात्रता क्या है –

  • उम्मीदवार महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • न्यूनतम 18 वर्ष के श्रमिक और अधितम 60 वर्ष तक के श्रमिक आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • ऐसे श्रमिक जिन्होंने एक साल में 90 दिन या इससे अधिक दिनों तक काम किया है, आवेदन हेतु पात्र होंगे।

Bandhkam Kamgar Yojana 2023 हेतु आवश्यक दस्तावेज

MAHABOCW पर पंजीकरण करने क लिए आवेदकों को कछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है। जानिए बांधकाम कामगार योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से होंगे –

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

  • आयु प्रमाण पत्र
  • 90 दिन का वर्किंग सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बांधकाम कामगार योजना के पात्र श्रमिकों की सूची

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Bandhkam Kamgar Yojana 2023 के पात्र श्रमिकों के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से सूचना प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

श्रमिकों के कार्य क्षेत्र
एयरफील्ड्स, रेलवे , ट्रामवेज़ तथा सिंचाई का कार्य करने वाले श्रमिक
जलाशयों, नहर, सुरंग, बांध, इमारत, सड़क, पुल आदि का निर्माण का कार्य करने वाले श्रमिक
Drainage, तटबंध और नेविगेशन का काम करने वाले श्रमिक
सुरक्षा दरवाजे ,लिफ्ट आदि से संबंधित उपकरणों का निर्माण करने वाले मजदूर
आपदा , बाढ़ , तूफ़ान में पानी की निकासी का कार्य करने वाले श्रमिक
विघुत उत्पादन एवं वितरण , वायरिंग , मरम्मत का कार्य करने वाले श्रमिक
वायरलेस , रेडियो स्टेशन , दूरदर्शन केंद्र ,दूरभाष और
टेलीग्राफ और विदेशी संचार में काम करने वाले श्रमिक
पाइपलाइनों के निर्माण और बिछाने का काम तथा ट्रांसमिशन टावर्स और अन्य टावरों को लगाने का काम करने वाले श्रमिक
पेंट , वार्निश , और बढ़ईगिरी तथा लकड़ी , फर्नीचर का काम करने वाले मजदूर
नाली निर्माण, मरम्मत, सफाई का काम करने वाले मजदूर
सौर पैनल और ऊर्जा-सुरक्षा उपकरणों का काम करने वाले श्रमिक
घर के अंदरूनी सजावट और इंटीरियर का काम करने वाले मजदूर
कांच काटने, प्लास्टर बनाने, कांच लगाने का काम करने वाले श्रमिक
टाइल्स के काटने, निर्माण, लगाने का कार्य करने वाले मजदूर
धातु के ग्रिल, खिड़की, दरवाजे के निर्माण काम को करने वाले मजदूर
ईंट की भट्टियों या कारखानों में काम करने वाले श्रमिक
रोटरी , फव्वारे , सार्वजनिक पार्क , फुटपाथ आदि का कार्य करने वाले मजदूर
आग बुझाने के उपकरणों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य करने वाले मजदूर
पत्थर तोड़ने , काटने , सीमेंट कॉन्क्रीट सामग्री को तैयार करने वाले मजदूर
AC और बिजली उपकरणों के निर्माण और मरम्मत का कार्य करने वाले मजदूर
खेल के मैदान, स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स आदि खेल से संबंधित उपकरणों का निर्माण एवं मरम्मत का काम करने वाले मजदूर
Bandhkam Kamgar Yojana 2023

Bandhkam Kamgar Yojana 2023 Application Fees

उम्मीदवारों को महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए 25 रूपये शुल्क जमा करना होगा और 5 साल के लिए वार्षिक सदस्यता हेतु 60 रूपये शुल्क जमा करना करना होगा।

महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी बांधकाम कामगार योजना का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो यहाँ हम आपको आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप Bandhkam Kamgar Yojana 2023 Online Registration कर सकते है। जानिए क्या है आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया –

  • Bandhkam Kamgar Yojana 2023 Online Registration करने के लिए सबसे पहले आपको MAHABOCW की आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • होम पेज पर मेन्यू में आपको workers के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है-
Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana
बांधकाम कामगार योजना
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर दो ऑप्शन आएंगे, यहाँ आपको Workers Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज में आपके सामने पात्रता चेक करने के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा।जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
Bandhkam kamgar Scheme
Bandhkam Kamgar Yojana 2023
  • फॉर्म में आपको अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको कुछ अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको “तुमची पात्रता तपासा” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक सही-सही दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?

महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल (MAHABOCW) पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आप हमारे द्वारा बतायी गई प्रोसेस को फॉलो कर सकते है। पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  • MAHABOCW पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर मेन्यू में आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही अगले पेज में लॉगिन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जैसे कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
Bandhkam Kamgar Yojana
बांधकाम कामगार योजना
  • यहाँ आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

एनुअल रिपोर्ट्स एंड ऑडिट रिपोर्ट्स कैसे देखें ?

वे उम्मीदवार जो एनुअल रिपोर्ट्स एंड ऑडिट रिपोर्ट्स डाउनलोड करना चाहते है यहाँ हम उन उम्मीदवारों के लिए रिपोर्ट्स डाउनलोड करने की प्रक्रिया उपलब्ध कराने जा रहें है। हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से रिपोर्ट्स चेक एवं डाउनलोड कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  1. Annual Reports and Audit Reports देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर मेन्यू में आपको About us का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर जाएँ।
  4. उसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी उसमें आपको Annual Reports and Audit Reports के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको एनुअल रिपोर्ट्स एंड ऑडिट रिपोर्ट्स डाउनलोड करने के लिए विकल्प मिलेंगे। यहाँ से आप रिपोर्ट्स डाउनलोड क्र सकते है।
  6. इस प्रकार आपकी एनुअल रिपोर्ट्स और ऑडिट रिपोर्ट्स डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

बांधकाम कामगार योजना से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक्स

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Bandhkam kamgar Yojana 2023 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स उपलब्ध कराने जा रहें है। इन लिंक्स को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

क्रम संख्याफॉर्म से संबंधितडाउनलोड लिंक्स
1ऑनलाइन पंजीकरण के लिए: आधार सहमति फॉर्मयहां क्लिक
2 वर्ष में 90 दिन या उससे अधिक काम करने वाले निर्माण श्रमिक के निर्माण ठेकेदार / ठेकेदार का प्रमाण पत्रयहां क्लिक करें
3 निर्माण श्रमिक नवीनीकरण फॉर्मयहां क्लिक करें
4 वर्ष में 90 दिन या उससे अधिक काम करने वाले निर्माण श्रमिक के लिए ग्रामसेवक / नगर निगम / नगर परिषद से प्रमाण पत्रयहां क्लिक करें
5 निर्माण श्रमिक पंजीकरण फॉर्मयहां क्लिक करें
6ऑनलाइन पंजीकरण के लिए: स्व-घोषणा पत्रयहां क्लिक करें
Bandhkam Kamgar Yojana 2023

(MAHABOCW) बांधकाम कामगार योजना 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न

बांधकाम कामगार योजना क्या है ?

बांधकाम कामगार योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा 18 अप्रैल 2020 को लांच की गई थी। इस योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इस योजना की शुरुआत मुख्य तौर पर महाराष्ट्र राज्य के श्रमिक वर्ग के नागरिको को लाभ प्रदान करने के लिए की गई है।

बांधकाम कामगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

बांधकाम कामगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

MAHABOCW पोर्टल कब लांच किया गया ?

MAHABOCW पोर्टल 18 अप्रैल 2020 को लांच किया गया था।

Bandhkam kamgar Yojana फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है ?

बांधकाम कामगार योजना फॉर्म भरने के लिए हम आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों के विषय में बताने जा रहें है। आवेदन करने के लिए आपको इन दस्तावेजों की जरूरत होगी –
आयु प्रमाण पत्र
90 दिन का वर्किंग सर्टिफिकेट
निवास प्रमाण पत्र
पहचान प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो

MAHABOCW का फुल फॉर्म क्या है ?

MAHABOCW की फुल फॉर्म Maharashtra Building and Other Construction Workers है।

बांधकाम कामगार योजना के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता दी जाएगी ?

बांधकाम कामगार योजना के अंतर्गत लाभार्थी श्रमिकों को 2000 रूपये से लेकर 5000 हजार रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे बांधकाम कामगार योजना 2023 और इससे जुडी समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram