महा ई-सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन 2023: E Seva Kendra List, लॉगिन व एप्लीकेशन स्टेटस

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत जहां एक तरफ केंद्र सरकार योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ नागरिकों को डिजिटलीकरण कर के प्रदान कर रही है वहीं राज्य सरकार भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचा कर डिजिटल इंडिया में अपना सहयोग दे रही हैं।

महा ई-सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करें
महा ई-सेवा केंद्र

ऐसे ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए महा ई-केंद्र की शुरुआत की है। इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे द्वारा महा ई-सेवा केंद्र से सम्बंधित जानकारी आपको प्रदान की जाएगी।

आर्टिकलमहा ई-सेवा केंद्र
राज्य महाराष्ट्र
पोर्टलआपले सरकार
उद्देश्य राज्य में रोजगार उत्पन्न कर सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों को प्रदान करना
लाभार्थी महाराष्ट्र के स्थाई नागरिक
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट aaplesarkar.mahaonline.gov.in
Contents hide
3 महा ई-सेवा केंद्र की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

महा ई-सेवा केंद्र

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में सरकारी सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को आसानी से प्रदान करने के लिए महा ई-सेवा केंद्र खोलने की शुरुआत हुई है। E Seva Kendra एक प्रकार के कॉमन सर्विस सेंटर होते हैं। महा ई-सेवा केंद्र द्वारा रोजगार के नए अवसर भी राज्य सरकार नागरिकों को प्रदान कर रही है।

महा ई-सेवा केंद्र से आम नागरिक अनेक प्रकार से प्रमाण पत्र जैसे निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि का आवेदन कर सकते हैं। और अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा E Seva Kendra की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं के आवेदन की सुविधाओं को आसान बनाना है।

इस से राज्य में डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा साथ ही राज्य में योग्य नागरिकों को रोजगार की प्राप्ति हो पायेगी,जिस से वे सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

एवं महा ई-सेवा केंद्र द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को आसानी से सेवाओं को प्रदान किया जा सके।

लाभ एवं विशेषताएं

  • महा ई-सेवा केंद्र की सहायता से सेवा का आवेदन करने पर आवेदक के समय की बचत होती है क्योंकि आवेदक को किसी भी प्रकार के सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ता है।
  • E Seva Kendra की सहायता से सरकारी विभागों के कार्यों में पारदर्शिता आती है। यह कदम भ्रष्टाचार को रोकता है।
  • महा ई-सेवा केंद्र के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक इस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकता है इसलिए लिए कोई विशेष वर्ग का होना आवश्यक नहीं है।
  • महा ई-सेवा केंद्र से अनेकों प्रमाण पत्रों एवं योजनाओं का आवेदन आसानी से किया जा सकता है।
  • E Seva Kendra खोलने से जिन्हें रोजगार की प्राप्ति होगी उनकी आर्थिक दशा में सुधार आएगा एवं वे अन्य रोजगारों के अवसर भी प्रदान करेंगे।

महा ई-सेवा केंद्र खोलने के लिए आवश्यकताएं

यदि आप E Seva Kendra खोलना चाहते है तो आपके पास निम्न उपकरण होने चाहिए:

  • यूपीएस पीसी विद लाइसेंस
  • 4 घंटे का बैटरी बैकअप
  • 512 GB रैम
  • 120 हार्ड डिस्क ड्राइव
  • सीडी/डीवीडी ड्राइव
  • वेबकैम
  • स्कैनर
  • प्रिंटर
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी न्यूनतम 128 kbps की स्पीड
  • विंडों एक्सपी-एसपी 2 या इस से ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम

महा ई-सेवा केंद्र से प्रदान की जाने वाली सेवाएं

महा ई-सेवा केंद्र पर महाराष्ट्र के 38 विभागों की 387 सेवाएं उपलब्ध है जिनमें कुछ मुख्य सेवाएं इस प्रकार हैं:

  • B2C (Business to Consumer)– रेलवे रिजर्वेशन, स्टेशनरी, मनी ट्रांसफर, बस टिकटिंग आदि
  • G2C (Government to Consumer)– पैन कार्ड, सोशल पेंशन, पासपोर्ट,सभी प्रकार के प्रमाण पत्र, ई-डिस्ट्रिक्ट सर्विसेज आदि
  • वित्तीय सेवाएं– बैंक अकाउंट खोलना, इंश्योरेंस करना, डिपोसिट, विड्रॉल, पेंशन से जुडी सेवाएं आदि
  • शिक्षा से सम्बंधित सेवाएं– जागरूकता अभियान, ऑनलाइन शिक्षा, फैसिलिटेशन सेंटर आदि
  • कृषि से सम्बंधित– किसान पंजीकरण, वैदर फोरकास्ट, मृदा परीक्षण, क्षमता निर्माण आदि
  • दूर संचार से सम्बंधित– मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, मोबाइल तथा लैंडलाइन बिल का भुगतान आदि

महा ई-सेवा केंद्र के लिए पात्रताएं

  • महा ई-सेवा केंद्र में रजिस्ट्रेशन करने के लिए महाराष्ट्र का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
  • E Seva Kendra खोलने के लिए VLE (Village Level Entrepreneur) की उम्र 18 से अधिक होनी चाहिए।
  • कम से कम 10वीं तक पढ़ाई की हो।
  • कम्प्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
  • रजिस्ट्रेशन करने वाले युवक को स्थानीय भाषा को पढ़ना एवं समझना आना चाहिए। और अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल

महा ई-सेवा केंद्र की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

E Seva Kendra पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले आपले सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aaplesarkar.mahaonline.gov.inपर जाएँ।
  2. पोर्टल के होम पेज में new user register here पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने 2 ऑप्शन आएंगे ऑप्शन 1 पर क्लिक करने पर आपको जिले का नाम, मोबाइल नंबर, OTP वेरीफाई, यूजरनेम दर्ज करना होता है।
  4. ऑप्शन 2 में आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर यूजरनेम वेरिफिकेशन दर्ज करने होते हैं। maha e sewa kendra registration
  5. सब जानकारियां भरने के बाद आपको फोटो, पहचान प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना होता है। घोषणा के चैक बॉक्स पर टिक करके आप रजिस्टर पर क्लिक करें।

उपर्युक्त प्रक्रिया से आप आसानी से E Seva Kendra पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

महा ई-सेवा केंद्र पर vle लॉगिन प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम आपले सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aaplesarkar.mahaonline.gov.in पर जाएँ।
  2. पोर्टल के होम पेज में vle login पर क्लिक करें।
  3. अब आप अपनी user id और पासवर्ड भरें। एवं लॉगिन पर क्लिक करें। maha e sewa kaendra me login kare
  4. यदि आप पासवर्ड भूल जाये तो Forgot Password पर क्लिक कर पासवर्ड बनाये फिर पुनः लॉगिन करें।

इस प्रक्रिया से आप vle लॉगिन कर सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।

महा ई-सेवा केंद्र पर एप्लीकेशन की स्थिति देखें

  • सबसे पहले आपले सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aaplesarkar.mahaonline.gov.in पर जाएँ।
  • अब मुख्य पेज में ही track your application पर क्लिक करें।
  • अब आप एप्लीकेशन से सम्बंधित विभाग का नाम चुने, एप्लीकेशन का नाम भरें, एप्लीकेशन नंबर भरें और GO पर क्लिक करें। महा ई सेवा केंद्र

आपके द्वारा किये गए आवेदन की वर्तमान स्थिति आपको दिखाई देगी।

e सेवा केंद्र लिस्ट देखें

  1. सबसे पहले आपले सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aaplesarkar.mahaonline.gov.in पर जाएँ।
  2. पोर्टल के मुख्य पेज में सेवा केंद्र पर क्लिक करें।
  3. अब आप अपने जिले और तालुका का चयन करें एवं proceed पर क्लिक करें। महा ई सेवा केंद्र list dekhe

उपर्युक्त प्रक्रिया करने पर आपको सभी ई सेवा केंद्रों की सूची प्राप्त हो जाएगी।

महा ई-सेवा केंद्र क्या है?

महा ई-सेवा केंद्र एक प्रकार का CSC है जहां महाराष्ट्र के नागरिक अपने प्रमाण पत्रों का आवेदन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

महा ई-सेवा केंद्र में किस पोर्टल पर कार्य होता है?

महा ई-सेवा केंद्र में आपले सरकार पोर्टल पर कार्य होता है।

महा ई-सेवा केंद्र के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का क्या नाम है?

महा ई-सेवा केंद्र के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का नाम महा ई सेवा महाराष्ट्र ई सेवा है।

महा ई-सेवा केंद्र के पोर्टल पर कितनी भाषाएँ हैं?

महा ई-सेवा केंद्र के पोर्टल पर मराठी और इंग्लिश भाषा है।

Maha E-Seva Kendra पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कितना शिक्षित होना अनिवार्य है?

महा ई-सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।

महा ई-सेवा केंद्र में कुल कितनी सेवाएं नागरिकों को प्रदान की जा रही हैं?

इसके पोर्टल पर 387 सेवाएं नागरिकों को प्रदान की जा रही हैं।

Maha E-Seva Kendra से क्या हम मोबाइल और लैंडलाइन का बिल जमा कर सकते है?

जी हाँ आपले सरकार पोर्टल से हम मोबाइल और लैंडलाइन का बिल जमा कर सकता हैं।

Maha E-Seva Kendra के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

हेल्पलाइन

महा ई-सेवा केंद्र से सम्बंधित किसी भी सहायता के लिए 1800 120 8040 पर कॉल करें।

Leave a Comment