ओडिशा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, समुद्र तटों, मंदिरों और वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। राज्य कई यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों का घर है, साथ ही इस राज्य में कोणार्क का सूर्य मंदिर और पुरी का जगन्नाथ मंदिर शामिल है। आज हम ओडिशा के सभी जिलों के नामों की सूची यहां दे रहे हैं।
भारत के पूर्वी तट पर स्थित ओडिशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को हुई थी। इसकी राजधानी भुवनेश्वर है। ओडिशा का क्षेत्रफल 1,55,707 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्रफल के आधार पर भारत का 8वां सबसे बड़ा राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसका देश में 11वां स्थान है।
ओडिशा की जनसंख्या का 75 % भाग कृषि से जुड़ा हुआ है। जनगणना के अनुसार ओडिशा राज्य में वर्ष 2011 में लगभग 41,974,218 नागरिक निवास करते है। राज्य में अधिकतम ओडिशा भाषा बोली जाती है। साथ ही इस राज्य की राजधानी भुवनेश्वर है।

यहाँ भी देखिये :- Odisha Govt Calendar 2023
ओडिशा में कितने जिले हैं
ओडिशा के जिलों की कुल संख्या 30 है। जिनमे राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला मयूरभंज जिसका कुल क्षेत्रफल 10,418 वर्ग किलों मीटर है एवं राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि सबसे छोटा जिला जगतसिंहपुर जिसका 1,759 वर्ग किलोमीटर है।
इस राज्य का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला गंजम को कहा जाता है। जहाँ की जनसंख्या 3,529,031 है। साथ ही राज्य का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला देबगढ़ है जिसका क्षेत्रफल 312,520 है।
आर्टिकल | ओडिशा के सभी जिले |
ओडिशा में कुल जिले | 30 जिले |
ओडिशा की राजधानी | भुवनेश्वर |
आधिकारिक वेबसाइट | Home | Government Of Odisha |
ओडिशा के सभी जिलों के नामों की सूची
ओडिशा राज्य के सभी जिलों का नाम क्षेत्रफल जिले में रहने वाले नागरिकों की संख्या एवं जिले के मुख्यालयों को एक सूचि के माध्यम से नीचे दर्शया गया है :-
क्रम संख्या | उड़ीसा के जिले के नाम | Odisha District in English | आयतन (वर्ग किमी) | आबादी (2011) | मुख्यालय शहर हिन्दी |
1. | अंगुल जिला | Angul District | 6347 | 1273821 | अंगुल |
2. | बलांगीर जिला | Balangir District | 6552 | 1648997 | बलांगीर |
3. | बालासोर जिला | Balasore District | 3706 | 2320529 | बालासोर |
4. | बरगढ़ जिला (Baragarh) | Bargarh District (Baragarh) | 5832 | 1481255 | बरगढ़ |
5. | बौद्ध जिला(Bauda) | Buddhist District (Bauda) | 4289 | 441162 | बौद्ध |
6. | भद्रक जिला | Bhadrak District | 2788 | 1506337 | भद्रक |
7. | कटक जिला | Cuttack District | 3915 | 2624470 | कटक |
8. | देवगढ़ जिला | Deogarh District | 2781 | 312520 | देवगढ़ |
9. | ढेंकनाल जिला | Dhenkanal District | 4597 | 1192811 | ढेंकनाल |
10. | गजपति जिला | Gajapati District | 3056 | 577817 | परलाखेमुंडी |
11. | गंजम जिला | Ganjam District | 8033 | 3529031 | छतरपुर |
12. | जगतसिंहपुर जिला | Jagatsinghpur District | 1759 | 1136971 | जगतसिंहपुर |
13. | जाजपुर जिला | Jajpur District | 2885 | 1827192 | पानीकोइली |
14 | झारसुगुडा जिला | Jharsuguda District | 2202 | 579505 | झारसुगुडा |
15. | कालाहांडी जिला | Kalahandi District | 8197 | 1576869 | भवानीपटना |
16. | कंधमाल जिला | Kandhamal District | 6004 | 733110 | फुलबनी |
17. | केंद्रपाड़ा जिला | Kendrapara District | 2546 | 1440361 | केंद्रपाड़ा |
18. | केंदुझार (क्योंझर) जिला | Kendujhar (Keonjhar) District | 8336 | 1801733 | केंदुझार |
19. | खोरधा जिला | Khordha District | 2888 | 2251673 | खोरधा |
20. | कोरापुट जिला | Koraput District | 8534 | 1379647 | कोरापुट |
21. | मलकानगिरी जिला | Malkangiri District | 6115 | 613192 | मलकानगिरी |
22. | मयूरभंज जिला | Mayurbhanj District | 10418 | 2519738 | बारीपदा |
23. | नबरंगपुर जिला | Nabarangpur District | 5135 | 1220946 | नबरंगपुर |
24. | नयागढ़ जिला | Nayagarh District | 3954 | 962789 | नयागढ़ |
25. | नुआपाड़ा जिला | Nuapada District | 3408 | 610382 | नुआपाड़ा |
26. | पुरी जिला | Puri District | 3055 | 1698730 | पुरी |
27 | रायगडा जिला | Rayagada District | 7585 | 967911 | रायगडा |
28. | संबलपुर जिला | Sambalpur District | 6702 | 1041099 | संबलपुर |
29. | सुबर्णपुर (सोनेपुर) जिला | Subarnapur (Sonepur) District | 2284 | 610183 | सुबर्णपुर |
30. | सुंदरगढ़ जिला | Sundergarh District | 9942 | 2093437 | सुंदरगढ़ |
ओडिशा के जिले
ओडिशा राज्य में 30 जिलें है जिनका पूर्व से पश्चिम की ओर उल्लेख निम्नलिखित है:
- बालेश्वर या बालासोर– यह जिला बंगाल की खाड़ी के निकट है। बालेश्वर का मुख्यालय बालासोर है। इस जिले की मुख्य नदी सुवर्णरेखा/स्वर्णरेखा है।
- मयूरभंज– यहां का मुख्यालय बारीपदा है। मयूरगंज जिले में सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान, छऊ नृत्य प्रसिद्ध हैं। मयूरभंज क्षेत्रफल के आधार पर ओडिशा का सबसे बड़ा जिला है।
- भद्रक– जिले का मुख्यालय भद्रक है। जिले का नाम भद्रकाली देवी के नाम पर पड़ा है। यहां अब्दुल कलाम द्वीप है।
- केंदुझरगढ़– यहां का मुख्यालय केंदुझर शहर है। जिले में खनिजों, अयस्कों के प्रचुर भंडार हैं।
- जाजपुर– यहां का मुख्यालय जाजपुर है। इस जिलें के प्रमुख पर्यटन स्थल जगन्नाथ मंदिर, दसस्वमेध घाट, रत्नागिरी हैं।
- केंद्रपाड़ा– यहां का मुख्यालय केंद्रपाड़ा शहर है। यह चरखा मीलों, भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, हुकीटोला द्वीप के लिए प्रसिद्ध है।
- जगतसिंहपुर– जिले का मुख्यालय जगतसिंहपुर है। यहां सियाली बीच, पारादीप बंदरगाह है। यह क्षेत्रफल के अनुसार ओडिशा का सबसे छोटा जिला है।
- कटक– यहां का मुख्यालय कटक है। कटक आकर्षक हस्तशिल्प के लिए विख्यात है। यहां बाराबाटी किला, आनंदभवन संग्रहालय, परमहंसनाथ मंदिर है।
- ढेंकनाल– यहां का मुख्यालय ढेंकनाल है। यह जिला भागों और हाथियों के लिए प्रसिद्ध है। सप्तासज्या, जोरांडा, कनकेश्वर मंदिर यहां के पर्यटन स्थल हैं।
- अंगुल– यहां का मुख्यालय अंगुल है। यहां के प्रमुख स्थल तालचर, देवी हिंडोला मंदिर हैं।
- देवगढ़– देवगढ़ का मुख्यालय देवगढ़ है। यहां सत्संग आश्रम, त्रिकूट पर्वत, दशावतार मंदिर अवस्थित हैं। देवगढ़ जनसंख्या की दृष्टि से ओडिशा का सबसे छोटा जिला है।
- सुंदरगढ़– यहां का मुख्यालय सुंदरगढ़ है। यहां मैग्नीज, लौह अयस्क आदि पाए जाते हैं। यहां खंडाधार जलप्रपात, दार्जिंग, टेन्सा हिल्स आदि पर्यटन स्थल हैं।
- झारसुगुड़ा– 1 अप्रैल 1994 को इस जिले का गठन हुआ था। यहां का मुख्यालय झारसुगुड़ा है। इसे ओडिशा के पॉवर हाउस भी कहते हैं। रॉक पेंटिंग,पद्मासिनि मंदिर, रामचंदी यहां प्रमुख स्थल हैं।
- सम्बलपुर– जिले का मुख्यालय सम्बलपुर है। यहां हिरण पार्क, हीराकुंड बांध, हुमा का झुका हुआ मंदिर स्थित हैं।
- बौध– यहां का मुख्यालय बौधगढ़ है। यहां के पर्यटन स्थल पंचारा की पहाड़ियां, असुरगढ़,लाताझरण प्रपात हैं।
- नयागढ़– यहां का मुख्यालय नयागढ़ शहर है। यहां कुँअरिया बाँध, ओडगांव, बारमुल अवस्थित है।
- खोरधा– जिले का मुख्यालय खोरधा है। खोरधा जिले में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर अवस्थित है। यह जिला हथकरघा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। यहां के नंदन कानन, अटरी, धौली स्थल प्रसिद्ध हैं।
- पुरी– यहां का मुख्यालय पुरी ही है। यहां बहुत धर्मिक स्थल जैसे जगन्नाथपुरी, कोणार्क मंदिर आदि हैं। भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील “चिल्का झील” पुरी जिलें में है।
- सुबर्णपुर– जिले का मुख्यालय सुबर्णपुर या सोनपुर है। यहां शशिसेना मंदिर, भगवती मंदिर, पापक्ष्य घाट आदि पर्यटन स्थल हैं।
- बारगढ़– इस जिले का मुख्यालय बारगढ़/बरगढ़ है यह जिला धनुयात्रा के लिए विख्यात है।
- बालांगीर– इस जिले का मुख्यालय बालांगीर है। कुमुदा पहाड़, रानीपुर झरियाल, भीमा डूंगरी यहां के पर्यटन स्थल हैं।
- कंधमाल– जिले का मुख्यालय फूलबानी है। कंधमाल जिले को प्रकृति का स्वर्ग भी कहा गया है। यहां दरिंगबाड़ी, बलासकुम्पा, बेलघर, डूंगी आदि स्थल अवस्थित हैं।
- गंजाम– गंजाम का जिला मुख्यालय छत्रपुर है। यहां के पर्यटन स्थल तम्पारा झील, तारा तारिणी मंदिर, भैरवी मंदिर हैं। यह ओडिशा में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला है।
- नौपाडा/नुआपडा– यहां का मुख्यालय नुआपडा है। इस जिले में गौधस जलप्रपात, बूढ़ीकोमना, पातालगंगा अवस्थित हैं।
- कालाहांडी– कालाहांडी जिले का मुख्यालय भवानीपटना है। यह बाक्साइड उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। डोकरीचंचरा झरना, अमापानी की पहाड़ियां यहां प्रसिद्ध है।
- रायगढ़-जिले का मुख्यालय रायगढ़ है।
- गजपति– गजपति जिले का मुख्यालय पारलाखेमूंदि है। 1992 में गंजाम जिले से विभक्त कर इसे बनाया गया था। यहां के पर्यटन स्थल चंद्रहटी, गंदहारी झरना, महेन्द्रगिरि हैं।
- नबरंगपुर– यहां का मुख्यालय नंबरंगपुर शहर है। नबरंगपुर जिला खनिजों एवं वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पपदाहांड़ी, शहीद मीनार, चन्दनदारा जलप्रपात, हिलरी डांगर स्थल स्थित हैं।
- कोरापुट– जिले का मुख्यालय कोरापुट है। यह बाक्साइड उत्पादकों में से एक जिला है। यहां जलपुट डैम, गुल्मी झरना, आदिवासी संग्रहालय विशेष पर्यटन केंद्र हैं।
- मल्कानगिरी– यहां का मुख्यालय मल्कानगिरी है। सतिगुड़ा बांध, बलीमेला जलाशय, अम्माकुण्ड जलप्रपात आदि पर्यटन स्थल हैं।
नक़्शे में ओडिशा के जिले
ओडिशा के जिलों की मानचित्र में स्थिति:

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
List of districts of Odisha से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर
ओडिशा में कुल कितने जिले है ?
ओडिशा में कुल 30 जिले है।
ओडिशा का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन-सा है ?
ओडिशा का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला मयूरभंज जिला है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 10418 वर्ग किलों मीटर है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन-सा है ?
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य जगतसिंहपुर जिला है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1759 वर्ग किलोमीटर है।
ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट Government Of Odisha है।
ओडिशा का पावरहाउस किस जिले को कहते हैं?
मल्कानगिरी जिले को ओडिशा का पावरहाउस कहते हैं।
इस लेख में हमने आपके साथ “ओडिशा के सभी जिलों के नामों की सूची” से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज कर हमें सूचित कर सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।