कीबोर्ड क्या है? पूरी जानकारी | Keyboard Kya Hai in Hindi?

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कीबोर्ड क्या है? सम्बंधित पूरी जानकारी देने जा रहें हैं। कीबोर्ड कंप्यूटर का एक अंग हैं। हालांकि आप कीबोर्ड के बारे में तो जानते ही होंगे। आजकल लगभग सभी नौकरियों के लिए कंप्यूटर कोर्स करना पड़ता हैं और जब आप किसी भी संस्थान में कंप्यूटर सीखने जाते हैं तो आपको सबसे पहले कंप्यूटर और उसके पार्ट्स के बारे में सामान्य जानकारी दी जाती है।

यहाँ हम आपको बतायेंगे कीबोर्ड क्या है? कीबोर्ड के कितने अंग होते हैं? कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Keyboard Kya Hai in Hindi? सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

कीबोर्ड क्या है? पूरी जानकारी
कीबोर्ड क्या है? पूरी जानकारी

कीबोर्ड क्या है ?

कीबोर्ड क्या है? कीबोर्ड कंप्यूटर का एक अंग है। जो कि एक इनपुट डिवाइस है। जानकारी के लिए बता दें कीबोर्ड का उपयोग इनपुट टेक्स्ट जैसे – Letters (ABCD A to Z), नंबर (1234 0 to 9), charachter (, : ), command (निर्देश)आदि को कंप्यूटर में देने के लिए किया जाता है। यह एक Peripheral डिवाइस है। यह टाइपराईटर के सिद्धांत पर कार्य करता है। एक सामान्य कीबोर्ड में 101 बटन होते हैं तथा अन्य कीबोर्ड में 104 बटन होते हैं। परन्तु यह कीबोर्ड के ले आउट पर निर्भर करता है।

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको कीबोर्ड क्या है? से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम कीबोर्ड क्या है
साल2024
सम्बंधितकंप्यूटर
भाषाहिंदी

यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना

कंप्यूटर क्या है ?

कंप्यूटर बिजली से चलने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है। जो कि इनपुट के रूप में डाटा को ग्रहण करता है और सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के अनुसार उसे प्रोसेस करके हमे आऊटपुट के रूप में रिजल्ट देता है। कंप्यूटर हो हिंदी भाषा में संगणक भी कहा जाता है।

कीबोर्ड की फुल क्या है ?

कीबोर्ड क्या है?

क्या आप जानते हैं KEYBOARD की फुल फॉर्म क्या है ? अगर आपको कबोर्ड की फुल फॉर्म नहीं पता है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं तो यहाँ हम आपको कीबोर्ड की फुल फॉर्म के बारे में बताने जा रहें हैं। जानिए क्या है KEYBOARD की फुल फॉर्म क्या है –

  • K- Keys
  • E- Electronics
  • Y- Yet
  • B- Board
  • O- Operating
  • A- A to Z
  • R- Response
  • D- Directly

Keyboard के प्रकार

जानकारी के लिए बता दें कीबोर्ड कई प्रकार के होते हैं। यहाँ हम आपको कीबोर्ड के अलग-अलग प्रकार के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। Keyboard के प्रकार निम्न प्रकार हैं –

मेम्ब्रेन कीबोर्ड (Membrane Keyboard)

इस प्रकार के कंप्यूटर कीबोर्ड को रेगुलर कीबोर्ड के नाम से जाना जाता है। ये कीबोर्ड काफी सस्ते होते हैं और मार्किट में बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। अगर आपने एक कंप्यूटर खरीदा है तो आपको उसके साथ यही कीबोर्ड दिया जाता है। इसमें प्रत्येक बटन के नीचे रब्बर डॉम और मेम्ब्रेन का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण की प्रेस करने पर आप खट-खट की आवाज सुनते हैं। ये उन लोगो के लिए बिकुल भी सही नहीं हैं जो टाइपिंग वर्क अधिक करते हैं। हालाँकि सामान्य प्रयोग के लिए सबसे अधिक इन्हें ही इस्तेमाल किया जाता है।

मेकेनिकल कीबोर्ड (Mechanical Keyboard)

इनके प्रत्येक बटन के नीचे स्प्रिंग और स्विच का उपयोग किया जाता है, जिन्हें हम मेकेनिकल स्विच के नाम से जानते हैं। इसका सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि जब भी आप key प्रेस करते हैं तो उसमें लगे स्प्रिंग के कारण ये उँगलियों को पीछे की तरफ अधिक पुश करता है जिससे आपकी उंगलियों को आराम मिलता है और आप फ़ास्ट टाइपिंग कर पाते हैं। ये रेगुलर कीबोर्ड की तुलना में अधिक महंगे होते हैं।

गेमिंग कीबोर्ड (Gaming Keyboard)

ऐसे कीबोर्ड मुख्य तौर पर गेमिंग के उद्देश्य से बनाये जाते हैं। ऐसे कीबोर्ड में प्रत्येक प्रत्येक बटन के नीचे मेकेनिकल स्विच का उपयोग किया गया होता है। जिससे आपको एक अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इन कंप्यूटर कीबोर्ड में आपको कई यूनिक फीचर्स देखने को मिलते हैं। साथ ही आपको डिफरेंट कलर की बैक-लाइटिंग भी देखने को मिलती है। प्राइस के मामले में अधिक होते हैं।

एर्गोनॉमिक कीबोर्ड (Ergonomic Keyboard)

अगर आप लगातार टाइपिंग करते हैं तो Ergonomic Keyboard आपके लिए सबसे बेहतर है। क्योंकि इसका डिजाइन V के आकार का होता है। जिससे इसका उपयोग करना उपयोगकर्ता के लिए काफी आसान हो जाता है। इसका उद्देश्य आपके टाइपिंग एक्सपीरियंस को अधिक कुशल बनाना और आपकी उँगलियों को आराम देना हैं।

वायरलेस कीबोर्ड (Wireless Keyboard)

आमतौर पर कंप्यूटर से कनेक्ट होने के लिए ये कीबोर्ड wifi या Bluetooth का यूज करते हैं। मूल रूप से मेकेनिकल या मेम्ब्रेन कीबोर्ड हो सकते हैं। आजकल मार्किट में वायरलेस कीबोर्ड और माउस आम हैं। अगर आप केबल वाले कीबोर्ड का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

मल्टीमीडिया कीबोर्ड (Multimedia Keyboard)

एक रेगुलर कीबोर्ड की तुलना में इनमें की फंक्शन के लिए एक्स्ट्रा की होती हैं। इसमें वॉल्यूम कण्ट्रोल और प्ले/पॉज जैसे बटन भी दिए गए होते हैं।

Keyboard Layout के प्रकार

कीबोर्ड क्या है?

क्या आप जानते हैं Keyboard Layout कितने प्रकार के होते हैं ? यहाँ हम आपको Keyboard Layout के प्रकार के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। जानिए Keyboard Layout के अलग-अलग प्रकार के बारे में –

  1. QWERTY – ये कंप्यूटर या लैपटॉप में सबसे अधिक उपयोग होने वाला कीबोर्ड ले आउट है। QWERTY को ही प्रथम कीबोर्ड लेआउट के रूप में उपयोग किया गया था। वर्ष 1873 में इसे क्रिस्टोफर लैथम शॉल्स ने लांच किया था। इस लेआऊट को डिजाइन करने का मकसद टाइपिंग में होने वाली गलतियों कप कम करना था।
  2. Dvorak – वर्ष 1936 में August Dvorak ने Dvorak Keyboard Layout को प्रस्तुत किया था। ये कीबोर्ड स्पीड टाइपिंग के लिए डिजाइन किया गया था। इसमें कॉमन लेसटर्स की की को ऐसे लगाया गया था जिससे वे जल्दी टाइप किये जा सके। अधिकतर पेशेवर टाइपराइटर इन्हीं Keyboard Layout का उपयोग करते हैं।
  3. AZERTY – ये लेआऊट फ्रांस में डिजाइन किया गया था। इस लेआऊट का उपयोग अधिकांशतः फ्रांस में ही उपयोग किया जाता है। AZERTY लेआऊट दिखने में बिल्कुल QWERTY की तरह ही होता है। परन्तु इसमें लगे पहले 6 लेटर इसके नाम पर दिए गए हैं। हालांकि ये कई संस्करण में आते हैं।
  4. Colemark- यह एक आधुनिक लेआऊट कीबोर्ड है। ये वैज्ञानिक रूप से एक टाइपराइटर को फास्ट स्पीड में टाइपिंग करने की सुविधा देता है। इसे QWERTY और Dvorak Keyboard Layout का अपग्रेड वर्जन माना जाता है।

कीबोर्ड से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर

सामान्य कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं?

एक सामान्य कीबोर्ड में 101 बटन होते हैं।

KEYBOARD की फुल फॉर्म क्या है?

KEYBOARD की फुल फॉर्म Keys Electronic Yet Board Operating A to Z Response Directly होती है।

कीबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं?

जानकारी के लिए बता दें कीबोर्ड विभिन्न प्रकार के होते हैं। जैसे – मेम्ब्रेन कीबोर्ड, वायरलेस कीबोर्ड, एर्गोनॉमिक कीबोर्ड, गेमिंग कीबोर्ड। इन सभी कीबोर्ड के बारे में हमने आपको ऊपर दी गई जानकारी में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है।

कीबोर्ड को संगणक की भाषा में क्या कहते हैं?

कीबोर्ड को संगणक की भाषा में कुंजीपटल कहते हैं।

इस लेख में हम आपको कीबोर्ड क्या है ? और इससे सम्बंधित समस्त जानकारी प्रदान की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment