झारनियोजन पोर्टल: jharniyojan.jharkhand.gov.in रजिस्ट्रेशन कैसे करें, लाभ

जनसंख्या वृद्धि के कारण उत्पन्न हुई बेरोजगारी देश के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर अनेक योजनाओं को शुरू करती है।

इसी क्रम में झारखण्ड सरकार द्वारा बेरोजगारी से निपटने के लिए झारनियोजन पोर्टल की शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के युवाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी।

झारनियोजन पोर्टल
झारनियोजन पोर्टल

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको झारनियोजन पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जिसकी सहायता से आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आर्टिकल झारनियोजन पोर्टल
राज्य झारखंड
विभाग श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
उद्देश्य बेरोजगारी के स्तर को कम कर स्थानीय नागरिकों को रोजगार प्रदान करना
लाभार्थी झारखण्ड के नागरिक
माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट jharniyojan.jharkhand.gov.in

Jharniyojan Portal

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रोजगार प्रदान करने के लिए झारनियोजन पोर्टल को लांच किया गया है। यह एक जॉब प्रोवाइडिंग पोर्टल है।

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के बेरोजगारों को निजी कंपनियों में रोजगार की प्राप्ति होगी। राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 को झारखंड में पारित किया गया है पर यह अधिनियम 12 सितंबर 2022 से पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।

वे सभी कंपनियां जिनमें 10 या 10 से अधिक कार्यबल कार्य कर सकते हैं उन सभी पर यह नियम लागू होता है। यदि किसी प्रतिष्ठान/कंपनी के द्वारा कोई वेकेंसी निकाली जाती है तो 40 हजार तक के वेतन की नियुक्ति के लिए 75% स्थानीय नागरिकों को इसमें नियुक्त करना होगा।

इस पोर्टल पर नागरिकों एवं निजी कंपनियों दोनों को ही पंजीकरण करना होगा जिसकी सहायता से वे दोनों ही एक-दूसरे की आवश्यकताओं का समाधान कर सकते हैं।

इस अधिनियम के अंतर्गत यदि कोई कंपनी यह दावा करती है कि उन्हें कार्य के लिए कौशलयुक्त योग्य मानव बल प्राप्त नहीं हो रहा है तो ऐसे में राज्य सरकार आवश्यक कौशल के सम्बन्ध में ट्रेनिंग प्रदान करेगी और स्थानीय नागरिकों को काम के लिए योग्य बनाकर रोजगार प्रदान करेगी।

झारनियोजन पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में पैदा हुई बेरोजगारी को कम करना है। नियोक्ता/निजी कंपनियों को कार्य के लिए मानव बल प्रदान करना है एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है।

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में स्थानीय नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में और राज्य में रोजगार की प्राप्ति होगी। ऐसा होने से राज्य में होने वाले पलायन को रोका जा सकेगा।

इस पोर्टल का उद्देश्य बेरोजगारी निवारण, पलायन निवारण होने के साथ ही राज्य के नागरिकों को आर्थिक रूप से सक्षम करना है।

Jharkhand Jharniyojan Portal के लाभ

  • इस पोर्टल के द्वारा राज्य के बेरोजगारी स्तर को कम करने के लिए रोजगारी प्रदान किया जायेगा।
  • राज्य के सभी नागरिक युवक, युवतियां इस पोर्टल के माध्यम से रोजगार आसानी से अपने ही राज्य में प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य की वे सभी निजी कंपनियां जिनमें रिक्तियां होंगी उन्हें राज्य में ही योग्य मानव बल प्राप्त हो सकेगा।
  • कंपनी में 40,000 रूपये तक के वेतन वाली रिक्तियों में राज्य के 75 प्रतिशत तक नागरिकों को रोजगार प्रदान करना आवश्यक है।
  • यदि कोई कम्पनी इस रोजगार अधिनियम 2021 का उल्लंघन करती है तो ऐसा करने पर उसे दंडित करने का प्रावधान है।
  • वे सभी नागरिक जो किसी कंपनी में उपलब्ध वेकेंसी के कार्यकौशल में सक्षम नहीं है ऐसा होने पर सरकार द्वारा उन्हें कार्यकौशल के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।
  • राज्य में ही रोजगार की प्राप्ति होने से प्रवासी झारखंड के निवासी भी वापस अपने राज्य में कार्य करने आएंगे और इस से पलायन को रोका जायेगा।
  • इस पोर्टल पर नियोक्ता कंपनी और बेरोजगार युवा दोनों ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Jharniyojan Portal पर पंजीकरण के वर्तमान आंकड़े

कुल नियोक्ता कुल कर्मचारी स्थानीय कर्मचारी अन्य कर्मचारी
62691137242158392141

झारनियोजन पोर्टल पात्रताएं

यदि आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चहिते हैं तो सरकार द्वारा निर्धारित की गयी पात्रताएं इस प्रकार हैं:

  • आवेदक झारखण्ड राज्य का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
  • इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन युवक, युवतियां और निजी प्रतिष्ठान/कम्पनी कर सकती है।
  • राज्य के सभी बेरोजगार इसमें पंजीकरण कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करने की कोई आयुसीमा निर्धारित नहीं की गयी है।

झारखंड झारनियोजन पोर्टल आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • पासपोर्टल साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Jharniyojan Portal Registration

यदि आप झारखण्ड के निवासी हैं एवंरोजगार की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दी गयी प्रक्रिया के अनुसार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले झारनियोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jharniyojan.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
  • पोर्टल के होम पेज पर अब आप साइन अप पर क्लिक करें। झारनियोजन पोर्टल रजिस्ट्रेशन करें
  • साइन अप पर क्लिक करने के बाद अब आप अपनी रजिस्ट्रेशन अथोरिटी चुनें एवं उनका रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आप श्रमधन (झारखण्ड रोजगार) में पंजीकृत है तो अपने लाइसेंस का प्रकार चुने एवं लाइसेंस नंबर दर्ज करें।
  • अब आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरें और पासवर्ड सेट करें जिसकी सहायता से आप पोर्टल पर लॉगिन करेंगें।
  • अब कॅप्टचा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें। registration on Jharniyojan Portal

इस प्रकार आपको Jharniyojan Portal पर साइन अप करना है।

Jharniyojan Portal Login

  • सर्वप्रथम झारनियोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jharniyojan.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
  • अब पोर्टल के होम पेज पर ही लॉग इन पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • कॅप्टचा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक करें। Jharniyojan Portal login kare
  • login पर क्लिक करते हीआपकी प्रोफाइल का डैशबोर्ड खुल जायेगा।
  • पेज पर Registration पर क्लिक करें।
  • अब आप मांगी गयी आपकी अन्य जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।

उपर्युक्त प्रक्रिया के द्वारा आपका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।

झारनियोजन पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

Jharniyojan Portal क्या है?

Jharniyojan Portal झारखंड सरकार द्वारा लांच किया गया एक जॉब प्रोवाइडिंग पोर्टल है।

झारनियोजन पोर्टल पर पंजीकरण करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

झारनियोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jharniyojan.jharkhand.gov.in है।

Jharniyojan Portal किस अधिनियम के अंतर्गत बनाया गया है?

Jharniyojan Portal राज्य के रोजगार नियोजन अधिनियम 2021 के अंतर्गत बनाया गया है।

झारनियोजन पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

झारनियोजन पोर्टल का उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी को कम करके स्थानीय नागरिकों को रोजगार प्रदान करना है।

क्या Jharniyojan Portal से हम नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ। Jharniyojan Portal पर यदि आपका रजिस्ट्रेशन हो रखा है तो आप इस पोर्टल की सहायता से नौकरी में आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड में रोजगार नियोजन अधिनियम 2021 क्या है?

झारखंड में रोजगार नियोजन अधिनियम 2021 के अंतर्गत किसी निजी कम्पनी में 40 हजार वेतन तक की रोजगार रिक्ति के लिए 75% झारखण्ड के स्थानीय नागरिकों का चयन करना होगा।

हेल्पलाइन

झारनियोजन पोर्टल से सम्बंधित किसी सहायता के लिए आप पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 9155636674 पर कॉल करें।

Leave a Comment