उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने का आदेश

उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है। अवैध मदरसा और मस्जिद के नाम पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव के बाद उपद्रवियों ने जमकर आगजनी की। दर्जनों वाहनों को फूंक डाला गया है। कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हाई लेवल मीटिंग की है और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने को कहा है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने का आदेश
उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने का आदेश

वनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र की नजूल भूमि पर अतिक्रमण है। कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने अभियान शुरू किया था। इस दौरान क्षेत्र में बने भवनों को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मदरसा और नमाज स्थल के भी नजूल भूमि में होने पर निगम ने दोनों को तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की थी। मदरसा व नमाज स्थल को सील कर दिया था। गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके से अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान क्षेत्र में तनाव फैल गया। अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए। एक दर्जन के अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। उद्रवियों ने थाने को भी फूंक दिया।

Haldwani कर्फ़्यू

  •  हल्द्वानी के गफूर बस्ती में गोली लगने से बाप-बेटे की मौत की सूचना है। हिंसा में 300 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें अधिकतर पुलिस के जवान और अधिकारी हैं। 100 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
  • पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि अर्धसैनिक बल की 4 कंपनियां हिंसा प्रभावित इलाके में भेजी गई हैं। ऊधमसिंह नगर से पीएसी की दो कंपनियां पहुंच चुकी हैं।
  • अस्पताल में घायलों की भीड़। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।
  • हल्द्वानी से सटे उधमसिंहनगर जिले में धारा 144 लागू है। सुरक्षा बढ़ाई गई।
  • हल्द्वानी में सभी पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं
  • नैनीताल की डीम वंदना सिंह ने कहा – किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारे पास वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर दंगाइयों के अनेक इनपुट हैं, उन सबको एकत्र किया जा रहा है। नुकसान की भरपाई उन्हीं दंगाइयों के द्वारा की जाएगी। जानकारी जुटाने के लिए दंगाइयों के पोस्टर भी जारी किए जाएंगे। अवैध अतिक्रमण पर हमारा अभियान रुकने वाला नहीं है।
  • कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो संदेश के जरिए हल्द्वानी में लोगों से शांति की अपील की।
  • हल्द्वानी बस स्टेशन को प्रशासन ने खाली करवाया। हल्द्वानी और काठगोदाम से 8 बजे बाद रवाना होने वाली सभी बसों का निरस्त कर दिया गया है। बाहरी से आ रही बसों को रामपुर रोड पर रोका जा रहा है।
  • हल्द्वानी में मोबाइल-इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया है। यूपी के बॉर्डर इलाकों को भी अलर्ट किया गया है।
  • उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा- शाम को करीब चार बजे टीम कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई थी। इसके विरोध में अराजक तत्वों ने पथराव किया और आगजनी की। अवैध हथियारों से प्रशासन पर फायरिंग की। पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दिया। थाने में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई। घटना की सूचना के बाद डीआईजी कुमाऊं भी पहुंचे। आसपास के जिलों से पुलिस भी पहुंची है। केंद्रीय बलों की चार कंपनियां भी पहुंच रही हैं।
  • हल्द्वानी में हिंसा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसरों पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
  • नैनीताल की जिलाधिकारी ने वन भूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाते हुए दंगाइयों को गोली मारने के आदेश दिए हैं।
  • जिलाधिकारी ने फोन पर मुख्यमंत्री को बताया कि अशांति वाले क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है और स्थिति को सामान्य बनाने के लिए दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Comment