emitra Document Verification – ई मित्र से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कैसे करें

वर्ष 2002 में राजस्थान सरकार ने पानी, बिजली और टेलीफोन के बिल जमा करने के लिए एक पोर्टल की शुरुवात की थी जिसे ई मित्र के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में ई मित्र पोर्टल राजस्थान के 600 से भी अधिक विभागों की सेवाएं प्रदान करता है।

emitra Document Verification - ई मित्र से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कैसे करें
emitra Document Verification

ई मित्र राजस्थान सरकार की एक सफल योजना है। यह राज्य के सभी 50 जिलों में ऑनलाइन सुविधाओं को प्रदान करने के लिए बनाई गयी ई गवर्नेंस है।

ई मित्र पोर्टल

ई मित्र एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे राजस्थान की राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जाता है इस पोर्टल के माध्यम से आम आदमी को सरकारी काम करने में आसानी होती है। यह कॉमन सर्विस सेंटर के समान कार्य करता है इसमें बहुत सारे सरकारी विभागों की सेवाएं हमें आसानी से मिल जाती है।

इस पोर्टल के माध्यम से बिना किसी सरकारी विभाग में गए हम दस्तावेजों का सत्यापन कर सकते हैं। एवं बिलों का भुगतान कर सकते हैं। ई मित्र पर पंजीकरण करके हम सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

ई मित्र की विशेषताएं

ई मित्र पोर्टल द्वारा बहुत से महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों को करने में आसानी होती है इसकी मुख्य विशेषताएं निम्न हैं:

  • यह पुरे 7 दिन 24 घंटे सेवा प्रदान करने वाला पोर्टल है।
  • इस पोर्टल से आम आदमी एवं सरकारी विभाग दोनों पर कार्य का भार कम हो जाता है।
  • ई मित्र पोर्टल पर 600 से अधिक G2C और B2C सेवाएं प्रदान होती हैं। एवं नयी सेवाओं को नियमित रूप से जोड़ा जा रहा है। जिस से दस्तावेज सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं आसान हो जाती हैं।

ई मित्र के लाभ

  • ई मित्र पोर्टल द्वारा किसी भी सरकारी दस्तावेज को बनाने के लिए लाभार्थी को आसानी होती है।
  • ई मित्र पोर्टल की सहायता से काम करने पर सरकारी विभागों में भीड़ कम हो जाती है जिस से सरकारी विभागों का कार्यभार कम हो जाता है।
  • ई मित्र की सहायता से कियोस्क खोलकर आम आदमी इस से आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है।
  • ई मित्र से किसी भी दस्तावेज में सुधारीकरण करने की आसानी होती है।
ई मित्र पोर्टल पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ई मित्र वेरिफिकेशन के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं:

  1. आधार कार्ड
  2. भामाशाह कार्ड
  3. एक फोटो

ई मित्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

ई मित्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सर्वप्रथम ई मित्र की आधिकारिक वेबसाइट  emitra.rajasthan.gov.in पर जाएँ। एवं निम्न चरणों का पालन करें:

  1. यदि आप ई मित्र पोर्टल पर रजिस्टर नहीं हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें। और यदि रजिस्टर हैं तो लॉगिन पर क्लिक करें। ई मित्र पर लॉगिन करें
  2. पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर Utility type services चुने।
  3. अब सर्विसेज में आपको जिस विभाग से वेरिफिकेशन करना हो उसे चुने। जैसे हम पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र को चुन रहे हैं।
  4. पोर्टल पर अब पर्सनल कैरेक्टर वेरिफिकेशन का फॉर्म आपको सिर्फ अंग्रेजी में भरना है फॉर्म भरने की तारीख एवं SSIO आईडी का विकल्प भरें। अब आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स (जैसे- नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थाई-अस्थाई पता आदि) को भरना है।
  5. पोर्टल पर फॉर्म वाले पेज पर आपको डॉक्युमेंट को बनाने का कारण लिखना होगा। (जैसे e mitra verification) अब Next पेज पर क्लिक करें। e mitra se document verification kaise kare
  6. अब आप पिछले 10 वर्षों का रेजिडेंस एड्रेस डिटेल भरें। एवं मांगें गए डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
  7. पोर्टल पर सभी डिटेल्स भर लेने के बाद आप Save Details पर क्लिक करें।
  8. वेरिफिकेशन पेज का प्रिंट ले कर उसे नजदीकी पुलिस थाने में जमा करें।
  9. इसके बाद आप ई मित्र पोर्टल पर वेरिफिकेशन का स्टेटस देख सकते हैं एवं वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

ई मित्र पर वेरिफिकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया

  • ई मित्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  emitra.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें।
  • ई मित्र पोर्टल पर online verification/ transaction स्टेटस में जाएँ।
  • वेरिफिकेशन स्टेटस में ट्रांसक्शन आईडी या रिसिप्ट नंबर या जन आधार नंबर भर के search पर क्लिक करना है। e mitra verification status kaise dekhe
  • वेरिफिकेशन स्टेटस देखने के लिए अपना 11 अंकों का रिसिप्ट नंबर भरें।
  • अब आपको अपने वेरिफिकेशन का स्टेटस दिख जायेगा। अगर वेरिफिकेशन स्टेटस पेंडिंग हो तो कुछ समय पश्चात पुनः स्टेटस देखें।

उपर्युक्त प्रक्रिया की सहायता से वेरिफिकेशन स्टेटस देखा जाता है।

हेल्पलाइन

ई मित्र पोर्टल पर किसी भी सहायता या अपना कोई सुझाव देने के लिए आप निम्न पर सम्पर्क कर सकते हैं:

Leave a Comment