e Sathi UP Login & e Sathi UP Registration कैसे करें eDistrict.up.gov.in पोर्टल पर

उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने e-Sathi UP portal की शुरुआत की है।

इस पोर्टल की सहायता से अब घर बैठे ही अनेक प्रमाण पत्र सम्बन्धी दस्तावेज एवं सरकारी योजनाओं के आवेदन को आसानी से किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश ई-साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करें
e-Sathi UP पोर्टल रजिस्ट्रेशन और लॉगिन

आम नागरिक अनेक प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए सरकारी विभागों में जाते हैं जहां उन्हें अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में पोर्टल की सहायता से अब वह आसानी से यह कार्य कर सकता है। आज के लेख में आपको e-Sathi UP portal पर रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन करने की प्रक्रिया हमारे द्वारा बताई जाएगी।

e Sathi UP Login & e Sathi UP Registration

आर्टिकल e Sathi UP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन
पोर्टल e-District पोर्टल
राज्य उत्तर प्रदेश
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सेवाएं आसानी से प्रदान करना
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
सेवा का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट eDistrict.up.gov.in

e-Sathi UP पोर्टल

e-Sathi UP portal उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित अनेक सेवाओं को एकीकृत कर बनाया गया पोर्टल है। e-Sathi जिसे इलेक्ट्रॉनिक-सर्विसेज एक्सेस टू हेल्प इंडीविजुल्स भी कहते हैं इस पोर्टल पर नागरिक अपने दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले दस्तावेज (आय,जाति,निवास आदि) का आवेदन कर सकता है।

e-Sathi UP portal पर अनेक सेवाएं एक क्लिक में आपको मिल जाती है। आप दस्तावेजों का एवं योजनाओं का आवेदन स्वयं से या नजदीकी CSC केंद्र में जा के कर सकते हैं।

e-Sathi UP portal पर उपलब्ध सेवाएं

e-Sathi UP portal पर नीचे दिए गए विभागों की सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हैं:

राजस्व विभाग

  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अधिवास प्रमाण पत्र
  • हैसियत प्रमाण पत्र
  • खतौनी की नकल

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

  • दिव्यांग प्रमाण पत्र

पंचायती राज विभाग

  • कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन

गृह विभाग

  • विस्फोटक विनिर्माण लाइसेंस LE-1
  • विस्फोटक भंडारण लाइसेंस LE-3
  • LE-4, LE-5
  • आतिशबाज़ी सम्बंधित लाइसेंस

समाज कल्याण विभाग

  • शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन
  • अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन

महिला कल्याण विभाग

  • दहेज़ प्रथा से पीड़ित महिलाओं के लिए क़ानूनी सहायता एवं वित्तीय सहायता
  • विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना
  • विधवा विवाह को बढ़ावा देने के लिए दम्पति पुरुस्कार

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग

  • दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान
  • दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने के लिए अनुदान के लिए आवेदन
  • दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन

कृषि विभाग

  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना
  • मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग

  • जॉब सीकर्स का पंजीकरण और नवीनीकरण

स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन

  • विवाह पंजीकरण
  • भारमुक्त प्रमाण पत्र

नगर विकास विभाग

  • जल संयोजन

परिवहन विभाग

  • ड्राइविंग लाइसेंस

UPPCL

  • नए विद्युत संयोजन

साचीस

  • प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

  • नवीन राशन कार्ड निर्गत योजना

e-Sathi UP portal पर Registration करने की प्रक्रिया

e-Sathi UP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले e-District UP की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.gov.in पर जाएँ।
  2. पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन पर क्लिक करें।
  3. आप सीधा e-Sathi UP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट esathi.up.gov.in पर भी जा सकते हैं।
  4. आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करें। ई-साथी उत्तरप्रदेश पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
  5. अब नए पेज पर अपनी लॉगिन आईडी बनाएं, उसकी उपलब्धता की जाँच करें। एवं अन्य मांगी गयी सभी जानकारी (नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर आदि) भरें।
  6. पोर्टल पर सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सुरक्षा कोड दर्ज करें एवं सुरक्षित करें पर क्लिक करें। how to register on e-Sathi UP portal
  7. आपका e-Sathi UP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सफल हो गया है।

आपके मोबाइल में इसके लिए OTP आएगा जिसे आप लॉगिन करने में प्रयोग करें। एवं पासवर्ड सेट करें।

e-Sathi UP portal पर Login करने की प्रक्रिया
  1. सर्वप्रथम e-Sathi UP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट esathi.up.gov.in पर जाएँ।
  2. अब आप यूजर नाम, पासवर्ड/OTP एवं सुरक्षा कोड (कॅप्टचा कोड) भरें। Submit पर क्लिक करें। e-Sathi UP पोर्टल पर लॉगिन करें
  3. आपका लॉगिन सफल हो जायेगा आप अब पोर्टल की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

e Sathi UP पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

क्या e-Sathi UP पोर्टल का कोई मोबाइल एप्लीकेशन भी है?

हाँ। e-Sathi UP पोर्टल का मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर eSathi UP सर्च करें। एवं इंस्टॉल करें।

e-Sathi UP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

e-Sathi UP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट esathi.up.gov.in हैं।

e-Sathi UP पोर्टल पर कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं?

e-Sathi UP पोर्टल की सेवाएं देखने के लिए esathi.up.gov.in पर जाएँ। होम पेज पर उपलब्ध सेवाएं पर क्लिक करें।

e-Sathi UP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना क्यों अनिवार्य है?

e-Sathi UP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही हम पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्पलाइन

e-Sathi UP पोर्टल पर किसी सहायता के लिए या शिकायत दर्ज करने के लिए 0522-2304706 पर कॉल करें। या [email protected] पर मेल करें।

Leave a Comment