हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों को अनेक जिला स्तरीय सेवाएं आसानी से प्राप्त करने हेतु e-District HP पोर्टल का शुभारम्भ किया है। पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार नागरिकों को G2C (Government to Consumer) सेवाएं प्रदान करती है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको e District HP पोर्टल से सम्बंधित जानकारी, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल
आर्टिकल | हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को जिला स्तरीय दस्तावेजों के आवेदन के लिए सुविधाएँ प्रदान करना। |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश के स्थाई नागरिक |
सेवा का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | district.hp.gov.in |
e District HP पोर्टल क्या है?
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों के दस्तावेज आवेदन करने के अनुभव को बेहतर और उत्त्कृष्ट बनाने के लिए e District HP पोर्टल की शुरुवात की गयी।
हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के अंतर्गत कॉमन सर्विस सेंटर CSCs के रूप में फ्रंट-एंड जिला, तहसील, उप-मंडल और ब्लॉक स्तर की सेवाएं को प्रदान करने की परिकल्पना की गयी है।
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल हिमाचल प्रदेश के उद्देश्य
- इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों तक सेवाओं को निर्बाध रूप से पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
- e District HP पोर्टल से हिमाचल प्रदेश के नागरिक आसानी से अपने दस्तावेजों का आवेदन कर पाएं।
लाभ
- e-District HP पोर्टल की सहायता से घर बैठे ही आप अपने दस्तावेजों का आवेदन कर सकते हैं, एवं आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
- सरकारी सेवाओं के लिए आपको सरकारी दफ्तरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जिस से समय और धन दोनों की ही बचत होती है।
- हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर कार्य करने से रोजगार के अवसर उत्त्पन्न होते हैं जैसे CSC केंद्र।
- सरकारी विभागों के कार्यों में पारदर्शिता आती है।
पोर्टल पर उपलब्ध विभाग
e District HP पोर्टल पर नीचे दिए गए विभागों की सेवाएं प्रदान की जाती है:
- राजस्व विभाग
- पंचायती राज विभाग/नगर विकास विभाग
- श्रम एवं रोजगार विभाग
- महिला एवं बाल कल्याण विभाग
- कृषि विभाग
- जिला प्रशासन
- परिवहन विभाग
- SC, OBC और अल्पसंख्यक मामले विभाग
- ग्रामीण/नगर विकास विभाग
- नगर निगम शिमला/शिमला जल प्रबंधन विभाग
- उद्यान विभाग
- कृषि विभाग
- जल शक्ति विभाग
- प्रारंभिक शिक्षा विभाग
- उच्च शिक्षा विभाग
- स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन मामले (डीएचएसआर) विभाग
- अग्निशमन विभाग
- पशुपालन विभाग
- HP भूजल प्राधिकरण विभाग
- खनन और भूवैज्ञानिक विंग विभाग
e District HP पोर्टल पर अन्य विभागों की भी एक सूची है।
e-District HP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
- प्रमाणिक हिमाचली प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- कृषक प्रमाण पत्र
- अनरोजगार प्रमाण पत्र
- क़ानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र
- भूमि धारण प्रमाण पत्र
- EWS प्रमाण पत्र
- बेटी है अनमोल योजना
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
- मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना
- विधवा पुनर्विवाह
- BPL प्रमाण पत्र
- परिवार रजिस्टर की प्रति
- जब बिल देखें एवं भुगतान करें
- एमसी शिमला सेवाएं
- उपयोगिता बिल भुगतान
- ई-नगर पालिका सेवाएं
- व्यवसाय करने में आसानी सेवाएं
हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें
e-District HP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके बाद आप लॉगिन कर सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए:
- सबसे पहले e District HP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर जाएँ।
- पोर्टल के होम पेज पर सिटीजन कार्नर में Citizen Login पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर new registration पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर new user फॉर्म में मांगी गयी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता आदि भरें।
- अपनी लॉगिन आईडी बनाएं, पासवर्ड सेट करें, पहचान पत्र की फोटो अपलोड करें, कॅप्टचा कोड भरें एवं रजिस्टर पर क्लिक करें।
e-District HP पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जायेगा। अब आप लॉगिन कर सकते हैं।
लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम e-District HP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर क्लिक करें।
- होमपेज पर बने सिटीजन कॉर्नर में Citizen Login पर क्लिक करें।
- अब आप यूजर आईडी, पासवर्ड भरें एवं कॅप्टचा कोड हल कर के भरें।
- मांगी गयी सभी जानकारियाँ भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
आपका e-District HP पोर्टल पर लॉगिन हो जायेगा जिसके बाद आप सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bonafide certificate का आवेदन करें
Bonafide सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपके पास निवास प्रमाण एवं प्रधान या किसी स्थानीय निकाय का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- प्रामाणिक हिमाचली प्रमाण पत्र के लिए e-District HP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर जाएँ।
- पोर्टल पर अब Important Services List में Bonafide certificate पर क्लिक करें।
- apply to login पर क्लिक करें, लॉगिन submit करें।
- अब मांगी गयी जानकारी भरें एवं सबमिट करें।
- अब यदि आप पर आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका भुगतान करें।
आपके आवेदन की प्रक्रिया सफल हुई।
आवेदन की स्थिति देखें
- पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर जाएँ।
- अब मुख्य पेज में सिटीजन कार्नर में Track Application पर क्लिक करें।
- अब सर्विस का नाम चुनें एवं application number दर्ज करें। Search पर क्लिक करें।
आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति आप के सामने है।
हिमांचल ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर
e-District HP पोर्टल पर किये गए किसी भी आवेदन का शुल्क जमा कैसे कर सकते हैं?
पोर्टल पर किये गए किसी भी आवेदन का भुगतान शुल्क नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और ई-वॉलेट के माध्यम से कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के e-District पोर्टल की आधिकारित वेबसाइट क्या है?
e-District HP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in है।
क्या “बेटी है अनमोल योजना” का आवेदन e-District HP पोर्टल से कर सकते हैं?
हाँ। योजना का आवेदन edistrict.hp.gov.in से कर सकते हैं।
e-District HP पोर्टल पर आवेदन का स्टेटस कैसे देखते है?
e-District HP पोर्टल पर किये गए आवेदन का स्टेटस Track Application से देखते हैं जिसमें आपको application number दर्ज करने के बाद सर्च करना होता है।
हिमाचल प्रदेश में अनरोजगार प्रमाण पत्र का आवेदन ऑनलाइन कैसे करें?
e-District HP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट से आप अनरोजगार प्रमाण पत्र का आवेदन कर सकते है।
हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
पोर्टल को बनाने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों तक सेवाओं को निर्बाध रूप से पहुँचाना है।
हेल्पलाइन
e-District HP पोर्टल पर किसी भी सहायता के लिए आप निःशुल्क 18001808076 पर कॉल करें।