e-Disha (e-District Haryana Portal) – हरियाणा आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा के नागरिकों को प्रमाण पत्र सम्बन्धी सेवाएं प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गयी है जिसे e-Disha या e-डिस्ट्रिक्ट हरियाणा पोर्टल के नाम से जाना जाता है।

e-Disha जिसका विस्तृत रूप electronic Delivery of Integrated Services of Haryana to all citizens है।

e-Disha (e-District Haryana Portal) - हरियाणा आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
e-Disha (e-District Haryana Portal) – हरियाणा आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

पोर्टल के माध्यम से आप नजदीकी जन सेवा केंद्र या ई-दिशा केंद्र में जाकर अपने प्रमाण पत्रों का आवेदन कर सकते हैं उनके आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से आपको e-Disha पोर्टल पर दी जाने वाली सेवाएं, लॉगिन प्रक्रिया, आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया को विस्तार से बताएंगे।

e-Disha हरियाणा आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन

आर्टिकल का नामe-Disha (e-District Haryana Portal)
– हरियाणा आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
पोर्टलe-District Haryana Portal
राज्यहरियाणा
उद्देश्यहरियाणा राज्य के नागरिकों को सेवाएं प्रदान करना
एवं रोजगार प्रदान करना।
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
सेवा का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटedisha.gov.in

e-Disha (e-District Haryana Portal)

e-Disha हरियाणा पोर्टल एक एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल है। पोर्टल से जिला स्तर पर संचालित होने वाले सभी प्रमाण पत्रों का आवेदन कर सकते हैं।

नागरिकों को प्रमाण पत्रों के आवेदन, सत्यापन के लिए किसी सरकारी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है वे जन सेवा केंद्र पर पोर्टल के माध्यम से सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, EWS प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे अनेकों दस्तावेजों का आवेदन एवं सत्यापन नागरिक e-Disha पोर्टल के माध्यम से कर सकता है।

e-Disha पोर्टल के उद्देश्य

e-Disha पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आसानी से सेवा प्रदान करना है पोर्टल के अन्य कई महत्वपूर्ण उद्देश्य नीचे दिए गए हैं:

  • सरकारी कार्यों में होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म करना।
  • सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता लेकर आना।
  • नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत करना।
  • पोर्टल के माध्यम से आवेदक आवेदन की स्थिति और सत्यापन को कर सके।
  • सरकारी विभागों के कार्य के दबाव को कम करना।
  • हरियाणा राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा प्रदान करना।

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

e-Disha पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाएं निम्न हैं:

राजस्व सेवाएं

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ग्रामीण प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • लैंड रिकॉर्ड की कॉपी
  • भूमि का पंजीकरण
  • भूमि के नामांतरण की स्वीकृति
  • प्रापर्टी डीलर लाइसेंस
  • अनुमतियाँ

सामाजिक सेवाएं

  • लाड़ली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना
  • विकलांगता भत्ता योजना
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • किन्नर पेंशन योजना
  • बौना पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना / निराश्रित महिला पेंशन योजना
  • निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता
  • कश्मीरी प्रवासियों को वित्तीय सहायता

अन्य सेवाएं

  • नया जल एवं सीवरेज कनेक्शन
  • सीआईडीआर पंजीकरण फॉर्म
  • राजस्व न्यायालय मामले

e-Disha पोर्टल के आवेदन आईडी के लिए आपका हरियाणा नागरिक एवं CSC जन सेवा केंद्र संचालक होना अनिवार्य है पोर्टल पर User id बनाने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अपने जिले के नेशनल इन्फोर्मेटिक सेंटर (NIC) के हैडक़्वार्टर में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डीएम) के पास आवेदन के लिए जाइये।
  • NIC से e-Disha पोर्टल के आवेदन के लिए फॉर्म में अपना CSC नंबर एवं अन्य जानकारी भरिये।
  • आवेदन फॉर्म को जमा कीजिये आपको e-दिशा पोर्टल के लिए User id प्रदान की जाएगी।
  • लॉगिन करने में बनाएं गए पासवर्ड को हर 15 दिन में अपडेट करना होता है।

e-Disha पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया

पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप का अनुशरण करें:

  1. सबसे पहले e-Disha पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edisha.gov.in पर जाएँ।
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बादअपनी User id और password भरें। ई-दिशा पोर्टल पर लॉगिन करें
  3. अब लॉगिन पर क्लिक करें।

यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हों तो जिले में NIC के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से सम्पर्क करें।

किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र आवेदन के लिए लॉगिन के बाद उसे चुने, अपनी जानकारी भरें एवं दस्तावेज संलग्न करें और आवदेन करें।

e-Disha पोर्टल पर आवेदन की स्थिति जांचने की प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम e-Disha पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edisha.gov.in पर जाएँ।
  2. अब पोर्टल पर Status of Application पर क्लिक करें।
  3. अपनी e-Disha id या saral id भरें। अब अपना मोबाइल नंबर या सिटीजन आईडी या फैमिली आईडी भरें। e-disha portal par aavdan ka status dekhe
  4. मांगी गयी जानकारी भरने के बाद Search पर क्लिक करें।

आपके आवेदन की स्थिति आपको मिल जाएगी।

दस्तावेजों का सत्यापन करने की प्रक्रिया

  1. e-Disha पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edisha.gov.in पर जाएँ।
  2. अब verification of certificate पर क्लिक करें।
  3. दस्तावेज का प्रकार चुनें e-Disha ट्रांसक्शन आईडी भरें एवं सीआईडीआर आईडी भरें और प्रिंट पर क्लिक करें। verification process on e-Disha portal
  4. आपके दस्तावेज का सत्यापन हो जायेगा।

e-District Haryana Portal से जुड़े प्रश्न एवं उनके उत्तर

e-Disha पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

e-Disha पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edisha.gov.in है।

Disha पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है?

e-Disha पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के नागरिकों को जिला स्तरीय प्रमाण पत्र आसानी से प्रदान करना है।

e-Disha पोर्टल का पूरा नाम क्या है?

e-Disha पोर्टल का पूरा नाम electronic Delivery of Integrated Services of Haryana to all citizens पोर्टल है।

Leave a Comment