CTC फुल फॉर्म क्या है? CTC Salary Meaning in Hindi | नेट सैलरी और Gross Salary से अंतर

CTC फुल फॉर्म क्या है? आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको CTC, नेट सैलरी और ग्रॉस सैलरी के बारे में जरूरी जानकारी देने जा रहें है। जैसे कि आप सभी जानते होंगे जब भी आप किसी कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई करते है या इंटरव्यू देते है तो आपसे पूछा जाता है कि पिछली कंपनी में आपका CTC क्या था ? लेकिन क्या आप CTC के बारे में जानते है CTC होता क्या है।

यहाँ हम आपको बताएंगे CTC फुल फॉर्म क्या है? CTC क्या है? नेट सैलरी क्या है? ग्रॉस सैलरी क्या है ? नेट सैलरी और ग्रॉस सैलरी में क्या अंतर है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देने जा रहें है। CTC Salary Meaning in Hindi समबन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए।

CTC फुल फॉर्म क्या है?
CTC फुल फॉर्म क्या है?

CTC फुल फॉर्म क्या है?

CTC की Full Form है – Cost To Company जिसका हिंदी में अर्थ है किसी कम्पनी द्वारा अपने एम्प्लॉई को दी गई राशि। या खर्चे के लिए दी गई राशि। जैसा कि नीचे दी गई इमेज में भी दिखाया गया है और साथ ही CTC के कंपोनेंट्स के बारे में भी बताया गया है। देखिये नीचे दी गई इमेज में –

ctc-full-form
CTC फुल फॉर्म क्या है?

CTC Salary Meaning in Hindi

जानकारी के लिए बता दें सीटीसी में कंपनी द्वारा कर्मचारी के ऊपर किये गए सभी खर्चो को जोड़ा जाता है। हालांकि किसी भी कर्मचारी को कंपनी CTC प्रत्यक्ष रूप से नहीं देती है। जानकारी के लिए बता दें सीटीसी में कुछ तत्व शामिल होते है जैसे – सैलरी, विभिन्न प्रकार के भत्ते, बोनस, आदि। इसके अलावा सीटीसी में कुछ ऐसे खर्च शामिल होते है जो कंपनी को कर्मचारी को देना पड़ता है जैसे – रिटायरमेंट फंड, मेडिकल सुविधाएं, इंश्योरेंस, HRA, TA,आदि को शामिल किया जाता है। यह एक प्रकार का पूरा पैकेज होता है जो कंपनी द्वारा अपने कर्मचारी पर किया जाता है।

उदहारण के लिए – अगर आपकी CTC 1 लाख रूपये है तो आपको वर्ष का 12 लाख रूपये मिलना चाहिए। लेकिन आपको 12 लाख रूपये नहीं मिलता है इस बात को जानने के लिए आपको ग्रॉस सैलरी और नेट सैलरी के बारे में समझना होगा।

CTC 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको CTC फुल फॉर्म क्या है? और इससे जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम CTC फुल फॉर्म क्या है?
साल 2023
केटेगरी CTC फुल फॉर्म
लाभार्थी किसी भी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी

ED का फुल फॉर्म क्या है?

सैलरी क्या होता है ?

Salary (वेतन) उस राशि (Amount of Money) को कहते है जो किसी भी कंपनी या नियोक्ता द्वारा उसके कर्मचारी को उसके किये गए काम के बदले दिया जाता है। सैलरी की राशि में सैलरी के सभी तत्व शामिल होते है।

नेट सैलरी और Gross Salary में क्या अंतर है ?

क्या आप जानते है नेट सैलरी और Gross Salary क्या है ? यहाँ हम आपको नेट सैलरी और ग्रॉस सैलरी के बारे में आपको जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को पढ़कर नेट सैलरी और ग्रॉस सैलरी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है और साथ ही इन दोनों के बीच क्या अंतर है इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। जानिए क्या है दोनों में अंतर –

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

ग्रॉस सैलरी (Gross Salary)

कर्मचारी की CTC से रिटायरमेंट फण्ड (जैसे – ईपीएफ, पीपीएफ, एनपीएस) कटौती और ग्रेचुएटी को निकालने इ बाद जो रकम बचती है वह ग्रॉस सैलरी होती है। जानकारी के लिए बता दें ग्रॉस सैलरी के अंतर्गत बेसिक सैलरी, हाउस रेंट अलाउंस, स्पेशल अलाउंस SPL, एजुकेशन अलाउंस, मेडिकल अलाउंस, LTA DA आदि और इसके अलावा कर्मचारी को मिलने वाले अन्य प्रकार के भत्ते जैसे कि सैलरी एरियर्स, ओवरटाइम, इंसेंटिव, आदि ग्रॉस सैलरी के हिस्सा होते है।

नेट सैलरी (Net Salary)

उदाहरण द्वारा समझिये – राहुल एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में काम करते है इसकी ग्रॉस सैलरी – 60000 रूपये प्रति महीना है जबकि इन हैंड सैलरी है – 47000 रूपये प्रति महीना है। समझिये ऐसा क्यों है –

बेसिक सैलरी30000 रूपये
HRA 8000 रूपये
LTA 9000 रूपये
TA13000 रूपये

इन सभी का कुल योग बनता है 60000 रूपये, जोकि राहुल की ग्रॉस सैलरी है। लेकिन जब ग्रॉस सैलरी में कटौती होने के बाद जो राशि बचती है वही नेट सैलरी होती है। राहुल की सैलरी में कटौती इस प्रकार है –

पीएफ 2400 रूपये
इनकम टैक्स 1200 रूपये
प्रोफेशनल टैक्स 400 रूपये
लोन 9000 रूपये

इन सभी का कुल योग 13000 रूपये बनता है। इस हिसाब से राहुल की सैलरी मिलेगी = ग्रॉस सैलरी – डिडक्शन यानी 60000 – 13000 = 47000 रूपये राहुल को सैलरी मिलेगी।

CTC Salary Meaning in Hindi सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

CTC फुल फॉर्म क्या है ?

CTC की फुल फॉर्म Cost To Company होती है।

CTC क्या होता है ?

किसी कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन के अलावा जो सुविधाएँ कंपनी प्रदान करती है उन सुविधाओं पर होने वाले खर्च को जोड़कर सीटीसी का आंकड़ा बनता है।

ग्रॉस सैलरी निकालने का फॉर्मूला क्या है ?

ग्रॉस सैलरी निकालने का फार्मूला ग्रॉस सैलरी = बेसिक सैलरी + एचआरए + अन्य अलाउंस है। इस फार्मूला को अप्लाई करके आप अपनी ग्रॉस सैलरी निकाल सकते है।

सैलरी में सीटीसी क्या है?

सैलरी में सीटीसी का अर्थ है की वह मूल्य जो एक कंपनी अपने एम्प्लॉय पर कार्य के रूप में खर्च करती है। इसमें एम्प्लॉय के लिए तैयार की गयी सभी सुविधाएँ जैसे – सैलरी ,ग्रॉस सैलरी ,प्रोविडेंट फंड और ग्रेजुएटी के साथ कंपनी की तरफ से दी जाने वाली सभी फैसलिटी है। उसके बाद ही सीटीसी तैयार किया जाता है।

ctc full form?

ctc full form Cost to Company है।

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे CTC Salary Meaning in Hindi और इससे जुडी जानकारी साझा की है। अगर आपको इसके अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment