मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ, पात्रता

श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आने वाली बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना को शुरू किया गया है।

इसके तहत श्रमिक श्रेणी की बालिकाओं को शिक्षा ,रोजगार ,स्वरोजगार एवं विवाह हेतु आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा। न्यूनतम 18 वर्ष से 21 वर्ष की आयु वाली अविवाहित कन्याएं लाभ उठाने के योग्य है।

एक परिवार की अधिकतम 2 बालिकाएं ही इसका लाभ प्राप्त कर सकती है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि को लाभार्थी बालिका के बैंक खाते में एकमुश्त राशि के रूप में 20-20 हजार रूपये के रूप में ट्रांसफर किया जायेगा।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ, पात्रता
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की बालिकाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए कई योजनाओं को संचालित करती है। जिनमे से एक छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना भी शामिल है इसके माध्यम से राज्य की बालिकाओं का शैक्षिक और सामाजिक विकास तथा उनके स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा बालिकाओं को लाभ प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

योजना के माध्यम से श्रमिक परिवार की गरीब बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वह आत्मनिर्भर हो सकेंगी।

सरकार पात्र बालिकाओं को 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उस राशि की सहायता से बालिका अपनी इच्छा अनुसार शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं विवाह के कार्यों में उनका उपयोग कर सकती है।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्माण श्रमिक के रूप में उनका 1 वर्ष पुराना पंजीयन होना अनिवार्य है। साथ ही बालिका का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है ,यदि बालिका के द्वारा पहले से ही कन्या विवाह योजना जैसी योजनाओं का लाभ लिया गया है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana highlights

योजनामुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना
किसके द्वारा शुरू की गई हैमुख्यमंत्री भूपेश बघेल
राज्यछत्तीसगढ़
लाभार्थीश्रमिक परिवार की आर्थिक रूप से गरीब बालिकाएं
आधिकारिक वेबसाइट(cglabour.nic.in)

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को सक्षम बनाना है। वित्तीय सहायता राशि प्रदान कर उन्हें भविष्य में होने वाली जरूरतों को पूरा करने का अवसर मिलेगा।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ योजना से बालिकाओं को समाज में सम्मान प्राप्त होगा।

छत्तीसगढ़ नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई है।
  • श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आने वाली बालिकाओं को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • परिवार की प्रथम 2 बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • बालिकाओं को स्कीम के माध्यम से 20 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • योजना का शुभारंभ 73 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर किया गया है।
  • मिलने वाली राशि DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना मुख्य पात्रताएं

  • केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी श्रमिक श्रेणी की बालिकाएं ही योजना हेतु पात्र है।
  • निर्माण श्रमिक के रूप में श्रमिक व्यक्ति का श्रम विभाग में 1 वर्ष पूर्व पंजीयन होना अनिवार्य है।
  • न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष की आयु वाली अविवाहित कन्याएं ही इसका लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • एक परिवार की दो कन्याये ही योजना हेतु पात्र है।
Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana documents
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बालिका की पास पोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की डिटेल्स
  • राशन कार्ड
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने हेतु श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cglabour.nic.in योजना की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको योजना के सेक्शन में आवेदन करें के विकल्प में क्लिक करना है।
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना
  • अब योजना हेतु रिकॉर्ड खोजे हेतु के सेक्शन में आपको अपने जिला एवं पंजीयन सदस्य क्रमांक को दर्ज करके विवरण देखे के विकल्प में क्लिक करना है।
  • अब आवेदन करने हेतु योजना का चयन करके आवेदन पत्र में दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करके अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • अब आवेदन पत्र में भरी जानकारी को चेक करके सबमिट में क्लिक करें।
  • इस प्रकार से आप छत्तीसगढ़ नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लॉगिन प्रोसेस

  • सर्वप्रथम श्रम विभाग छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट cglabour.nic.in में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको  Unified Registration Login के विकल्प में क्लिक करना है।
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना
  • यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन में क्लिक करें।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल में लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
  • इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लॉगिन प्रोसेस पूरा हो जायेगा।

छत्तीसगढ़ नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से संबंधित प्रश्न-उत्तर

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिक नागरिकों के बालिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे वह उस धन का उपयोग अपनी शिक्षा में कर सके।

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana की शुरुआत किसके द्वारा की गई है ?

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana की शुरुआत झारखण्ड के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई है।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत प्रदान की जाने वाली राशि कितनी है ?

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत प्रदान की जाने वाली राशि 20,000 हजार रुपये है।

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana की आधिकारिक वेबसाइट cglabour.nic.in है।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत हेल्पलाइन नंबर 0771-2971061, 2971062, 2971063 है।

इस लेख में हमने आपके साथ “मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना” से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज कर हमें सूचित कर सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment