उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत जरूरी है पर्यावरण का संरक्षण किया जाए। जहां आज के समय में औद्योगीकरण बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
प्रदूषण का स्तर भी उसी तेजी के साथ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण को रोकने के लिए और पर्यावरण के सरक्षण के लिए बिहार सरकार द्वारा पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना की पहल की गयी है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिहार की पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान करेंगे।
आर्टिकल का नाम | पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना |
राज्य | बिहार |
विभाग | वन विभाग बिहार |
उद्देश्य | पेड़ लगाकर पर्यावरण कर राज्य के नागरिकों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करना |
लाभार्थी | बिहार के नागरिक |
माध्यम | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | – |
पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना क्या है
बिहार सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चलाई गयी पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना की शुरुआत हो चुकी है। इस योजना में राज्य सरकार उन नागरिकों को पेड़ लगाने पर पैसे प्रदान करेगी जो लगाए गए पेड़ों की देखभाल भी करेंगे।
यह योजना राज्य के वन विभाग के अंतर्गत है। विभाग द्वारा नागरिकों को 10 रूपये/पौधे की दर से पौधे प्रदान किये जायेंगे साथ ही विभाग फसलों के अनुरूप होने वाले पेड़ों के बीज भी नागरिकों को प्रदान करेगा।
बिहार सरकार की इस योजना से राज्य में जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण होना वहीं दूसरी ओर नागरिकों को पेड़ लगाने पर प्रति पेड़ 60 रूपये प्रदान किये जायेंगे।
Pedh Lagao Paise Pao Yojana का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य राज्य के उन नागरिकों को जो पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाएंगे और उनकी देखभाल भी करें उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करना है। पौधे जब बड़े हो जायेंगे और उन पर होने वाले उत्पाद को नागरिक बेचेंगे तो उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना से राज्य के नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।
- पेड़ लगाने से पर्यावरण संरक्षण होगा। एवं बढ़ते प्रदूषण को कम कर पाएंगे।
- बिहार के नागरिकों को वन विभाग द्वारा मात्र 10 रूपये प्रति पौधा उपलब्ध किया जायेगा।
- एक पौधे को लगाने पर किसान को 60 रूपये प्रोत्साहन प्रदान किये जायेंगे।
- यह योजना सिर्फ उन नागरिकों के लिए है जो पेड़ों की देखभाल भी करेंगे। क्योंकि पेड़ लगाने के बाद लोग उसकी देखभाल नहीं करते है इसलिए इसे इस योजना में अनिवार्य किया गया है।
- राज्य के वे नागरिक जिनके पास कम मात्रा में भूमि है वे भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- खरीदे गए पौधे जब 3 साल बाद बड़े हो कर पेड़ बन जायेंगे तो सरकार द्वारा 50% से अधिक सुरक्षित पेड़ होने पर ही नागरिकों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
- पेड़ों के बड़े हो जाने पर उन पर लगने वाले उत्पाद को बेच कर नागरिक अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं जिस से वे आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
Pedh Lagao Paise Pao Yojana पात्रताएं
किसी भी योजना के आवेदन से पूर्व उस योजनाएं की पात्रताएं बहुत जरूरी होती हैं ऐसे ही इस योजना के लिए सरकार द्वारा नीचे दी गयी पात्रताएं जारी की गयी हैं:
- इस योजना का लाभार्थी बिहार का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
- योजना के आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए किसी विशेष धर्म,समुदाय,वर्ग,जाति होने की आवश्यकता नहीं है यह योजना राज्य के सभी नागरिकों के लिए है।
- इस योजना के आवेदक को वन विभाग से कम से कम 25 पौधे खरीदने होंगे। पौधों की अधिकतम सीमा का कोई उल्लेख योजना में नहीं किया गया है।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
यदि आप Pedh Lagao Paise Pao Yojana में आवेदन करना चाहतेहैं तो आपके पास आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी हैं:
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि के दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना का आवेदन करें
यदि आप इस योजना के लाभार्थी बनना चाहते हैं तो आप इस योजना का आवेदन नीचे दी गयी प्रक्रिया के अनुसार कर सकते हैं:

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- सबसे पहले अपने जिले में नजदीकी वन विभाग के कार्यालय जाएँ।
- अब आप विभाग से इस योजना के आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म मांगें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी जैसे नाम,जन्मतिथि,पता आदि ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद आप आवश्यक दस्तावेज आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद आप आप उसे वापस वन विभाग में ही जमा कर दें। एवं पेड़ों को खरीदने का शुल्क भी जमाकर दें।
- वन विभाग द्वारा आवेदन की रसीद प्रदान की जाएगी।
- रसीद की सहायता से आप इस योजना के लाभ को प्राप्त कर पाएंगे।
उपर्युक्त प्रक्रिया द्वारा आप Pedh Lagao Paise Pao Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर
पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना को किस राज्य ने शुरू किया है?
पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना को बिहार राज्य द्वारा शुरू किया गया है।
Pedh Lagao Paise Pao Yojana का ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
यदि आप Pedh Lagao Paise Pao Yojana का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो अभी बिहार सरकार द्वारा इस योजना से सम्बंधित ऑनलाइन पोर्टल जारी नहीं किया है।
आप पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना का ऑफलाइन आवेदन आर्टिकल में बताई गयी प्रक्रिया द्वारा कर सकते हैं।
पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण कर राज्य के नागरिकों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करना है।
Pedh Lagao Paise Pao Yojana में कम से कम कितने पौधे खरीदने होते हैं?
Pedh Lagao Paise Pao Yojana में कम से कम 25 पौधे खरीदने होते हैं जो आपको 10 रूपये प्रति पौधे की दर से प्रदान किये जायेंगे।
Pedh Lagao Paise Pao Yojana का लाभ कब प्राप्त होता है?
Pedh Lagao Paise Pao Yojana का लाभ पौधे लगाने के 3 साल बाद 50% से अधिक पौधे सुरक्षित होने पर प्रदान किया जाता है।
बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना से सम्बंधित कौन सा विभाग है?
पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना से सम्बंधित राज्य का वन विभाग है।
पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के आवेदन के लिए आयुसीमा क्या है?
पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।