बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए बिहार मखाना विकास योजना की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत किसानों की खेती करने पर सरकार द्वारा कुल लागत का 75% भुगतान सब्सिडी के माध्यम से किया जायेगा।
सरकार द्वारा प्रत्येक उम्मीदवार किसान को स्कीम के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जायेगा आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू कर दी गयी है सभी उम्मीदवार किसान व्यक्ति horticulture.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए यह योजना बहुत लहकारी साबित हो रही है। आज हम आपके साथ Bihar Makhana Vikas Yojana की सम्पूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे है, इसलिए हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।

बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाए संचालित की गई है। जिनमे से एक मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना भी शामिल है। योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को प्रति पॉप्लर का पेड़ 10 रुपये की दर से प्रदान किया जायेगा।
बिहार मखाना विकास योजना
बिहार मखाना विकास योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-2024 में किसानों को व्यवसाय के नए साधनों से अवगत करने के लिए की गई है। राज्य के कृषि भाइयों को मखानो की अत्यधिक खेती के लिए प्रेरित करने के लिए की गई है। इसलिए सरकार द्वारा मखानों की खेती पर व्यय हुई कुल लागत का 75% अनुदान प्रदान प्रदान करेगी
सरकार द्वारा वर्तमान समय में बिहार दक्षिण क्षेत्र के 11 जिलों को स्कीम का लाभ प्रदान किया जायेगा। क्योकि इन क्षेत्रों में मखाने की फसल अधिक उपजाऊ हो पाती है। योजना के माध्यम से किसानों की दयनीय आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकेगा।
Bihar Makhana Vikas Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के पास न्यूनतम 0.25 एकड़ भूमि एवं अधिकतम 10 एकड़ कृषि भूमि होनी आवश्यक है। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा किया जायेगा।
बिहार मखाना विकास योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित की गई है ताकि उम्मीदवारों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर अपने समय को व्यर्थ न गवाना पड़े एवं उनके पैसों की भी बचत हो सके।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
Bihar Makhana Vikas Yojana Highlights
योजना | बिहार मखाना विकास योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई है | मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा |
संबंधित विभाग | कृषि विभाग |
लाभ | मखाने की खेती करने पर 75 % की सब्सिडी सहायता |
आधिकारिक वेबसाइट | Horticulture, Bihar |
मखाना विकास योजना का उद्देश्य
Bihar Makhana Vikas Yojana के माध्यम से राज्य के मखाने उपज करने वाले किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। जिससे उन्हें आर्थिक रूप से किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
साथ ही किसानों को मखाने उत्पत्ति के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकेगा।
मखाना के उत्पादन एवं उत्पादकता के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मखाना विकास योजना (2023-2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ। विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विजिट करें- https://t.co/aeiJ1Jra8W@Agribih @KumarSarvjeet6@SAgarwal_IAS@dralokghosh… pic.twitter.com/InATyTwOOE
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) October 21, 2023
बिहार मखाना विकास योजना को लागू करने वाल जिले
- पूर्णिया
- मधेपुरा
- अररिया
- कटिहार
- पश्चिम चंपारण
- मधुबनी
- सीतामढ़ी
- किशनगंज
- सुपौल
- मधेपुरा
- दरभंगा
मखाना विकास योजनाप्रदान की गई सब्सिडी का विवरण
- मखाना उन्नत प्रजाति – मखानों की प्रजाति दो प्रकार की होती है। स्वर्ण वैदेही प्रभेद और सबौर मखाना। भोजन की कई डिसीज में प्रयोग करे जाने वाले मखाने की गुणवत्ता एवं उन्नत उपज के लिए सरकार द्वारा प्रति उम्मीदवार को प्रत्येक 1 हेक्टयर इकाई पर आने वाली कुल 97000 की लागत पर 75% राशि को सब्सिडी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। जिसके लिए सरकार ने अधिकतम सब्सिडी की राशि 72750 रूपए है।
- मखाना भंडार गृह (5 MT) – सरकार द्वारा राज्य के उम्मीदवार नागरिकों को मखाना भंडार गृह स्थापित करने पर भी सब्सिडी की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत मखाना स्टोरेज हाउस स्थापित करने पर लगने वाले अधिकतम लागत 10 लाख रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही इसमें प्रदान की जाने वाली अधिकतम सब्सिडी सहायता राशि 7.5 लाख रुपये है।
- मखाना का नया क्षेत्र विस्तार (खेत प्रणाली)– स्कीम को राज्य के 11 जिलों में संचालित किया गे है। जिनके नाम :- कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, सीतामढ़ी, खगड़िया एवं दरभंगा है।
- बीज वितरण कार्यक्रम – स्वर्ण वैदेही प्रभेद और सबौर मखाने के बीजों को अलग अलग वितरित किया जायेगा। जिसके तहत 5400 प्रति हेक्टयर बीज की लागत पर 75% सब्सिडी की सहायता प्रदान की जाएगी।
बिहार मखाना विकास योजना लाभ एवं विशेषताएं
- Bihar Makhana Vikas Yojana की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा की गई है।
- योजना के तहत मखाने की खेती करने वाले किसानों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
- स्कीम के तहत लाभार्थियों को मखाने की खेती पर लगने वाले कुल लागत का 75 % भुगतान सरकार द्वारा सब्सिडी के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।
- सरकार द्वारा संचालित स्कीम के तहत राज्य के 11 जिलों (कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, सीतामढ़ी, खगड़िया एवं दरभंगा) को लाभान्वित किया जायेगा।
- Makhana Vikas Yojana के तहत सरकार द्वारा लाभार्थियों को अधिकतम 72,750 रुपए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- प्रति उम्मीदवार को प्रत्येक 1 हेक्टयर इकाई पर आने वाली कुल 97000 की लागत पर 75% राशि सब्सिडी प्राप्त होगी।
- स्कीम के तहत प्रदान की गई सब्सिडी की राशि DBT द्वारा सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।
- सरकार द्वारा संचालित योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार प्रदान किया जायेगा।
बिहार मखाना विकास योजना मुख्य पात्रताएं
- Makhana Vikas Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- केवल मखानों की खेती करने वाले कृषियों एवं मखाना स्टोरेज हाउस स्थापित करने वाले आवेदकों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
- राज्य के कुल 11 जिलों में निवास कर रहे किसानों को स्कीम के माध्यम से लाभ प्रदान किया जायेगा।
- आवेदक का नाम किसान पंजीकरण में पंजीकृत होनी आवश्यक है।
- लाभार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
मखाना विकास योजना बिहार आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- किसान कार्ड
- भूमि की खतौनी
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पास पोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक खाता विवरण
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
बिहार मखाना विकास योजना आवेदन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम योजना की आधिकारिक वेबसाइट Horticulture, Bihar में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “schemes” का विकल्प दिखाई देगा, उसे क्लिक कर लीजिये।
- अब आपको अगले पेज पर “मखाना विकास योजना” का विकल्प दिखाई देगा, उसे क्लिक कर लीजिये।
- अब आपके सामने अगले पेज पर आपको स्कीम से संबंधित जानकारी दिखेगी। उसे ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर दीजिये। “सहमत हु” के विल्कप पर क्लिक कर दीजिये।
- अब नीचे दिए गए “agree and continue” के विकल्प पर क्लिक कर दीजिये।
- सामने अगले पेज पर “किसान पंजीकरण संख्या” दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा उसे क्लिक कर लीजिये।
- उसके बाद “विवरण प्राप्त करे” के विकल्प पर क्लिक कर दीजिये।
- उसके बाद अगले पेज पर आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर दीजिये।
- उसके बाद नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दीजिये।
- इस प्रकार आपकी बिहार मखाना विकास योजना आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
बिहार मखाना विकास योजना से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर
Bihar Makhana Vikas Yojana की शुरुआत किसके द्वारा की गई है ?
Bihar Makhana Vikas Yojana की शुरुआत 20 अक्टूबर 2023 में राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा की गई है।
बिहार मखाना विकास योजना के तहत लाभार्थी कौन है ?
बिहार मखाना विकास योजना के तहत लाभार्थी राज्य के मखाने की उपज करने वाले किसान है।
Bihar Makhana Vikas Yojana के अंतर्गत लाभ क्या प्राप्त होगा ?
Bihar Makhana Vikas Yojana के अंतर्गत लाभ मखाने की खेती में लगने वाले कुल लागत का 75 % राज्य सरकार गहन करेगी।
बिहार मखाना विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
बिहार मखाना विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट Horticulture, Bihar है।