Bihar Bhumi Jankari ऑनलाइन कैसे चेक करें, biharbhumi.bihar.gov.in पर? जानें

अगर आप बिहार राज्य के निवासी हैं और आपको अपनी खानदानी जमीन के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं है, तो अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से जमाबंदी अभिलेख देख सकते हैं।

आपके लिए घर बैठे ऑनलाइन देखने के लिए बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी 534 क्षेत्रों (आंचल) के जमाबंदी अभिलेख देखने की सुविधा अपने आधिकारिक वेब पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर उपलब्ध कर दी गयी है।

जनता (रैयत) अब अपने नाम के आधार पर आसानी से अपनी जमाबंदी घर बैठे ही देख सकते हैं। अगर आपकी जमीन किसी दूसरे के नाम पर है और आप नहीं जानते हैं तो आप इस माध्यम से आसानी से जान सकते हैं।

Bihar Bhumi – Bhumi Jankari Bihar कैसे चेक करें, biharbhumi.bihar.gov.in पर? जानें
Bhumi Jankari Bihar ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

अब बिहार सरकार के द्वारा किसी भी जमीन का “केवाला” निकालने के लिए भी ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया है, जिससे की आप जमीन से जुड़े पुराने से पुराने दस्तावेज को भी ऑनलाइन माध्यम से निकाल सकते हैं।

बिहार भू लेख से संबंधित तथ्य

विभाग बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
आर्टिकल बिहार भू-लेख कैसे देखें।
Bihar Bhumi Jankari
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in

बिहार भू-लेख कैसे देखें

  • बिहार के भू-लेख को देखने के लिए आपको सबसे पहले सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको होम पेज पर जमाबंदी पंजी देखें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको जिला व अचंल (क्षेत्र) का चयन करना होगा तथा आगे प्रोसेड के लिंक पर क्लिक करना होगा। प्रोसेड करने के बाद आपको आगे हल्का व मौजा का चयन करने के लिए आएगा।
Bihar Bhumi – Bhumi Jankari Bihar कैसे चेक करें, biharbhumi.bihar.gov.in पर? जानें
Bihar Bhumi Jankari
  • जैसे ही आप मौजा व हल्का का चयन करेंगे आपके पास निचे कई सारे विकल्प दिए होंगे जिनमे से आप एक विकल्प को भर कर Bihar Land Records देख सकते हैं।

बिहार भूमि पोर्टल पर उपलब्ध जानकारियां

बिहार भूमि पोर्टल पर सरकार के द्वारा कुछ जानकारियों को दिया गया है जिनमे से मुख्य निम्न हैं:-

  • ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करना।
  • दाखिल ख़ारिज स्तिथि को चेक करना।
  • ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करना।
  • एल० पी० सी० आवेदन की स्तिथि को चेक करना।
  • भू-लगान
  • परिमार्जन
  • जमाबंदी पंजी देखे
  • अपना खाता देखे
  • भू-मानचित्र
  • DCLR म्यूटेशन अपील कोर्ट
  • भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय
  • DIGITAL सेवा कनेक्ट के साथ लोग इन
  • डैशबोर्ड
Bhumi Jankari Bihar कैसे चेक करें
Bihar Bhumi – Bihar Bhumi Jankari

बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज का आवेदन :-

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप वेबसाइट को खोलेंगे तो आपके होम पेज पर ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने Sign इन तथा रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आ जाएगा अगर आपने पहले से ही पंजीकरण करवा रखा है तो आप Sign इन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। और अगर आप इस वेबसाइट पर नए हैं तो पर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • जैसे आप रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको उसमे अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे:- नाम, नंबर, ई मेल, पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड भी डालना होगा।
  • इसके साथ ही आपको अपना एड्रेस डालकर रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा।
बिहार भूमि पर ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज के लिए रेजिस्ट्रेशन।
Bihar Bhumi दाखिल ख़ारिज के लिए रजिस्ट्रेशन।
  • इसके बाद आप आसानी से रजिस्टर करके लोग इन कर सकते हैं।
  • ध्यान रहे केवल बिहार के लोग ही इस वेबसाइट पर अपना पंजीकृत कर सकते हैं।

बिहार भूमि पोर्टल पर अपना खाता कैसे चेक करें

  • बिहार भू-लेख पोर्टल में आपको अपना खाता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आपको बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर अपना खाता देखें की लिंक दिख जाएगी आपको उसपर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके पास एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा।
  • जब आप अपने जिले का चुनाव करेंगे तो आपके पास एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको अपने ब्लॉक के नाम का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपके पास नए पेज में अपना खाता देखने के लिए कई विकल्प दिए गए हैं जिनमे से किसी एक का उपयोग करके आप अपनी बिहार भूमि की साडी जानकारी ले सकते हैं।

दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति कैसे देखें

  • दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखने के लिए आपको सबसे पहले बिहार भू-लेख की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाएंगे तो आपको वहां पर दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें की लिंक दिखाई देगी, आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने कुछ डिटेल्स भरने के लिए आएगा जैसे:- जिला, अचंल और वित्तीय वर्ष आपको इसे भरने के बाद प्रोसेड की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप प्रोसेड पर क्लिक करेंगे तो आपको निचे तीन चार विकल्प दिए होंगे जिनको भर करके आप सर्च की लिंक पर क्लिक कर लेंगे।
  • इसके बाद आपके सामने दाखिल ख़ारिज आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

बिहार भूमि से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर (FAQ)

बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज का आवेदन कैसे करें ?

आपको बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। तथा जिस प्रकार हमने ऊपर प्रक्रिया बताई है उसी प्रकार आपको उसका अनुसरण करना होगा।

एल० पी० सी० (LPC) क्या है ?

सरकार द्वारा भूस्वामी को दी जाने वाले सर्टिफिकेट को हम एल० पी० सी० कहते हैं।

बिहार के जमाबंदी रैयतों के डिजिटाइज्ड जमाबंदी पंजी अशुद्धियों के सुधार हेतु आवेदन किस वेबसाइट पर करना होगा ?

आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट parimarjan.bihar.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment