किसी भी जमीन का केवाला निकाले ऑनलाइन (Old Property Document)

बिहार राज्य सरकार के माध्यम से भूमि से संबंधी दस्तावेजों को आसान बनाने के लिए केवाला की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। अब नागरिक इस प्रक्रिया के अनुसार अपनी भूमि से संबंधी दस्तावेजों को ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर निकाल सकते है।

जैसे की आप सभी लोग जानते है की डिजिटल भारत के सपने को साकार करने के लिए आज के इस दौर में सभी सेवाओं को ऑनलाइन से जोड़ा गया है। ऐसे ही बिहार सरकार के द्वारा भी प्रॉपर्टी से संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध किया गया है।

अब राज्य के नागरिकों को अपने जमीन से संबंधी कागजातों के लिए किसी भी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। Bihar Old Property Document को अब वह घर बैठे ऑनलाइन सेवा के आधार पर प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

(केवाला) Bhumi Jankari Bihar | बिहार में जमीन का पुराना दस्तावेज ऑनलाइन कैसे निकालें, Bihar Old Property Document
(केवाला) Bhumi Jankari Bihar

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से (केवाला) बिहार में जमीन का पुराना दस्तावेज ऑनलाइन कैसे निकालें ? से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है।

अब आप घर बैठे ही बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या को ऑनलाइन निकालने के बारे में भी जानेगे। अतः बिहार केवाला से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

केवाला क्या है ?

बिहार राज्य में भूमि से संबंधी दस्तावेजों को केवाला के नाम से जाना जाता है। आज के समय में सभी नागरिकों के पास अपनी प्रॉपर्टी से संबंधी दस्तावेज होने जरुरी है। डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए जमीन का सर्वे अब ड्रोन आदि के माध्यम से किया जाता है।

यदि आप भी अपनी भूमि से जुड़े दस्तावेजों को ऑनलाइन निकालना चाहते है तो इसके लिए आपकी भूमि का आपके नाम में होना जरुरी है। केवाला bhumi jankari के पुराने दस्तावेजों से जुड़े समस्याओं के निवारण करने हेतु एक व्यवस्था बिहार सरकार के द्वारा उपलब्ध की गयी है।

अक्सर आपने देखा होगा की यदि किसी भी तरह का कोई डाक्यूमेंट्स कही गुम ,खो जाता है तो उसे तुरंत बनवाया भी जा सकता है। लेकिन भूमि से जुड़े दस्तावेज यदि कही खो जाए तो उन्हें बनाने के लिए कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

नागरिकों को फिर इसके लिए विभिन्न विभागों के चक्कर काटने पड़ते है ,लेकिन इन सभी समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए अब भूमि जानकारी पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसमें अब बिहार भूमि से संबंधी सभी डिटेल्स को ऑनलाइन उपलब्ध किया गया है।

Bihar Old Property Document

आर्टिकल(केवाला) Bihar Bhumi Jankari
राज्य का नामबिहार
विभाग Revenue And Rand Reform, Patna
वर्ष 2023
पोर्टल भूमि जानकारी सर्विस
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
सेवाएं ऑनलाइन
दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध
आधिकारिक वेबसाइटbhumijankari.bihar.gov.in

ओल्ड प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स निकालने के संबंधित विवरण

(केवाला) Bihar Bhumi में जमीन का पुराना दस्तावेज ऑनलाइन निकालने के लिए नागरिकों को नीचे दी गयी सभी जानकारी का विवरण दर्ज करना होगा।

बिहार भूमि के पुराने दस्तावेज निकालने के लिए उनके पास नीचे दी गयी संबंधित जानकारी का विवरण होना अनिवार्य है। तभी वह पोर्टल के अंतर्गत अपने भूमि से संबंधित पुराने दस्तावेजों को ऑनलाइन निकाल सकते है।

बिहार राज्य के नागरिकों को अपने जमीन के पुराने से पुराने दस्तावेजों को निकालने के लिए यह जानकारी होनी अनिवार्य है की उन्हें दस्तावेजों की कॉपी निकालने के लिए किन-किन चीजों की आश्यकता होगी।

  • रजिस्ट्रेशन ऑफिस
  • सर्किल
  • प्रॉपर्टी लोकेशन
  • डीड नंबर (deed no.)
  • मौजा
  • क्षेत्र
  • तिथि
  • पार्टी का नाम
  • पिता /पति का नाम
  • सीरियल नंबर
  • प्लाट नंबर
  • लैंड वैल्यू
  • लैंड टाइप

बिहार जमीन का पुराना दस्तावेज ऑनलाइन ऐसे निकालें

आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार जमीन के पुराने दस्तावेज को ऑनलाइन निकाल सकते है।

  • बिहार पुराना संपत्ति दस्तावेज निकालने के लिए Property Registration Details of Bihar bhumijankari.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में “View Registered Document ” के विकल्प में क्लिक करें। केवाला बिहार में जमीन का पुराना दस्तावेज ऑनलाइन
  • अब नए पेज में आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा।
  • इस फॉर्म में आपको Advance Search के लिए तीन विकल्प दिखाई देंगे।
    केवाला बिहार में जमीन का पुराना दस्तावेज ऑनलाइन
  • इसमें से आप जिस दस्तावेज को निकालना चाहते है उस विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद फॉर्म में दी गयी जानकारी को दर्ज करें।
  • सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद सर्च के विकल्प में क्लिक करें।
  • इस तरह से आपकी भूमि से संबंधी दस्तावेजों की सभी जानकारी आपके स्क्रीन में प्रदर्शित होगी।
  • इस तरह से आप अपने भूमि के दस्तावेज काको डाउनलोड कर इसका प्रिंट लेकर भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रख सकते है।
  • इस तरह से आप केवाला बिहार में जमीन का पुराना दस्तावेज ऑनलाइन निकाल सकते है।

केवाला बिहार भूमि ऑनलाइन निकालने के लाभ

  • केवाला बिहार भूमि ऑनलाइन के माध्यम से अब नागरिक घर बैठे अपने भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी को निकाल सकते है।
  • ऑनलाइन अब अपने खोये हुए जमीन के दस्तावेज के लिए नागरिकों को किसी भी विभाग के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
  • bhumijankari पोर्टल के आधार पर नागरिक अब 2005 के बाद के सभी पुराने दस्तावेजों को पोर्टल के अंतर्गत प्राप्त कर सकते है।
  • भूमि से संबंधी सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • कार्यालयों में गए बिना ही अब नागरिक अपने प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • रेवेन्यू डिपार्टमेंट से संबंधी सेवाओं को सरलता से नागरिकों तक पहुंचाने का सभी कार्य अब पोर्टल के अंतर्गत किया जायेगा।

बिहार में जमीन का केवाला ऑनलाइन निकालने से संबंधित (FAQ)

बिहार केवाला क्या है ?

बिहार केवाला का अर्थ है की भूमि से जुड़े पुराने दस्तावेज ,जमीन के कागजातों को राज्य में केवाला के नाम से जाना जाता है।

बिहार में जमीन का पुराना दस्तावेज ऑनलाइन होने से क्या फायदे मिले है ?

पहले लोगो को अपनी भूमि से सबंधित दस्तावेजों के लिए विभागों में जाने की आवश्यकता होती थी लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था से वह घर बैठे अब अपने जमीन से जुड़े दस्तावेजों को प्राप्त कर सकते है।

कितने साल पुरानी प्रॉपर्टी के दस्तावेज बिहार राज्य के नागरिक पोर्टल के अंतर्गत प्राप्त कर सकते है ?

वर्ष 2005 के बाद के प्रॉपर्टी के दस्तावेज को अब बिहार राज्य के निवासी पोर्टल के अंतर्गत प्राप्त कर सकते है।

क्या बिहार जमीन के पुराने दस्तावेज को निकालने के लिए नागरिकों को किसी तरह का कोई शुल्क जमा करना होगा ?

जी नहीं ऑनलाइन माध्यम से बिहार जमीन के पुराने दस्तावेज के लिए नागरिकों को किसी भी तरह की शुल्क राशि का भुगतान नहीं करना है। यह सेवा बिलकुल निशुल्क है।

bihar igr की फुल फॉर्म क्या है ?

bihar igr की फुल फॉर्म Inspector General of Registration है।

Leave a Comment