Bihar Apna Khata: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार अपना खाता, बिहार भूमि, भूलेख, नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या और अन्य लैंड रिकार्ड्स घर बैठे ऑनलाइन चेक करने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल का नाम बिहार भूलेख पोर्टल है। बिहार राज्य का कोई भी नागरिक भूमि सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी चेक करने के लिए इस पोर्टल पर जा सकते है। इस लेख में हम आपको भूलेख, नक्शा,जमाबंदी, खसरा संख्या देखने की प्रक्रिया विस्तार पूवर्क बताएंगे। बिहार अपना खाता (Bihar Apna Khata) से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए –
इसे भी पढ़ें :- (पंजीकरण) कृषि इनपुट अनुदान योजना ऑनलाइन आवेदन

Bihar Apna Khata क्या है?
बिहार राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य नागरिको के लिए बिहार भूमि पोर्टल (Bihar Apna Khata) की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर राज्य के सभी नागरिक भूमि सम्बन्धी समस्त जानकारी जैसे-अपना खाता देखें, जमाबंदी देखें, खसरा संख्या, भू-नक्शा, आदि अनेक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल पर नागरिकों को लिखित रूप में मिलेगी। देश के विभिन्न राज्यों के द्वारा नागरिको को जमीन से जुडी सूचनाएं प्राप्त करने के लिए पोर्टल जारी किये गए है।
जिसके माध्यम से राज्य नागरिक घर बैठे अपनी जमीन से जुडी किसी प्रकार की कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। जमीन सम्बन्धी विवरण देखने के अलावा नागरिक इस पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सेवाओं का लाभ भी उठा सकते है।
बिहार Land Records 2023 हाइलाइट्स
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको बिहार भूमि से जुडी कुछ विशेष सूचना देने जा रहें है। इन सूचनाओं के विषय में आप नीचे दी गई सारणी की मदद से जानकारी प्राप्त कर सकते है। जानिए क्या है पूरी जानकारी –
आर्टिकल का नाम | Bihar Apna Khata |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | बिहार |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | भूमि सम्बन्धी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | http://biharbhumi.bihar.gov.in/ http://lrc.bih.nic.in/ |
Bihar Bhulekh Portal पर उपलब्ध नागरिक सेवाएं
वैसे तो बिहार राज्य का कोई भी नागरिक जमीन से जुडी समस्त जानकारी पोर्टल के माध्यम प्राप्त कर है। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर नागरिकों के लिए सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई है जिनके बारे में आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से जान सकते है। ये सुविधाएँ निम्न प्रकार है –
- भूमि अधिग्रहण अधिसूचना
- भूमि की जांच
- जमाबंदी पंजी खसरा वार विवरण
- भूलेख बिहार
- अपना खाता देखें
- बिहार भू-नक्शा ऑनलाइन देखें
- बिहार ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन
- दाखिल खारिज आवेदन स्थिति देखें
- एलपीसी आवेदन स्थिति
बिहार भूलेख पोर्टल के लाभ एवं उद्देश्य
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको बिहार भूलेख पोर्टल के लाभ एवं उद्देश्य के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। जानिए क्या है पूरी जानकारी –
- बिहार राज्य के सभी नागरिक अपनी जमीन से जुडी जानकारी किसी भी समय ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
- भू-नक्शा भी ऑनलाइन देखा जा सकता है।
- बिहार सरकार द्वारा भूमि से जुडी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य राज्य नागरिको को सभी जानकारी एक ही प्लेट फॉर्म पर उपलब्ध कराना है।
- भूलेख जमाबंदी देखने के लिए नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय या पटवारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- नागरिको के समय की बचत होगी।
- नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- जिनके पास स्वयं की भूमि होगी केवल वही लोग बिहार भूमि पोर्टल का उपयोग कर सकेंगे।
- डिजिटल माध्यम से लैंड रिकार्ड्स चेक करने से नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
Bihar Apna Khata जमाबंदी, खसरा संख्या लैंड रिकार्ड्स कैसे चेक करें ?
राज्य के नागरिक जो Bihar Apna Khata, Jamabandi, Khasra Sankhya, Land Records ऑनलाइन चेक करना चाहते है वे हमारे द्वारा बताई गयी प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से समस्त जानकारी चेक कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- जमाबंदी चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे, आपको जमाबंदी पंजी देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा।
- यहाँ आपको ड्राप लिस्ट में से अपना जिला और अंचल का चयन करके Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको ड्राप लिस्ट में से हल्का और मौजा का चयन करना होगा।
- इसके बाद अन्य जानकारी दर्ज करें और सुरक्षा कोड भरें।
- अब आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर समस्त जानकारी खुलकर आ जाएगी।
Bihar Bhumi ऑनलाइन दाखिल खारिज/एल पी सी आवेदन कैसे करें ?
वे इच्छुक नागरिक जो बिहार भूमि ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज/एलपीसी आवेदन करना चाहते है यहाँ हम उनके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स (Bihar Apna Khata) के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से म्यूटेशन के लिए आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया
- ऑनलाइन दाखिल खारिज/एल पी सी आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर ही आपको ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
- अगर आप नए उपयोगकर्ता है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और अगर आप पुराने उपयोगकर्ता है तो लॉगिन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए Registration के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपको स्क्रीन पर उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ आपको पर्सनल डिटेल्स जैसे – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड, कन्फर्म पासवर्ड दर्ज करके दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको एड्रेस डिटेल्स जैसे – पूरा एड्रेस, राज्य का नाम, जिला का नाम, शहर और पिन कोड दर्ज करके Register now के बटन पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आप ऑनलाइन दाखिल खारिज/एल पी सी आवेदन हेतु फॉर्म भरकर सबमिट करें।
- इस प्रकार आपकी ऑनलाइन दाखिल खारिज/एल पी सी आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
बिहार भू-नक्शा कैसे देखें ?
वे नागरिक जो अपनी भूमि का नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते है हम उन्हें बिहार भू नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने जा रहें है। बिहार भू-नक्शा कैसे देखें ? जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- भू-नक्शा देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर ही आपको डिस्ट्रिक्ट, सब डिवीजन, सर्किल मौजा सलेक्ट करने होंगे।
- उसके बाद आपको मैप में अपने प्लाट नंबर पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने सम्पूर्ण विवरण और नक्शा दोनों खुलकर आ जायेंगे।
- इस प्रकार आपकी बिहार भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
दाखिल खारिज आवेदन स्थिति कैसे देखें ?
वे उम्मीदवार जो दाखिल खारिज आवेदन स्थिति (Mutation Application Status) चेक करना चाहते है वे हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपना म्यूटेशन स्टेटस चेक कर सकते है। दाखिल खारिज आवेदन स्थिति कैसे देखें ? जानिए क्या है पूरी जानकारी –
- बिहार भूमि दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति चेक (mutation status) करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इसी पेज पर आपको दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपके सामने म्यूटेशन आवेदन स्थिति देखने के लिए फॉर्म खुलेगा।
- यहाँ आपको ड्राप लिस्ट में से अपना जिला, अंचल, वित्तीय वर्ष चुने।
- उसके बाद केस नंबर या डीड नंबर जिसके माध्यम से आप म्यूटेशन चेक करना चाहते है, उसी विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद ड्राप लिस्ट में से रजिस्ट्रेशन ईयर सेलेक्ट करें।
- अब आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर दाखिल खारिज आवेदन स्थिति खुलकर आ जाएगी।
Bihar Apna Khata कैसे देखें ?
जो नागरिक Bihar Apna Khata ऑनलाइन चेक करना चाहते है वे घर बैठे मोबाइल फोन की मदद से इंटरनेट द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते है। जानिए क्या है बिहार अपना खाता चेक करने की पूरी प्रक्रिया –
- बिहार भूमि अपना खाता देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल में प्रवेश करें।
- अब आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जायेंगे।
- होम पेज में बिहार के नक़्शे में अपना जिला चुने।
- उसके बाद आपके सामने अंचल के विकल्प आएंगे, अपना अंचल चुने।
- अब आपके सामने मौजा चुनने का विकल्प आएगा, जिसका चयन आप दो विधियों से कर सकते है। जैसे-
- उन मौजा में से अपना मौजा चुने।
- यदि आप मौजा को तुरंत देखना चाहते है तो दिए गए कीबोर्ड से प्रथम अक्षर चुने।
- खोजने के लिए किसी भी एक विकल्प का चयन करें जैसे –
- मौजा के समस्त खातों को देखें
- खाता संख्या से देखें
- खाताधारी के नाम से देखें
- इसके बाद खाता खोजें पर क्लिक करें।
- प्राप्त आंकड़ों में से जिस खाते के बारे में जनना हो उसके सामने ‘अधिकार अभिलेख देखें’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद अधिकार अभिलेख का अवलोकन करके करें।
बिहार भूलेख मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें ?
जो उम्मीदवार Bihar Bhulekh Mobile App Download करना चाहते है सबसे महत्वपूर्ण बात उनके पास एंड्राइड मोबाइल फोन होना चाहिए। एंड्राइड फोन में ही आप इस डाउनलोड कर पाएंगे। यहाँ हम आपको बिहार भूलेख मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करे।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्लेस्टोर का होम पेज खुल जाएगा।
- यहाँ आपको ऊपर दिए गए सर्च बार के ऑप्शन में Bihar Bhulekh Mobile App टाइप करना होगा।
- उसके बाद आपको सर्च बार के आइकॉन पर क्लिक करके सर्च करना होगा।
- सर्च करते ही आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे।
- आपको सबसे ऊपर वाले आइकॉन पर टैप करना होगा।
- अगले पेज में आपको एप्प इनस्टॉल करने के लिए Install का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के कुछ समय बाद एप्प डाउनलोड हो जाएगी।
- अब आप एप्प को ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकते है।
- इस प्रकार अपनी बिहार भूलेख मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
भूमि न्यायाधिकरण टोकन स्टेटस कैसे देखें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहां हम आपको भूमि न्यायाधिकरण टोकन स्टेटस कैसे देखें ? इसकी प्रक्रिया हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स द्वारा बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से स्टेटस चेक कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- लैंड ट्रिब्यूनल टोकन स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको लैंड ट्रिब्यूनल का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Token Status का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अगले पेज में आपके सामने टोकन नंबर दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा, दर्ज करें।
- उसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर लैंड ट्रिब्यूनल टोकन स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
- इस प्रकार आपकी लैंड ट्रिब्यूनल टोकन स्टेटस देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
बदला हुआ म्युटेशन केस नंबर कैसे देखें ?
कैसे आप बदला हुआ म्युटेशन केस नंबर चेक कर सकते है। इसकी प्रक्रिया हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आप बदला हुआ म्युटेशन केस नंबर चेक कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- बदला हुआ म्युटेशन केस नंबर देखने क लिए सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको बदला हुआ म्युटेशन केस नंबर का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में लिस्ट खुल जाएगी।
- इस लिस्ट में आप दाखिल खारिज आवेदन की बदले हुए केस नंबर देख सकते है।
- और इसके बाद आप इस सूची को डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकाल सकते है।
बदला हुआ एलपीसी केस नंबर कैसे देखें ?
अपना बदला हुआ एलपीसी केस नंबर जानने के लिए उम्मीदवार हमारे द्वारा बताई गई अपना सकते है। अगर आप भी अपना बदला हुआ LPC Case Number जानना चाहते है तो हमारे द्वारा बतायी गई प्रोसेस करें। जानिए क्या है पूरी प्रोसेस –
- बदला हुआ एलपीसी केस नंबर जानने के लिए सबसे पहले बिहार भूमि आधिकारिक पोर्टल में प्रवेश करें।
- अब आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जायेंगे।
- इसी पेज पर आपको बदला हुआ एलपीसी केस नंबर देखने के लिए लिंक दिखाई देगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एलपीसी आवेदन के बदले हुए केस नंबर की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।
- इस सूची में आप अपना बदला हुआ एलपीसी केस नंबर देख सकते है।
- और आप इस सूची को डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकाल सकते है।
DCLR आर्डर एन्ड जजमेंट कैसे देखें ?
- DCLR आर्डर एन्ड जजमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको DCLR म्युटेशन कोर्ट अपील का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आप अगले पेज में पहुँच जायेंगे, यहाँ आपको कई ऑप्शन मिलेंगे।
- आपको Order and Judgement के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज में आपसे कुछ सूचना मांगी जाएँगी जैसे – नेचर ऑफ़ केस, डिस्ट्रिक्ट, डीसीएलआर कोर्ट नेम, फाइनेंसियल ईयर और केस नंबर।
- मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी आर्डर एन्ड जजमेंट देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
बिहार भूलेख संपर्क सूचना
बिहार भूलेख से जुडी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए आप नीचे दी गई सम्पर्क सूचना का उपयोग करके संपर्क कर सकते है और अपनी समस्या का समाधन भी कर सकते है। साथ ही शिकायत भी दर्ज करवा सकते है। बिहार भूलेख संपर्क सूचना से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई सारणी देखें –
ईमेल ID | [email protected] |
एड्रेस | Revenue and Land Reform Dept. Old Secretariat, Bailey Road, Patna – 8000015 |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-345-6215 |
बिहार भू-नक्शा, लैंड रिकार्ड्स 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
Bihar Apna Khata चेक करने से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट ये है –http://biharbhumi.bihar.gov.in/
http://lrc.bih.nic.in/
इस वेबसाइट के लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिए है।
आप बिहार भूमि मोबाइल एप्प को अपने फोन के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इस एप्प को डाउनलोड करने की प्रक्रिया हमने आपको अपने इस लेख में विस्तारपूर्वक समझायी है।
बिहार भूमि से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6215 है। इस नंबर पर सम्पर्क करके आप अपनी समस्या का समाधान ले सकते है।
Bihar Apna Khata देखने के लिए उम्म्मीद्वार राजस्व एवं भूमि सुधार किभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx पर जाएँ।
इस लेख में हमने आपसे Bihar Apna Khata: बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Records से जुडी समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके भी पूछ सकते है। हम आपके प्रश्न का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।