डिजिटलीकरण के युग में अधिकांश कार्य ऑनलाइन पोर्टल पर किये जाते हैं। ये ऑनलाइन पोर्टल किसी आवेदन प्रक्रिया को आसान बना देते हैं कई बार उन पर कार्य करने में हमें परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है ऐसे में आधुनिक समय में AI का प्रयोग किया जाता है।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया UIDAI पोर्टल जिसे सामान्यतः आधार पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। UIDAI द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए AI चैटबॉट आधार मित्र लांच किया गया है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आधार मित्र से सम्बंधित जानकारी प्रदान करेंगे जिसकी सहायता से आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।
आर्टिकल | Aadhaar Mitra |
जारीकर्ता | Unique Identification Authority of India |
पोर्टल | UIDAI |
उद्देश्य | यूजर्स को सहायता आसानी से प्रदान करना |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | uidai.gov.in |
आधार मित्र क्या है
UIDAI द्वारा लांच किया गया चैटबॉट आधार मित्र एक AI टूल है। इसकी सहायता से आम नागरिक जो भी UIDAI पोर्टल का प्रयोग करता है।
और अगर उसे किसी कार्य में कोई समस्या हो रही है या वो नागरिक पोर्टल पर किसी प्रकार की सहायता चाहता है तो वह इस चैटबॉट का प्रयोग कर सकता है।
यह हिंदी और English दोनों भाषाओं में आपकी समस्या का समाधान कर सकता है। यह आपके द्वारा पूछे गए सवाल या जानकारी को कुछ ही मिनट में आपको समाधान के साथ प्रदान करता है।
इस चैटबॉट की सहायता से आप UIDAI की सेवाओं से सम्बंधित किसी भी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं एवं आप उस शिकायत के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
Aadhaar Mitra का उद्देश्य
आधार मित्र चैटबॉट को लांच करने का UIDAI का मुख्य उद्देश्य पोर्टल के यूजर्स को सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी ग्रहण करने में आसानी प्रदान करना है।
चैटबॉट की सहायता से हम आधार कार्ड के आवेदन की प्रक्रिया और उसकी स्थिति देखने सहित अनेक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
UIDAI चैटबॉट आधार मित्र शुरू करें
यदि आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण UIDAI के आधार मित्र चैटबॉट की सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएँ।
- पोर्टल के मुख्य पेज पर दाएं हाथ की ओर आपको आधार मित्र चैटबॉट दिखाई देगा।
- अब आप आधार मित्र चैटबॉट पर क्लिक करें।
- आधार मित्र पर क्लिक करने के बाद GET STARTED पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आधार मित्र पर मिलने वाली सुविधाएँ एवं चैटबॉक्स दिखेगा।
- चैटबॉक्स पर आप आधार से जुडी जानकारी या किसी शिकायत को टाइप करें और भेजने के लोगो पर क्लिक करें।
- आधार मित्र द्वारा आपको आपके सवाल का जवाब प्रदान कर दिया जायेगा।
उपर्युक्त प्रक्रिया द्वारा आप आधार मित्र चैटबॉट का प्रयोग कर सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
Aadhaar Mitra की विशेषताएं
- यह Artificial Intelligence AI एवं Machine Learning ML पर आधारित चैटबॉट है।
- इसकी सहायता से आपको आधार कार्ड सम्बन्धी सवालों के समाधान जल्दी प्राप्त होते हैं।
- यदि आपको आधार कार्ड बनवाना है तो यह आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र की जानकारी प्रदान करता है।
- इसकी सहायता से आप आधार कार्ड ट्रैक कर सकते हैं।
- चैटबॉट की सहायता प्राप्त करने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आप आने मोबाइल से ही इसकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
आधार मित्र द्वारा प्रदान होने वाली सुविधाएँ
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के आधिकारिक पोर्टल पर आधार मित्र से आप निम्नलिखित सेवाओं को प्राप्त कर सकते हैं:
- Aadhaar Status– आवेदन किये हुए आधार कार्ड की स्थिति देख सकते हैं।
- PVC Status– यदि आपने PVC आधार कार्ड का आवेदन किया है तो उसकी स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
- Locate PEC– आधार कार्ड का आवेदन करने के लिए आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र Permanent Aadhar Center (PEC) की लोकेशन देख सकते हैं।
- E-Aadhaar– ई-आधार से जुडी भी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
- Lost Aadhaar– यदि आपका आधार कार्ड खो गया हो तो आप चैटबॉट से इस से जुडी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
आधार मित्र से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर
Aadhaar Mitra क्या है?
Aadhaar Mitra UIDAI द्वारा जारी किया गया AI/ML चैटबॉट है।
Aadhaar Mitra क्या कार्य करता है?
Aadhaar Mitra पोर्टल के यूजर्स की सहायता करता है। आप इस से आधार सम्बन्धी समाधान प्राप्त कर सकते हैं
आधार मित्र चैटबॉट का प्रयोग करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
आधार मित्र चैटबॉट पर जाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर क्लिक करें।
UIDAI का फुल फॉर्म क्या है?
UIDAI का फुल फॉर्म भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) है।
आधार मित्र पर किन भाषाओं में सहायता प्राप्त की जा सकती है?
आधार मित्र पर हिंदी और English दोनों भाषाओं में सहायता प्राप्त की जा सकती है।
UIDAI पर शिकायत दर्ज करने के लिए किन भाषाओं का प्रयोग किया जा सकता है?
UIDAI पर शिकायत दर्ज करने के लिए 12 भाषाओं हिंदी, English, उर्दू, गुजराती, मराठी, पंजाबी, मलयालम, तेलगु, असमी, बंगाली, कन्नड़, उड़िया और तमिल भाषा का प्रयोग कर सकते हैं।
हेल्पलाइन
आधार सेवा से सम्बंधित किसी सहायता के लिए आप UIDAI के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन की सहायता से आप शिकायत 12 भाषाओं में से एक भाषा में दर्ज कर सकते हैं।