‘आइसबॉक्स’ से भी ठण्डे: धरती के 10 सबसे ठंडे शहर के नाम जाने

Coldest Place In World: भारत में गिरने वाले पारा के 15-20 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने से लोग ठंड के मारे कांपना शुरू कर देते हैं। यहां 2-3 डिग्री सेल्सियस का मतलब ठिठुरने वाली सर्दी होती है। लेकिन दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां इतनी ठंड पड़ती है कि लोग पानी पीने के लिए भी बर्फ पिघलाते हैं।

Coldest Place In World

यह भी पढ़ें:- दुनिया के इन 6 देशों में नहीं होती रात, 24 घंटे चमकता रहता है सूरज

धरती के 10 सबसे ठंडे शहर

बहुत ठण्ड के बावजूद लोगों ने ऐसे परिवेश में ढलना और जीना सीख लिया है। आइए आज हम आपको दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगहों के बारे में बताते हैं-

उलानबटार: मंगोलिया की राजधानी

मंगोलिया की उलानबटार राजधानी को विश्व में सर्वाधिकठंडा क्षेत्र मानते है। इस जगह का टेम्प्रेचर कभी भी -16 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहताहै। मंगोलिया की आधी आबादी उलानबटार में ही रहती है। यह शहर अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षक इतिहास के लिए जाना जाता है।

ulaanbaatar

रशियन रिसर्च स्टेशन

वोस्तोक रिसर्च स्टेशन अंटार्कटिका के पूर्वी भाग में स्थित है, जो समुद्र तल से लगभग 3,488 मीटर ऊंचाई पर है।। 21 जुलाई, 1983 को यहाँ का तापमान -89.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था जो अब तक का दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। गर्मी के दौरान भी तापमान लगभग -32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

Wostok-Station

माउंट डेनाली: उत्तरी अमेरिका

माउंट डेनाली समुद्र तल से 6,190 मीटर ऊपर है। इसकी ऊँचाई इतनी है कि यह हमेशा बर्फ और ग्लेशियर से ढकी रहती है, चाहे कोई भी मौसम क्यों न हो। साल 2003 में तो यहां का तापमान -83 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। यहां की सर्दी इतनी ज्यादा है कि यह जगह पूरे साल बर्फीली रहती है।

Mount Mckinley

वेरखोयांस्क: उत्तरी रूस

उत्तरी रूस में स्थित वेरखोयांस्क दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। जनवरी में यहाँ औसत तापमान -48 डिग्री सेल्सियस रहता है। आमतौर पर पारा अक्टूबर से अप्रैल के बीच शून्य के नीचे ही रहता है। गर्मियों में पारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस के पास होता है।

Verkhoyansk

इंटरनेशनल फॉल्स: अमेरिका

इंटरनेशनल फॉल्स, मिनेसोटा (अमेरिका) को ‘आइसबॉक्स ऑफ द नेशन’ के नाम से जाना जाता है। यह अमेरिका का सबसे ठंडा शहर है और यहाँ का न्यूनतम तापमान -52 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। यह शहर कनाडा की सीमा के पास स्थित है और यहाँ की आबादी लगभग 6,000 लोगों की है।

Minnesota (USA)

फ्रेसर: ऊंचाई पर बसा एक ठंडा नगर

फ्रेसर कोलोराडो राज्य में स्थित एक शहर है, ‘आइसबॉक्स ऑफ द नेशन’ के कहलाता है। यह शहर समुद्र तल से 2,613 मीटर ऊंचाई पर स्थित है और यहाँ की आबादी लगभग 1,275 लोगों की है। यहाँ का औसत तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहता है।

Fraser Colorado State

स्नैग: नॉर्थ अमेरिका

स्नैग, यूकॉन कनाडा में स्थित सबसे कम आबादी वाला प्रांत है। 3 फरवरी 1947 को यहाँ तापमान -63.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि उत्तरी अमेरिका में दर्ज सबसे कम तापमान है। यह गाँव यूकॉन नदी के किनारे स्थित है और यहाँ की आबादी लगभग 100 लोगों की है।

Snag North America

ओइमयाकॉन

ओइमयाकॉन रूस के गाँव साइबेरिया का छोटा गांव है जिसकी आबादी सिर्फ 500 लोगों की है। ये धरती की सबसे ठंडे जगहों में से एक है। यहाँ का तापमान -71.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है जो कि दुनिया में दर्ज सबसे कम तापमानों में से एक है।

Oymyakon

ईस्ट अंटार्कटिका प्लैट्यू

यह क्षेत्र अंटार्कटिका महाद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है और यहाँ की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 3,000 मीटर है।यहाँ का तापमान इतना कम है कि यहाँ पानी भी जम जाता है। यहां का तापमान -100 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, जो इसे धरती की सबसे ठंडी जगह बनाता है।

East Antarctica Plateau

लोगन पास: गर्मियों में भी ठंड

अमेरिका के मोंटाना राज्य कायह दर्रा समुद्र तल से 5,610 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। गर्मियों में भी यहाँ का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होता है। 1954 में यहाँ का तापमान -56 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि अमेरिका में दर्ज सबसे कम तापमानों में से एक है।

Logan Pass

टॉपिक: Coldest Place, Coldest Place In World, धरती के 10 सबसे ठंडे शहर

अन्य खबरें भी देखें:

Leave a Comment