वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की शुरुआत उत्तराखंड सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया है। इस योजना का लाभ राज्य का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।
वे इच्छुक उम्मीदवार जो वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के लिए पंजीकरण करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरकर अपना पंजीकरण कर सकते है।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना
जैसा कि आप सभी जानते है उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है। यहाँ चारों को पर्वत ही पर्वत नजर आते है। इसी कारण उत्तराखंड राज्य में विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थल भी बनाये गए है।
इन पर्टयन स्थलों के उपयोग को बढ़ाने के लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड राज्य को पर्यटन की सूची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है।
उत्तराखण्ड में क्रियान्वित यह स्वरोजगार योजना जहाँ पर्यटन से सम्बन्धित अवस्थापना एवं परिवहन सुविधाओं के विकास में सहायक है वहीं स्थानीय लोगों को स्वरोजगार प्रदान कर स्वावलम्बी बनाने की दशा में भी उत्तराखण्ड पर्यटन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्व हो रही है।
इस योजना का लाभ राज्य के सभी नागरिक उठा सकते है। इस योजना के माध्यम से स्वरोजगार प्रोत्साहित किया जाएगा।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana 2023 Highlights
आर्टिकल का नाम | वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | उत्तराखंड |
योजना का नाम | वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | vcsgscheme.uk.gov.in |
गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना आवेदन हेतु पात्रता
- उम्मीदवार उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- ऐसे आवेदक जो किसी बैंक के डिफॉल्टर है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana Required Documents
- मूल निवास
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- भूमि सम्बन्धी दस्तावेज
- शपथ पत्र
- पूर्व अनुभव प्रमाण पत्र
गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना चयन प्रक्रिया
एक पारदर्शी चयन योजना के अनुसार लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाता है, इस समिति में मुख्य विकास अधिकारी, पर्यटन विभाग के अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, महाप्रबन्धक जिला उधोग केन्द्र, परिवहन विभाग का प्रतिनिधि सदस्य के रूप में सम्मिलित होते हैं ।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
वे इच्छुक उम्मीदवार जो Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana 2023 ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है यहाँ हम उनके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप उपलब्ध करा रहें है।
- वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vcsgscheme.uk.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इसी पेज पर आपको लॉग इन के सेक्शन में नीचे पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको विभिन्न योजना के विकल्प दिखाई देंगे।
- यहाँ आपको वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- अब आपको अगले पेज में आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुलेगा। यहाँ आपको मोबाइल नंबर से सत्यापित करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- सबसे पहले अपना एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी पुनः भेजे के बटन पर क्लिक करें।
- अब अपने मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओटीपी दर्ज करें।
- उसके बाद आपको लॉग इन करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उत्तर
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट vcsgscheme.uk.gov.in है। इस वेबसाइट पर जाकर आप योजना से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड राज्य की योजना है।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के लिए केवल उत्तराखंड राज्य के नागरिक आवेदन कर सकते है।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 91-9811168476 है। इस नंबर पर सम्पर्क करके आप योजना से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana 2023 से जुडी समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 91-9811168476 पर सम्पर्क कर सकते है।