उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक पशु, पक्षी, वृक्ष, फूल, मछली

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक पशु, पक्षी, वृक्ष, फूल, मछली आदि के विषय में जानकारी देने जा रहें हैं। अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश राज्य के भी अपने कुछ राजकीय चिन्ह और प्रतीक है। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आपको इनके विषय में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा अन्य बहुत सी ऐसी प्रतियोगी परीक्षाएं हैं जिनमे इस प्रकार के प्रश्न पूछ लिए जाते है। जिसका उत्तर आपको अवश्य पता होना चाहिए।

यहाँ हम आपको बतायेंगे उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक पशु, पक्षी, वृक्ष, फूल, मछली क्या है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Uttar Pradesh Ke Rajkiya Prateek सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक

यहाँ हम आपको Uttar Pradesh Ke Rajkiya Prateek के विषय में आपको बताने जा रहें हैं। जिनके बारे में आप नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध सूचनाओं को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक की जानकारी सम्बंधित सारणी निम्न प्रकार है –

क्रम संख्या प्रतीकविवरण
1राज्य पक्षीसारस
2राज्य पशुबारहसिंघा
3राज्य मछलीमोय या चीतल
4राज्य वृक्षअशोक
5राजकीय चिन्हमछली एवं तीर कमान
6 राजकीय खेल हॉकी
7 राजकीय फल आम
8 राजकीय पुष्प पलाश, ढाक, टेसू

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना आवेदन फॉर्म

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक पशु, पक्षी, वृक्ष, फूल, मछली, आदि के विषय में संक्षिप्त जानकारी

यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक पशु, पक्षी, वृक्ष, फूल, मछली आदि के विषय में संक्षिप्त जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को पढ़कर आप यूपी राज्य के प्रतीक और चिन्ह के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक सम्बंधित जानकारी निम्न प्रकार हैं –

  • राजकीय पशु – जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश राज्य का राजकीय पशु बारहसिंगा है। अंग्रेजी भाषा में बारहसिंगा को स्वाम्प डियर (Swamp Deer) कहा जाता है। हालांकि बारहसिंगा को अन्य कई नामो से जाना जाता है जैसे – गोइंजक, दलदल का मृग, गाओनी, दुवांचली, ब्रान्डरी, रणजीतसिंही। दूवांचलि प्रजाति उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में पाई जाती है। ब्रैंडरी प्रजाति मध्य प्रदेश के ठोस मैदानों इलाकों में रहता है। रणजीतसिंही असम के वर्ग को नाम दिया गया है, यही वर्ग सबसे ज्यादा खतरे में हैं। बारहसिंगा की लम्बाई 130 से 135 और भार 180 किलोग्राम होता है। अधिकांशतः यह दलदले स्थानों पर रहते है।
  • राजकीय चिन्ह – आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह मछली एवं तीर कमान है। यह सरकारी मोहर के रूप में प्रयोग होता है। वर्ष 1938 से इस चिन्ह का प्रयोग होता आ रहा है। इस चिन्ह में दो काले रंग की मोटी लाइने गंगा और यमुना नदियां है जो संगम का प्रतीक है। एक तीर कमान जो श्री राम का प्रतीक है और दो मछलियां है जो अवध के मुस्लिम शासकों का प्रतीक है।
  • राजकीय खेल – जानकारी के लिए बता दें हॉकी उत्तर प्रदेश का राजकीय खेल होने के साथ-साथ भारत का राष्ट्रीय खेल भी है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त सन 1905 को इलाहबाद में हुआ था। इनके जन्म दिवस को ही खेल के रूप में मनाया जाता है और इन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। धनराज पिल्ले एकमात्र इंडियन हॉकी खिलाडी है जिसने 3 ऑलिम्पिक गेम, 3 वर्ल्ड कप और 4 एशियाई खेलो में भाग लिया। भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर ने ओलिम्पिक फाइनल में सबसे ज्यादा गोल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रखा है।
  • राजकीय वृक्ष – उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष अशोक का वृक्ष है। इस वृक्ष का वैज्ञानिक नाम सराका अशोका है और स्थानीय नाम सीता अशोक है। ह्रदय के लिए अर्जुनारिष्ट दवा इसी से बनाई जाती है।
  • राजकीय फल – यूपी का राजकीय फल होने के साथ-साथ आम भारत का राष्ट्रीय फल भी है। बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है। इसका वनस्पति नाम मंजिफेरा इंडिका है। इसका उत्पत्ति स्थान इंडो वर्मा है। इसे फलो का राजा भी कहा जाता है। भारत आम का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है। आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा उत्पादक है। लंगड़ा आम उत्तर प्रदेश और बिहार की प्रसिद्ध किस्म है। महाराष्ट्र की सिंधु किस्म में गुठली नहीं होती है।
  • राजकीय पक्षी – दोस्तों उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस है। इसका वैज्ञानिक नाम ग्रूस एंटिगोन है। यह दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता है। यह अफ्रीका के आस-पास के इलाकों में पाया जाता है। सारस पक्षी मुख्यतः जोड़ो में ही रहना पसंद करते है। यह प्रजनन के वक्त जोड़ा बनाते है और यह जोड़ा पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ ही बिताते है। यदि किसी कारणवश एक साथी की मृत्यु हो जाती है दूसरा सारस भी खाना पीना बंद कर देता है और मौत को गले लगा लेता है।
  • राजकीय पुष्प – उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प पलाश है। इसके अन्य कई नामो से जाना जाता है जैसे – टेसू, केसू, जंगल की आग, ढाक, छूल, परसा आदि। इसका वैज्ञानिक नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा है। जानकारी के लिए बता दें प्राचीनकाल से होली के रंग इसी फूल के बनाकर तैयार किये जाते हैं।

Uttar Pradesh Ke Rajkiya Prateek सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष कौन-सा है?

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष अशोक है।

यूपी का राजकीय पशु कौन-सा है ?

यूपी राज्य का राजकीय पशु बारहसिंगा है।

बारहसिंगा को अन्य किन नामो से जाना जाता है ?

बारहसिंगा को अन्य कई नामो से जाना जाता है जैसे- गोइंजक, दलदल का मृग, गाओनी, दुवांचली, ब्रान्डरी, रणजीतसिंही।

उत्तर प्रदेश का राजकीय फल कौन-सा है ?

उत्तर प्रदेश का राजकीय फल आम है। साथ ही जानकारी के लिए बता दें यह भारत का राष्ट्रीय फल भी है।

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक पशु, पक्षी, वृक्ष, फूल, मछली 2024 और इससे जुडी समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा योजना से जुडी कोई भी जानकारी चाहिए तो आप ने दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है आपको हमारी दी गई जानकारी से सहायता मिली होगी।

Leave a Comment