UDISE प्लस पोर्टल 2023 | UDISE Plus Portal Online Form, UDISE Code.

UDISE प्लस पोर्टल एक एजुकेशन से संबंधित वेब पोर्टल है। जिसकी शुरुआत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा को एकीकृत करने के लिए वर्ष 2012-13 में किया गया।

स्कूल शिक्षा की सबसे बड़ी प्रबंधन सूचना प्रणालियों में से Integrated District Education Information System (UDICE) एक है। इसमें 15 लाख से अधिक स्कूल और 96 लाख से अधिक शिक्षक और लगभग 264 लाख से अधिक बच्चे शामिल है।

सिस्टम के ऑबजेक्टिव मार्किंग के लिए एक स्ट्रांग रियल टाइमिंग और reliable information collection system का होना आवश्यक हो जाता है। जिसके बेस पर करेक्शन करने के लिए विशेष व्यवधान को डिजाइन किया जा सकता है।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में UDISE Plus Portal से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

इसके साथ ही अगर आप नई शिक्षा नीति के बारे में भी समझना चाहते हैं तो आपको हमारे दूसरे आर्टिकल को भी पढ़ना चाहिए। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के बारे में हमारे द्वारा सभी बाते बताई गयी हैं।

UDISE प्लस पोर्टल 2023 | UDISE Plus Portal Online Form, UDISE Code.
UDISE प्लस पोर्टल

UDISE प्लस पोर्टल 2023

शिक्षा के क्षेत्र में एक बेहतर बदलाव लाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है। वर्तमान समय में इस प्रणाली का उपयोग कई स्कूलों के द्वारा किया जा रहा है।

यह एक स्थायी शैक्षिक प्रबंधन सूचना प्रणाली है। UDISE+ के माध्यम से भारत में मौजूद कई प्रकार के स्कूलों की पहचान करने में विशेष रूप से मदद करेगा।

आप अपने बच्चे की बेहतर शिक्षा के लिए इस पोर्टल के माध्यम से एक अच्छे स्कूल का चयन कर सकते है। यह पोर्टल उचित निर्णय लेने के लिए अभिभावकों की मदद करेगा साथ ही एक प्रभावी संरचना प्रदान करेगा।

एक स्कूल और उसके संसाधनों से संबंधित फैक्टर के बारे में स्कूल विवरण एकत्र करने के लिए Ministry of Education के माध्यम से “यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फ़ॉर एजुकेशन प्लस” (UDISE +) विकसित करने का कदम उठाया गया।

UDISE Plus Portal 2023 : Highlight

पोर्टल का नामUDISE Plus Portal 2023
द्वारा लॉन्च किया गयास्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग,
शिक्षा मंत्री, भारत सरकार
वर्ष2023
लाभार्थीछात्र और शिक्षक
पंजीकरण की प्रक्रियाऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटudiseplus.gov.in

UDISE+ पोर्टल योजना के उद्देश्य

यूडाइस+ पोर्टल के उद्देश्य कुछ इस प्रकार से निम्नवत है।

  1. लर्निंग स्टार्टजी
  2. एक्सीलेंस ऑफ़ एजुकेशन
  3. विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की पहुंच
  4. भारतीय स्कूलों में फैसिलिटी करंट स्टेटस : एक स्टेट और नेशनल एनालिसिस
  5. पब्लिक स्कूलों में प्राइमरी स्टूडेंट्स के परफॉर्मेंस की भविष्यवाणी करने के लिए डेटा एकत्र करने की भविष्यवाणी विधि
  6. छात्र पेयजल और स्वच्छता का सारांश
  7. कुशलता और प्राथमिक शिक्षा प्रगति
  8. स्कूल के संचालन की संभावना को बढ़ाने के लिए

स्कूल UDISE Code ऐसे प्राप्त करें

शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से इस पोर्टल के जरिये अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए प्रत्येक स्कूल को एक यूडीआईएसई कोड दिया जाता है। यदि एक नया स्कूल स्थापित किया गया है तो आप नीचे बताई गयी जानकारी के अनुसार स्कूल की विशिष्ट पहचान हेतु UDISE कोड को प्राप्त कर सकते है।

  • school UDISE code प्राप्त करने के लिए स्कूल यूजर्स को आवश्यक दस्तावेज जैसे की स्कूल के मान्यता पत्र के साथ जिला MIS अधिकारी से सम्पर्क करना होगा।
  • निर्धारित रूप से यह नियम मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त दोनों स्कूलों के लिए लागू है।
  • District MIS User UDISE + System में “School Directory Management” के माध्यम से UDISE कोड के लिए आवेदन करना होगा और अनुरोध अनुमोदन के लिए राज्य MIS यूजर्स के लिए प्रवाह होगा।
  • स्टेट MIS उपयोगकर्ता आवेदन को सत्यापित करेगा और जिला स्तर पर किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अनुरोध करेगा। State Level User School के लिए udise कोड पीढ़ी के अनुमोदन के लिए एकमात्र प्राधिकरण है।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्टेट MIS लेवल पर पूरी हो जाने के बाद आवेदन को UDISE कोड जनरेशन के लिए एजुकेशन मिनिस्ट्री के लिए भेज दिया जायेगा।
  • लगभग यूडाइस कोड जनरेशन प्रक्रिया पूरी होने में एक सप्ताह का समय लगता है।

शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के अनुसार UDISE प्लस पोर्टल 2023 में उपलब्ध डाटा

UDISE पोर्टल में शैक्षिणिक वर्ष 2021-22 के अनुसार डेटा कुछ प्रकार से निम्नवत है। इसमें कुल स्कूल, सरकारी स्कूल एवं छात्र और शिक्षक की संख्या का विवरण दिया गया है।

  • कुल स्कूल-15.1 लाख
  • सरकारी स्कूल-10.32 लाख
  • कुल छात्र- 26.44 करोड़
  • कुल शिक्षक-96.96 लाख

यूडाइस+ अपेक्षित परिणाम और लाभ

  • UDISE प्लस पोर्टल मुख्य रूप से जानकारी के वास्तविक समय के आदान प्रदान को सक्षम करता है और स्कूल से संबंधित विवरण यूडाइस+ डेटा को ऑनलाइन अपलोड हेतु एक मंच प्रदान करता है।
  • यह पोर्टल देश भर में सभी स्कूलों के डेटा को सिस्टमैटिक और क्लासीफाइड करने और स्कूल डेटा के एक विश्वसनीय डेटा बेस का निर्माण करने के लिए एक मंच है।
  • विशेष रूप से उनकी पहचान करने के लिए स्कूलों को यूनिक यूडाइस कोड प्रदान करता है।
  • स्कूल के परफॉर्मेंस से संबंधित महत्वपूर्ण मेन कार्यान्वयन स्पष्ट (KPI) की उच्च श्रेष्ठ निगरानी, ​​माप और ट्रैकिंग।
  • स्कूल के परफॉर्मेंस को Influenced करने वाले फैक्टर की पहचान करने के लिए स्कूल डेटा पर data analysis का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है।
  • यूडीआईएसई प्लस पोर्टल में राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में स्कूल शिक्षा की स्थिति इनसाइट प्रदान करता है। इसमें प्रमुख रूप से परफॉर्मेंस लिवर और सुधार के लिए क्षेत्र शामिल है।
  • सेंसिटिव स्कूल छात्र डेटा की बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
  • टाइम सीरीज डेटा ईयर में ट्रेंड स्टडी करने और सुधार /विकास की निगरानी करने की अनुमति देता है।
  • स्कूल डेटा के कैप्चरिंग को लॉजिकल बनाता है -स्टेबिलिटी में इम्प्रूवमेंट करता है और एरर को कम करता है।
  • स्कूल डेटा अपलोड करने वाले अधिकारियों की ट्रेसबिलिटी और ऑडिट ट्रेल प्रदान करता है।

UDISE प्लस पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

UDISE प्लस पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • UDISE प्लस पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए udiseplus.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में लॉगिन करें के विकल्प में जाएँ।
  • यहाँ आपको स्कूल निर्देशिका /उपयोगकर्ता प्रबंधन के लिए लॉगिन करें के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपको School User Registration के विकल्प का चयन करना है।
  • अब आपको School User Registration के लिए फॉर्म प्राप्त होगा। यूडीआईएसई प्लस पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • इसमें आपको दी गयी सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करना है।
  • जैसे- स्टेट का नाम, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, UDISE CODE और स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को एंटर करके Get Details के ऑप्शन में क्लिक करना है। यूडीआईएसई प्लस पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • इसके बाद आपके सामने स्कूल से संबंधित विवरण प्राप्त होगा।
  • इसके बाद उपयोगकर्ता को अपने मोबाइल नंबर से सभी प्रकार के विवरण को अपडेट करना होगा
  • अब आप रजिस्ट्रेशन से संबंधी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रजिस्टर के विकल्प में क्लिक कर सकते है।

UDISE प्लस पोर्टल में स्कूल से संबंधित जानकारी ऐसे चेक करें

  • स्कूल से संबंधित जानकारी चेक करने के लिए UDISE प्लस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Know Your School के विकल्प में क्लिक करें।
  • अगले पेज में आपको स्कूल से संबंधित जानकारी सर्च करने के लिए तीन विकल्प दिखाई देंगे। UDISE+पोर्टल में स्कूल से संबंधित जानकारी
  • Search by UDISE CODE
  • Search by Name
  • Search by Pin Code
  • आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करके संबंधित जानकारी को दर्ज कर सकते है।
  • इसके बाद सबमिट ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब स्कूल से संबंधित सभी विवरण आपके स्क्रीन में मौजूद होगा।
  • इसमें आप स्कूल विवरण से संबंधित पीडीऍफ़ ,रिपोर्ट कार्ड एवं ट्रैक स्कूल से संबंधित जानकारी को हासिल कर सकते है।
  • इस प्रकार से UDISE प्लस पोर्टल में स्कूल से संबंधित जानकारी को हासिल कर सकते है।

UDISE प्लस पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया udiseplus.gov.in Login

  • UDISE प्लस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए udiseplus.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में लॉग इन करें के विकल्प में क्लिक करें।
  • लॉगिन हेतु आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। यूडीआईएसई प्लस पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया
  • शैक्षिणिक वर्ष के लिए यूडाइस + डाटा एंट्री लॉगिन
  • स्कूल निर्देशिका /उपयोगकर्ता प्रबंधन के लिए लॉगिन करें
  • इसमें आपको अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प में क्लिक करके लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • इस तरह से आप UDISE प्लस पोर्टल में लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
जीआईएस मैपिंग ऐसे चेक करें
  • यदि आप UDISE प्लस पोर्टल में जीआईएस मैपिंग चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको udiseplus.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको जीआईएस मैपिंग देखने के लिए यहाँ क्लिक करें के विकल्प का चयन करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन में मैप खुलकर आएगा। जीआईएस मैपिंग चेक
  • इसके पश्चात आप अपने राज्य में क्लिक करके क्षेत्र के अनुसार जीआईएस मैपिंग कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

वर्ष 2021-22 के लिए यू डाइस + डाटा एंट्री के लॉगिन के लिए स्टेट के अनुसार पोर्टल में लॉगिन करना होगा। नीचे दी गयी लिंक के अनुसार स्टेट वाइज कुछ प्रकार से लॉगिन किया जायेगा।

1.राज्यों के लिए लॉगिन (ग्रुप ए)
छत्तीसगढ, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश
यहां लॉगिन करें
2.राज्यों के लिए लॉगिन (ग्रुप बी)
बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान,
यहां लॉगिन करें
3.राज्यों के लिए लॉगिन (ग्रुप सी)
हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, केरल, पंजाब, उत्तराखंड
यहां लॉगिन करें
4.सभी राज्यों के लिए लॉगिन करें (ग्रुप डी )
ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी राज्यों को छोड़कर
यहां लॉगिन करें
5.स्कूल निर्देशिका / उपयोगकर्ता प्रबंधन के लिए लॉगिन करेंलॉगिन करें

UDISE प्लस पोर्टल 2023 से संबंधित (FAQ)

UDISE प्लस पोर्टल क्या है?

UDISE प्लस पोर्टल एक ‘यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन’ से संबंधित पोर्टल है जिसमें देश के सभी स्कूलों के डेटा को एकत्रित किया गया है। इस पोर्टल में स्कूल ,शिक्षक एवं स्टूडेंट्स शामिल किये गए है।

यूडाइस कोड कितने अंको का होता है?

यूडाइस कोड 11 अंको का एक यूनिक कोड है जो प्रत्येक स्कूल को उनकी पहचान को प्रमाणित करने के लिए प्रदान किया जाता है। प्रत्येक स्कूलों के लिए यह कोड अलग-अलग रूप में जारी किया जाता है।

यूडाइस कौन कौन से स्कूल शामिल किये गए है?

प्रारम्भिक शिक्षा प्रदान करने वाले सभी भारतीय स्कूलो को यूडाइस के अंतर्गत शामिल किया गया है। इसमें प्री प्राइमरी स्कूल ,उच्च प्राथमिक ,माध्यमिक,उच्चतर माध्यमिक सभी निजी एवं सरकारी स्कूल शामिल है।

क्या यूडाइस कोड को बदला जा सकता है?

जी नहीं यूडाइस कोड अपने आप में एक स्थायी कोड है जिसको किसी भी स्कूल द्वारा परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।

UDISE प्लस पोर्टल के क्या फायदे है?

यूडाइस पोर्टल के विभिन्न लाभ है इस पोर्टल में देश के सभी स्कूलों से संबंधित डेटा को एकत्रित किया जायेगा। जिसमें अभिभावक अपने बच्चे की बेहतर शिक्षा हेतु पोर्टल में स्कूल से संबंधी जानकारी प्राप्त करके एक अच्छे स्कूल को चुन सकते है।

UDISE+ पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे इस लेख में साझा किया गया है। यदि आपको पोर्टल में मौजूद किसी भी सेवा का लाभ प्राप्त करने में किसी तरह की कोई समस्या हो रही है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment