दोस्तों, ट्रांसजेंडर शब्द तो आपने सुना ही होगा। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ट्रांसजेंडर क्या होता है? इसके बारे में पूरी जानकारी हिंदी में बताने जा रहें हैं। हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग निवास करते हैं जिनकी पहचान ट्रांसजेंडर के रूप में की जाती हैं। हालांकि कुछ लोग ट्रांसजेंडर शब्द से परिचित नहीं है।
लेकिन आज यहाँ हम आपको बतायेंगे ट्रांसजेंडर क्या होता है? थर्ड जेंडर क्या होता है ? ट्रांसजेंडर व्यक्ति कौन होते हैं ? भारत में ट्रांसजेंडर की स्थिति क्या है ? भारत में ट्रांसजेंडर साक्षरता दर कितनी है ? ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कानूनी अधिकार कौन कौन से हैं ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे Transgender Meaning In Hindi से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

ट्रांसजेंडर क्या होता है?
जानकारी के लिए बता दें Transgender शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – Trans + Gender । Transgender में Trans (ट्रांस) का अर्थ होता है – के (उस) पार; के परे, दूसरे स्थान पर, दूसरी अवस्था में (across; beyond) और Gender का अर्थ होता है – लिंग। इस प्रकार ट्रांसजेंडर का अर्थ होता है – दूसरी अवस्था में लिंग।
जब किसी शिशु का जन्म होता है तो डॉक्टर्स उस शिशु के गुप्तांग को देखकर उसे एक जेंडर का नाम देते हैं चाहे वह मेल हो या फीमेल। लेकिन जब शिशु बड़ा होकर अपने लिंग के विपरीत चीजों को महसूस करने लगे और अपने लिंग की विपरीत भावनाओ का अनुभव करने लगे तो ऐसे बच्चे को ट्रांसजेंडर का नाम दिया जाता है।
Transgender Meaning In Hindi 2023 Highlights ट्रांसजेंडर क्या होता है?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Transgender Meaning In Hindi से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार हैं –
आर्टिकल का नाम | ट्रांसजेंडर क्या होता है? |
साल | 2023 |
लिंग | Transgender |
भाषा | हिंदी |
आधिकारिक वेबसाइट | transgender.dosje.gov.in |
ट्रांसजेंडर व्यक्ति कौन होते हैं ?
ट्रांसजेंडर क्या होता है? -साधारण शब्दों में कहा जाये तो ऐसे व्यक्ति जिसका लिंग जन्म के समय नियत लिंग से मेल नहीं खाता हैं। इसमें ट्रान्समैन और ट्रांसवूमैन और सामाजिक संस्कृति में पहचान रखने वाले व्यक्ति जिनको हम किन्नर और अर्धनारी के नाम से जानते है ये भी शामिल हैं। समाज में लोग इनको बड़ी अलग नजरो से देखते हैं और इनसे भेदभाव भी करते हैं और इनके साथ उठने बैठने में शर्म भी महसूस करते हैं।
इनको सम्मान नहीं देते, कॉलिज या स्कूल में इनको पढ़ने के लिए प्रवेश नहीं मिलता। ऐसी ही असमानताओं और भेदभाव को समाज से दूर करने के लिए सरकार ने एक ट्रांसजेंडर बिल 2019 में पारित किया जिसके अंतर्गत इन ट्रांसजेंडर/अर्धनारी व्यक्तियों को कई कानूनी अधिकारी दिए गए हैं।
थर्ड जेंडर क्या होता है ?
जानकारी के लिए बात दें थर्ड जेंडर को LGBTIQ के समुदाय के रूप में जाना जाता है। यहाँ हम आपको LGBTIQ समुदाय के विषय में समझाने के लिए इसके पूर्ण रूप के विषय में बताने जा रहें हैं। LGBTIQ का पूर्ण रूप निम्न प्रकार हैं –
- L- Lesbian
- G- Gay
- B- Bisexual
- T- Transgender
- I- Intersex
- Q- Queer-Questioning
रोजगार जनरेशन प्रोग्राम (PMEGP) को 5 साल के लिए बढ़ाया गया
भारत में स्थिति
भारत में पहली बार 2011 में, राष्ट्रीय जनगणना द्वारा, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की संख्या का अनुमान लगाने का प्रयास किया गया है। जनगणना रिपोर्ट क मुताबिक़, भारत में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की संख्या लगभग 4.88 लाख थी. इनमें से 55000 की पहचान उनके माता पिता ने की थी और ये 0 से 6 साल के आयु वर्ग में थे ,हालांकि, इसमें यह संभावना थी कि माध्यलिंगी (इंटरसेक्स) बच्चो को भी ट्रांसजेंडर के रूप में जनगणना में शामिल कर लिया गया हो, लेकिन कई कार्यकर्ताओं के मुताबिक़, जनगणना के आँकड़े रूढ़िवादी अनुमान हैं।
इसके अलावा कई ट्रांसजेंडर युवा व व्यस्क (एडल्ट) लोग अपने मूल घर में होने वाली हिंसा की जगह से बेघरों की स्थिति में रहते हैं और इसलिए संभव हैं कि जनगणना में वे शामिल नहीं हो पाए हों। उदाहरण के लिए, पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज, कर्नाटक (पीयूसीएल-के) ने बेंगूलर में हिजड़ा सेक्स कर्मियों के बारे में अध्ययन किया। साल 2003 में उनके द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट में ट्रांस पहचान वाले एक युवा व्यक्ति के अनुभवों को शामिल किया गया है।
ट्रांसजेंडर साक्षरता दर
जानकारी के लिए बता दें ट्रांसजेंडर में साक्षरता दर बेहद कम हैं। यहाँ हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़ सकते हैं –
- अत्यधिक प्रताड़ना की वजह से पढ़ना लिखना नामुनकिन हो जाना।
- स्कुल में जेंडर के आधार पर नाकारात्मक/खराब अनुभव।
- निर्धनता/विशेष शिक्षा कोटा या आरक्षण नहीं होना।
- 46 % की कुल जनसंख्या के 74 % साक्षर व्यक्तियों की तुलना में ट्रांसजेंडर समुदाय में साक्षरता 46 प्रतिशत से ज्यादा है।
- 58 % ट्रांसजेंडर छात्र 10 वीं कक्षा पूरी करने से पहले ही स्कूल छोड़ देते हैं।
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कानूनी अधिकार
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के साथ उनके शरीर, बोली, चाल अन्य कारणों से उनके साथ कई तरह का भेदभाव किया जाता हैं। ट्रेंसजेंडर व्यक्तियों के साथ होने वाले भेदभाव को नजर में रखते हुए सरकार द्वारा इनके अधिकारों के संरक्षण के लिए ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण) बिल 2019 को पारित किया गया है। इस बिल ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को समाज में जीने का साहस प्रदान किया।
शिक्षा का अधिकार
ट्रांसजेंडर व्यक्ति संरक्षण अधिकार बिल 2019 के तहत ट्रांसजेंडरव्यक्तियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है। इस बिल के तहत आम व्यक्तियों की तरह ही ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी शिक्षित होने का अधिकार है। शिक्षित होने पर ये भी अपनी जीविका आसानी से चला सकेंगे। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की शिक्षक लिए सरकार द्वारा वित्त पोषित या मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा साथ ही खेल एवं मनोरंजन की सुविधाएँ भी प्रदान करवाई जाएगी।
रोजगार का अधिकार
ट्रांसजेंडर व्यक्ति संरक्षण अधिकार विल 2019 के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को रोजगार का अधिकार प्रदान किया गया है। कोई भी सरकारी या निजी संस्था रोजगार से सम्बंधित मामले जैसे कि नियुक्ति, पद में तरक्की आदि में किसी प्रकार का कोई भी भेदभाव नहीं किया करेगी।
निवास का अधिकार
ट्रांसजेंडर व्यक्ति संरक्षण अधिकार बिल 2019 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को निवास का अधिकार भी प्रदान करती है। इस निवास अधिकार के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्ति को अपने परिवार में रहने और उसमें शामिल होने का पूर्ण अधिकार प्राप्त है। यदि ट्रांसजेंडर व्यक्ति का परिवार उसकी देखरेख, भरण पोषण करने में असक्षम है तो ऐसे में उस ट्रांसजेंडर व्यक्ति को न्यायालय के आदेश पर पुनर्वास केंद्र में भेजा जा सकता है।
Transgender Meaning in Hindi 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर
ट्रांसजेंडर का शाब्दिक अर्थ क्या है ?
ट्रांसजेंडर का शाब्दिक अर्थ -Trans + Gender होता है।
भारतीय कानून द्वारा ट्रांसजेंडर को तीसरे जेंडर के रूप में कब लागू किया गया था ?
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर को भारतीय कानून द्वारा अप्रैल वर्ष 2014 में तीसरे जेंडर के रूप में लागू किया था।
थर्ड जेंडर समुदाय में कौन-कौन आते है ?
थर्ड जेंडर समुदाय में लेस्बियन, बाइसेक्सुअल, गे, ट्रांसजेंडर, इंटरसेक्स, क्रॉस- ड्रेसर आदि को शामिल किया गया है।
ट्रांसजेंडर का मतलब क्या होता है ?
ऐसे व्यक्तियों के लिए यह व्यापक अवधारणा है, जिनकी जेंडर पहचान या जेंडर अभिव्यक्तियाँ, उस सेक्स के विपरीत होती है, जो उन्हें उनके जन्म के समय सामान्य तौर पर प्रदान किया जाता है।
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे ट्रांसजेंडर क्या होता है? और इससे जुडी अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।