(Smriti Mandhana) सबसे युवा कप्तान, भारत का नाम रोशन कर रहीं स्मृति मंधाना आखिर कौन हैं?

जैसे की आप सभी लोग जानते है की भारत में सबसे लोकप्रिय खेलों में से क्रिकेट सबसे आगे है। स्मृति मंदाना (Smriti Mandhana) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो भारतीय महिला टीम के लिए खेलती है, यह वर्तमान समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे युवा कप्तान (Youngest female captain of India) है। 22 वर्ष की उम्र में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदाना ने T-20 इंटरनेशनल टीम इंडिया की कप्तानी संभाली। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे दिग्गज बैट्समैन के रूप में पहचानी जाती है।

यह भी देखें:- Surekha Yadav: एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर हैं !

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana Biography

पहले भारत में केवल पुरुष क्रिकेट टीम को जाना जाता था, लेकिन अब महिलाओं द्वारा क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भी अपनी एक अलग पहचान है। तो आइये जानते है आज हमारे इस आर्टिकल में भारत का नाम रोशन कर रहीं स्मृति मंधाना आखिर कौन हैं? भारत में इनकी पहचान क्या है।

(Smriti Mandhana) सबसे युवा कप्तान (Smriti Mandhana) Youngest Captain

स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है। इनका जन्म 18 July 1996 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। स्मृति मुख्य रूप से बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती है, वर्ष 2017 में इनके द्वारा महिला क्रिकेट विश्वकप में दो शतक भी लगाए थे। ICC का बेस्ट क्रिकेटर खिताब इन्होने वर्ष 2021 में दूसरी बार अपने नाम किया। बेस्ट वुमेन्स क्रिकेटर के रूप ICC ने उन्हें तीनों फॉर्मेट के रूप में वर्ष 2021 में चयनित किया है। वर्तमान समय में स्मृति मंदाना केवल 26 वर्ष की है ,वर्ष 2013 में महज 16 वर्ष की उम्र से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। स्मिथ और श्री निवास मंदाना के घर में इनका जन्म 18 जुलाई 1996 को हुआ।

Smriti Mandhana जब मात्र दो वर्ष की थी तब उनका परिवार महाराष्ट्र के सांगली गांव में स्थान्तरित हो गया था। इसके बाद इन्होने अपनी शिक्षा दीक्षा यही से पूरी की, स्मृति मंदाना क्रिकेटर बनने के लिए अपने भाई से प्रेरित थी। प्रथम बार उन्होंने महाराष्ट्र अन्दर 16 के लिए खेला था। महाराष्ट्र अंडर 15 के लिए वह 9 वर्ष की आयु में टीम के लिए चयनित हुई। इसके बाद उन्हें 11 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र अंडर 19 की टीम के लिए चुना गया। महिला विश्वकप में सबसे बड़ी साझेदारी स्मृति मंदाना की रही है। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम में सबसे अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर है।

भारत का नाम रोशन कर रहीं स्मृति मंधाना की शिक्षा दीक्षा

Smriti Mandhana की शिक्षा दीक्षा महाराष्ट्र के माधवनगर से पूर्ण हुई है, वह बचपन से स्पोर्ट्स के क्षेत्र में रूचि रखती थी। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। अपनी रूचि को अपना करियर की राह बनाते हुए स्मृति ने क्रिकेट को चुना। इसमें वह सफल भी रही है आज वह भारत से लेकर अन्य देशों में भी काफी मशहूर है। यह भारतीय क्रिकेट टीम बेहतरीन महिला क्रिकेटर है जो महज 22 वर्ष की उम्र में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में चुनी गयी।

स्मृति मंधाना का क्रिकेट करियर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम Smriti Mandhana को क्रिकेट करियर सबसे पहली सफलता तब हासिल हुई जब वह एक दिवसीय मैच में टेबल शतक हासिल करने वाली पहली क्रिकेटर महिला बनी। यह सफलता उन्होंने अक्टूबर 2013 में हासिल की। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के लिए गुजरात के खिलाफ खेला ,जिसमें उनके द्वारा बड़ोदरा में अल्मबिक क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्ट जोन अंडर 19 टूर्नामेंट में 150 गेंदों में नाबाद कुल 224 रन बनाये। इसके बाद वर्ष 2016 में महिला चैलेंजर ट्रॉफी में मंधाना ने भारत रेड के लिए कई खेल में 3 अर्धशतक की मदद से और अपनी टीम को भारत ब्लू के खिलाफ फ़ाइनल में 82 गेंदों में 62 रन बनाकर जीतकर ट्रॉफी हासिल की।

स्मृति मंदाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वह पहली महिला है जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में कप्तानी संभाली है। वह मात्र उस समय 22 वर्ष की थी। वर्तमान समय में उन्हें कप्तानी संभालते हुए 3 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। भारत की ओर से सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली महिला स्मृति मंधाना टी-20 इंटरनेशनल में बल्लेबाज बनी थी। क्रिकेट के क्षेत्र में यह रिकॉर्ड उन्होंने प्रथम बार वर्ष 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

अंतर्राष्ट्रीय स्टार का करियर

क्रिकेट के क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्टार करियर के रूप में स्मृति मंदाना ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ वर्मस्ली पार्क में खेला था। Smriti Mandhana ने अपनी टीम को पहली और दूसरी पारी में 22 और 51 बनाकर मैच जीतने में मदद की थी। वर्ष 2016 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के होबार्ट में बेलरीवे ओवल के दूसरे वनडे मैच में मंदाना ने अपना प्रथम अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाया ,जिसमें 109 बॉल में 102 रन बनाये। वर्ष 2016 में स्मृति ICC महिला टीम में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय महिला खिलाडी है। इसके साथ ही यह टी-20 मुकाबले में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी है।

पहले के समय में केवल पुरुष इंडियन क्रिकेट टीम को ही एक विशेष दर्जा दिया जाता था ,लेकिन अब महिलाये भी क्रिकेट के क्षेत्र में काफी आगे है। आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भारत में नहीं बल्कि पुरे विश्वभर में जाना जाता है।

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) से संबंधित प्रश्न उत्तर

भारत का नाम रोशन कर रहीं स्मृति मंधाना आखिर कौन हैं?

स्मृति मंदाना भारत की एक मूल निवासी महिला क्रिकेटर है जो वर्तमान समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है ,यह भारत की सबसे युवा कप्तान है जो महज 22 वर्ष 229 दिन की उम्र में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चुनी गयी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान कौन है ?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंदाना (Smriti Mandhana) है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान स्मृति मंदाना का जन्म कब हुआ ?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान स्मृति मंदाना का जन्म 18 जुलाई वर्ष 1996 में हुआ। वर्तमान समय में मंदाना 26 वर्ष की है।

स्मृति मंदाना कहाँ की रहने वाली है ?

महिला क्रिकेट की कप्तान स्मृति मंदाना मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाली भारतीय नागरिक है।

Leave a Comment