राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2023 | National Parivarik Labh Yojana (NFBS)

जैसे कि आप सभी जानते है उत्तर प्रदेश सरकार समय- समय पर अपने राज्य नागरिको के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती है।

इसी प्रकार यूपी सरकार द्वारा राज्य नागरिको के लिए एक ऐसी योजना का संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत परिवार के मुखिया की आकस्मिक मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को सरकार की तरफ से 30,000 रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।

इस लेख में हम आपको (NFBS) राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। इस योजना से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2023 | National Parivarik Labh Yojana (NFBS)
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

इसके साथ ही अगर आप यूपी की पंचामृत योजना के बारे में भी पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारे दूसरे आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं, उस आर्टिकल में हमारे द्वारा सभी जानकारियों को बताया गया है।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2023

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की शुरुआत समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ऐसे परिवार जिनके परिवार के कुमाऊं मुखिया (स्त्री या पुरुष) की अचानक मृत्यु हो गई है उन परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2023 के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें योजनांतर्गत मृतक के परिजनों को 30 हजार रूपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।

लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए मृतक के परिवार के किसी भी एक सदस्य के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। उम्मीदवार घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर योजना के तहत दिया जाने वाला लाभ प्राप्त कर सकते है।

National Parivarik Labh Yojana: Highlights

योजनाराष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
वर्ष2023
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
लाभार्थीराज के सभी नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटclick here

यूपी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन की प्रक्रिया

  • राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको नया पंजीकरण (नया आवेदन करने हेतु यहाँ क्लिक करें) का लिंक दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2023
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी सही-सही ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होंगी।
  • इसके बाद आपको बैंक का विवरण जैसे- बैंक का नाम, बैंक की शाखा, आईएफएससी कोड, बचत खाता संख्या दर्ज करें और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी अपलोड करें।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
  • अब आपको मृतक का विवरण दर्ज करना होगा।
(NFBS) राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
  • उसके बाद मृतक की उम्र से सम्बंधित प्रमाण पत्र का चयन ड्राप लिस्ट में से करें और सम्बंधित डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद वेरीफाई करने के लिए आपको दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब आपको प्रमाणित करने के लिए घोषणा पर टिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको SUBMIT FORM के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
नेशनल फैमिली बेनिफिट स्कीम में आवेदन हेतु दस्तावेज
  • आवेदक का-
    • पहचान पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता पासबुक
    • मोबाइल नंबर
  • मृतक का-
    • मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • हस्ताक्षर

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन हेतु पात्रता

  • उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • जिनके परिवार के कुमाऊ मुखिया की आकस्मिक मृत्यु हो गई है, वे आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो।
  • आवेदक की आय गरीबी की सीमा रेखा के अंतर्गत होनी चाहिए।
    • शहरी क्षेत्र के लिए -56,450 रूपये वार्षिक आय
    • ग्रामीण क्षेत्र के लिए – 46,080 रूपये वार्षिक आय
  • मृतक की मृत्यु के 1 साल के भीतर आवेदन कर सकते है।
  • परिवार के कुमाऊं मुखिया (महिला या पुरुष) की मृत्यु होने पर परिवार का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकते है।

जनपदवार लाभार्थियो का विवरण कैसे देखें?

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों की सूची जनपदवार देखने के लिए समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • लाभार्थियों का विवरण जनपदवार चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको जनपदवार लाभार्थी का विवरण (जिनका बिल जेनरेट हो चुका है) के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट खुलेगी जिसमे आपको साल का चयन करके अपने डिस्ट्रिक्ट के नाम पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज में आपको अपनी तहसील पर क्लिक करना होगा।
  • तहसील चुनने के बाद ब्लॉक चुने और उसके बाद गांव।
  • इस प्रकार लाभार्थी जनपदवार लाभार्थी विवरण देख सकते है।

एनएफबीएस के लाभ एवं विशेषताएं

यहाँ हम आपको (NFBS) राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2023 के लाभ के विषय में बताने जा रहें है। इस योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलेंगे जानिये आगे दी गयी जानकारी के माध्यम से –

  • लाभार्थियों को 30 हजार रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • आवेदन करने के बाद 45 दिनों के भीतर लाभार्थियों को योजना का पैसा दे दिया जायेगा।
  • लाभ राशि लाभार्थियों को बैंक खाते में ट्रांसफर करके दी जाएगी।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो को आर्थिक मदद दी जाएगी।

नेशनल फैमिली बेनिफिट स्कीम 2023 से जुड़े (FAQ)

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है?

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 18004190001 है।

NFBS की फुल फॉर्म क्या है?

NFBS की फुल फॉर्म National Family Benifit Scheme है। जिसका हिंदी अर्थ राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना है।

परिवार के कुमाऊं मुखिया की मृत्यु के कितने दिन के अंदर आवेदन कर सकते है?

मृतक के परिवार के सदस्य अपने परिवार के कुमाऊं मुखिया स्त्री हो या पुरुष की मृत्यु के 1 साल के अंदर इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता की मांग कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

इस लेख में हमने आपसे (NFBS) राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2023 | Online Application Form | Eligibility, Benefit से जुडी समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्टोन में जाकर मैसेज बॉक्स में मैसेज छोड़ सकते है।

Leave a Comment