प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2023 | Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra 2023 |PMMSK

पीएम नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओ के लिए ही प्रधानमंत्री महिला शक्ति योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा। PMMSK के अंतर्गत महिलाओ को संरक्षण और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जायेगा।

यहाँ हम आपको बताएंगे प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2023 क्या है ? Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra के उद्देश्य क्या है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra 2023 सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र
Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2023

जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नारियों के लिए प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओ को संरक्षण और सशक्तिकरण दिया जाएगा। पीएम मोदी जी ने Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra को लेकर आंगनवाड़ी केन्द्रो के तहत 115 पिछड़े जिलों में प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र खोलने की मंजूरी प्रदान की है। इन केन्द्रो से महिलाओं को केंद्र सरकार से जुडी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। इसके लिए इन केन्द्रो में स्वेच्छा से काम करने वाली महिलाओं और विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा।

पीएम मोदी जी ने महिला शक्ति केंद्र सिर्फ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना को विस्तार देने का यह प्रस्ताव 161 जिलों से फीडबैक मिलने के बाद दिया था। जहाँ योजना मौजूदा समय से चल रही है। इस योजना के माध्यम से सभी जिलों में बच्चो के लिंगानुपात कराने के लिए महिलाओ की काफी हद तक सहायता मिल रही है। यह योजना हिसाब और भेदभाव मुक्त वातावरण में सम्मान सहित जीते हुए देश की प्रगति में बराबर योगदान दे सकती है।

Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2023 से संबंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र
साल2023
योजना का नामPradhan Mantri Mahila Shakti Kendra
किसने शुरू कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने
लाभार्थीमहिलाएं

PMMSK के उद्देश्य

जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना विभिन्न स्तरों पर काम करेगी। राष्ट्रीय स्तरीय और राज्य स्तरीय संरचनाएं जहाँ सम्बंधित सरकारों को महिलाओं से सम्बंधित सरकारों को महिलाओं से सम्बंधित मुद्दों पर तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।

वही जिला और ब्लॉक स्तरीय केंद्र एमएसके को सहायता प्रदान करेंगे और चरणबद्ध तरीके से कवर किये जाने हेतु 640 जिलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित महिला सशक्तिकरण स्कीमों को अपना अस्तित्व बनाने के लिए आधार भी प्रदान करेंगे।

Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चो के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जायेगा और उनमे कुपोषण की कमी नहीं होगी।
  • गांव में रहने वाली महिलाओ के अंदर अपने हित के प्रति जागरूक बढ़ेगी।
  • सरकार द्वारा महिलाओ के लिए शुरू की गयी सरकार योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहन और जागरूकता बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र -ब्लॉक स्तरीय कार्य

उम्मीदवार महिलाएं ध्यान दें यहाँ हम आपको प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र -ब्लॉक स्तरीय कार्य के विषय प्रदान करने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़कर प्राप्त कर सकते है। प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र -ब्लॉक स्तरीय कार्य सम्बंधित जानकारी निम्न प्रकार है –

  • ग्राम‍ सभा‍ और‍ पंचायती‍ राज संस्थाओं‍ में‍ प्रभावी‍ सामुदायिक सदस्यों को सूचनात्मक और अन्य संसाधन की सहज उपलब्धता प्रदान करना।
  • ग्राम स्तर पर मौजूदा समूह को सुदृढ़ करने के लिए समूह से जुड़ने के लिए महिलाओं को एकत्र करना/जुटाना।
  • पंचायती राज संस्थाओं और आंगनवाड़ी केन्द्रो जैसी ग्राम स्तरीय संस्थाओ की कार्य-प्रणाली में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाना।
  • सरकार कार्यक्रमों में नामांकन करने के लिए पहचान साबित करने हेतु संपत्ति/सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण,आधार (यूआईडी), एमएनआरआईजीएस नामांकन आदि जैसे मौजूदा सरकारी प्रक्रमों के जरिए दस्तावेजो को तैयार करने में महिलाओं की सहायता करना।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं स्कीम के क्रियान्वयन में डीएलसीडब्ल्यू को सहायता प्रदान करना।
  • पंचायतों, वन स्टॉप सेंटर,वीएचएसएनसी/वीएचएनडी जैसे सही मंचो के पर्यटन और अनुवर्तन के माध्यम से शिकायत निवारण सुकर बनाना।
  • राज्य में जेंडर परिप्रेक्ष्य, प्रलेख पहल और प्रसार की दृष्टि से स्वास्थ्य, शिक्षा, सूक्ष्म वित्त, आजीविका आदि जैसे विभिन्न सेक्टरों में श्रेष्ठ व्यवहार (सरकार, सिविल सोसाइटी संगठनों (सीएसओ), पंचायती राज संस्थाओं की पहचान करना।
  • विभिन्न कार्यकरो के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों/अन्य महिला समूहों के बीच जमीनी स्तर पर तालमेल करने के लिए प्रेरित करना।

कार्यनीति

  • महिला सशक्तिकरण बहु-आयामी है और एमएसके के तहत प्रदान की गई सेवाएं जिला/ब्लॉक स्तर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों के उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाने पर काम करेगी।
  • छात्र स्वयंसेवक ब्लॉक स्तरीय हस्तक्षेप के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण निमित्त सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण क बारे में जागरूकता सृजन का काम करेंगे।
  • वे ग्रामीण महिलाओं को अपने पात्र हक़ प्राप्त करने में सरकार से संपर्क करने हेतु एक इंटरफेस प्रदान करेंगे। तदनुसार इस योजना के तहत राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर मैकनिजियम प्रदान किये गए है।
  • यह योजना राज्य सरकार/संघ शासित प्रदेश के प्रशासन के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

PMMSK की फुल फॉर्म क्या है ?

PMMSK की फुल फॉर्म Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra है।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना किसने शुरू की ?

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई है।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र का लाभ किसे मिलेगा ?

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र का लाभ महिलाओ को मिलेगा।

हेल्पलाइन नंबर

इस आर्टिकल में हमने आपसे प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2023 और इससे सम्बंधित समस्त जानकारी साझा ही है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment