आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान से जुड़ी जानकारी को साझा करने जा रहे है।
यदि आप एमपी राज्य के निवासी है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद ख़ास होने वाली है। जैसे की आप सभी लोग जानते है की किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है।
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो लेख में दी गयी जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकी मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी को इस लेख में विस्तार से वर्णित किया गया है।
इसके साथ ही आप भारत के सामान्य ज्ञान को भी पढ़ सकते हैं यह भी आपके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु काफी महत्वपूर्ण तथा लाभकारी है।

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है जिसका गठन 1 नवम्बर 1956 में हुआ। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है ,1 नवंबर 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश था।
इसी दिन राज्य से 16 जिलों को अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गयी थी। खनिज संसाधनों में हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। राज्य का 30 प्रतिशत क्षेत्र वन के अधीन है।
पर्यटन उद्योग के लिए यह राज्य विश्व देश भर में काफी प्रसिद्ध है जिसके लिए वर्ष 2010-11 में राज्य द्वारा राष्ट्रीय पुरूस्कार भी जीता गया। शिवपुरी राज्य की पर्यटन नगरी के रूप में प्रसिद्ध है।
यह राज्य मांडू, चोली, भीमबैठका, धार, महेश्वर मंडलेश्वर, पचमढी, ग्वालियर का किला, और उज्जैन रीवा जल प्रपात मध्यप्रदेश खजुराहो, साँची स्तूप, आदि के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। राज्य के उज्जैन जिले में प्रत्येक 12 वर्षो में कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।
MP GK – मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
राज्य का गठन | 1 नवम्बर 1956 |
आधिकारिक नाम | मध्य प्रदेश |
भौगोलिक स्थिति | 21० 6′ से 26०30′ उत्तर अक्षांश तथा 74०9′ से 82०48′ पूर्वी देशांतर के मध्य |
राज्य का राजगान | मेरा मध्यप्रदेश |
राजभाषा | हिंदी |
राजधानी | भोपाल |
राज्य का क्षेत्रफल | 3,08,252 वर्ग किलोमीटर |
उच्च न्यायालय | जबलपुर |
आदिवासी विकासखंड | 89 |
डी आई जी रेंज | 15 |
आई जी रेंज | 11 |
लोकसभा सीटें | 29 |
कंट्रोल रूम | 53 |
राज्य सभा सीटें | 11 |
विधानसभा सीटें | 231 |
आधिकारिक वेबसाइट | mp.gov.in |
एमपी के पड़ोसी राज्य
मध्य प्रदेश राज्य के पड़ोसी राज्य मुख्य रूप से 4 है जो राज्य की सीमा से अटैच है। आप नीचे दी गयी निम्न जानकारी के अनुसार देख सकते है की वह राज्य कौन-कौन से है।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- गुजरात
- राजस्थान
- उत्तर प्रदेश
- छत्त्तीसगढ़
- महाराष्ट्र
- उत्तर (North) में उत्तर प्रदेश राज्य की सीमाएं एमपी राज्य से अटैच है।
- पूर्व (East) में छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा मध्य प्रदेश के साथ साझा करती है।
- दक्षिण (south) में महाराष्ट्र
- पश्चिम (West) में गुजरात और उत्तर पश्चिम Northwest में राजस्थान की सीमा मध्य प्रदेश राज्य से मिली हुई है।
मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्रियों की सूची
मुख्यमंत्री | कार्यकाल तिथि से | तिथि तक | राजनितिक दल (Party) |
पं रविशंकर शुक्ला | 01 Nov 1956 | 31 Dec 1956 | INC |
भगवंतराव मंडलोई | 01 Jan 1957 | 30 Jan 1957 | INC |
कैलाश नाथ काटजू | 31 Jan 1957 | 14 Mar 1957 | INC |
कैलाश नाथ काटजू | 14 Mar 1957 | 11 Mar 1962 | INC |
भगवंतराव मंडलोई | 12 Mar 1962 | 29 Sep 1963 | INC |
द्वारका प्रसाद मिश्रा | 30 Sep 1963 | 08 Mar 1967 | INC |
द्वारका प्रसाद मिश्रा | 09 Mar 1967 | 29 Jul 1967 | INC |
गोविंद नारायण सिंह | 30 Jul 1967 | 12 Mar 1969 | INC |
राजा नरेशचंद्र सिंह | 13 Mar 1969 | 25 Mar 1969 | INC |
श्यामा चरण शुक्ला | 26 Mar 1969 | 28 Jan 1972 | INC |
प्रकाश चंद्र सेठी | 29 Jan 1972 | 22 Mar 1972 | INC |
प्रकाश चंद्र सेठी | 23 Mar 1972 | 22 Dec 1975 | INC |
श्यामा चरण शुक्ला | 23 Dec 1975 | 29 Apr 1977 | INC |
राष्ट्रपति शासन | 29 Apr 1977 | 25 Jun 1977 | |
कैलाश चंद्र जोशी | 26 Jun 1977 | 17 Jan 1978 | Janata Party |
वीरेन्द्र कुमार सक्लेचा | 18 Jan 1978 | 19 Jan 1980 | Janata Party |
सुंदरलाल पटवा | 20 Jan 1980 | 17 Feb 1980 | Janata Party |
राष्ट्रपति शासन | 18 Feb 1980 | 08 Jun 1980 | |
अर्जुन सिंह | 08 Jun 1980 | 10 Mar 1985 | INC |
अर्जुन सिंह | 11 Mar 1985 | 12 Mar 1985 | INC |
मोतीलाल वोरा | 13 Mar 1985 | 13 Feb 1988 | INC |
अर्जुन सिंह | 14 Feb 1988 | 24 Jan 1989 | INC |
मोतीलाल वोरा | 25 Jan 1989 | 08 Dec 1989 | INC |
श्यामा चरण शुक्ला | 09 Dec 1989 | 04 Mar 1990 | INC |
सुंदरलाल पटवा | 05 Mar 1990 | 15 Dec 1992 | BJP |
राष्ट्रपति शासन | 16 Dec 1992 | 06 Dec 1993 | |
दिग्विजय सिंह | 07 Dec 1993 | 01 Dec 1998 | INC |
दिग्विजय सिंह | 01 Dec 1998 | 08 Dec 2003 | INC |
उमा भारती | 08 Dec 2003 | 23 Aug 2004 | BJP |
बाबूलाल गौर | 23 Aug 2004 | 29 Nov 2005 | BJP |
शिवराज सिंह चौहान | 29 Nov 2005 | 12 Dec 2008 | BJP |
शिवराज सिंह चौहान | 13 Dec 2008 | 13 Dec 2013 | BJP |
शिवराज सिंह चौहान | 14 Dec 2013 | 17 Dec 2018 | BJP |
कमल नाथ | 18 Dec 2018 | 23 मार्च 2020 | INC |
शिवराज सिंह चौहान | 23 मार्च 2020 | अब तक | BJP |
मध्य प्रदेश राज्य की प्रमुख नदियां
नदियों के नाम | नदियों का विवरण |
नर्मदा नदी | नर्मदा नदी को देश की पांचवी सबसे बड़ी नदी होने का गौरव प्राप्त है। नदी का उद्गम:- अमरकंटक, जिला अनूपपुर नर्मदा नदी के जलप्रपात:- धुँआधार जलप्रपात, दुग्धधारा जलप्रपात, मंधार जलप्रपात, कपिल धारा जलप्रपात, सहस्रधारा जलप्रपात, दर्दी जलप्रपात। नदी का अवसान:- खंभात की खाड़ी, गुजरात (अरब सागर में) नदी की लम्बाई:- लगभग 1312 किलोमीटर नर्मदा नदी की सहायक नदियां:- हिरन, तिन्दोली, बनास, चन्द्रकेशर, कानर, बरना, तवा, शेर, शक्कर, मान |
चम्बल नदी | चम्बल नदी के स्रोत का उल्लेख महाभारत काल में मिलता है जिसमें नदी के जन्म के राजा रतिदेव से माना जाती है। नदी का उद्गम स्थान:- जानापाव पहाड़ी , महू (इंदौर) नदी का अवसान:- यमुना नदी में संगम, इटावा (उत्तर प्रदेश ) नदी की लम्बाई:- 965 किलोमीटर चम्बल नदी की सहायक नदियां:- काली सिंध, पार्वती, क्षिप्रा चम्बल के जलप्रपात:- झाड़ी दाहा जलप्रपात, पातालपानी जलप्रपात |
ताप्ती नदी | ताप्ती नदी को सूर्य पुत्री के नाम से जाना जाता है। नदी का उद्गम स्थान:- बैतूल के मुल्ताई से नदी की लम्बाई:- 724 किलोमीटर ताप्ती नदी की सहायक नदियां:- पूर्णा शिवा बोरी नदी का अवसान:- खंबात की खाड़ी में |
सोन नदी | नदी का उद्गम स्थान:- अमरकंटक अनूपपुर जिले से नदी की लम्बाई:- 780 किलोमीटर सोन नदी की सहायक नदियां:- जोहिला गोपद रिहंड नदी का अवसान:- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र तथा बिहार में |
बेतवा नदी | बेतवा नदी को मध्य प्रदेश राज्य की पांचवी सबसे बड़ी नदी माना जाता है। नदी का उद्गम स्थान:- रायसेन के कुमारागौं से नदी की लम्बाई:- 480 किलोमीटर बेतवा नदी की सहायक नदियां:- बीना , धसाना सिंध नदी का अवसान:- यूपी हमीरपुर यमुना नदी |
क्षिप्रा नदी | मध्य प्रदेश की क्षिप्रा नदी को मालवा की गंगा के रूप में जाना जाता है। नदी का उद्गम स्थान:- इंदौर काकरी बरडी पहाड़ी से नदी की लम्बाई:– 195 किलोमीटर नदी का अवसान:- उज्जैन, रतलाम, मंदसौर में बहती हुई चम्बल में |
तवा नदी | नदी का उद्गम स्थान:- पंचमढ़ी महादेव पर्वत नदी का अवसान:- होशंगाबाद नर्मदा नदी में दोस्तों मध्य प्रदेश का सबसे लम्बा बाँध इसी तवा नदी पर होशंगाबाद जिले में स्थित है। नदी की लम्बाई:- 117 किलोमीटर बांध की ऊंचाई:- लगभग 58 मीटर बांध की लम्बाई:- लगभग 1,815 मीटर है। |
काली सिंध नदी | नदी का उद्गम स्थान:- देवास के बागली गांव से नदी की लम्बाई:- 150 किलोमीटर नदी का अवसान:- शाजापुर व राजगढ़ में बहती हुई राजस्थान के चम्बल में |
केन नदी | प्राचीन काल में केन नदी को शुक्तिमती, दिर्णावती के नाम से जाना जाता था। नदी का उद्गम स्थान:- कटनी कैमुर्स से पन्ना व बांदा जिला (उत्तर प्रदेश) नदी की लम्बाई:- 150 किलोमीटर नदी का अवसान:- यमुना में संगम |
कुंवारी नदी | नदी का उद्गम स्थान:- शिवपुरी पठार नदी की लम्बाई:- 256 किलोमीटर नदी का अवसान:- भिंड जिले की लहार तहसील में सिंध नदी में कुंवारी नदी की सहायक नदियाँ:- वेलन |
पार्वती नदी | नदी का उद्गम स्थान:- सीहोर जिले से नदी का अवसान:- चाचौड़ा (गुना) से आगे चम्बल में पार्वती नदी के किनारे बसे शहर:- आष्टा, राजगढ़, शाजापुर नदी की लम्बाई:- 70 किलोमीटर |
बैनगंगा नदी | यह नदी मध्य प्रदेश राज्य के दक्षिण में बहने वाली एकमात्र नदी है। नदी का उद्गम स्थान:- सिवनी (परसवाड़ा पठार) नदी की लम्बाई:- 569 किलोमीटर नदी का अवसान:- चंदा जिले के वर्धा नदी में वर्धा नदी में संगम होने के बाद इन दोनों नदियों को “प्राणहिता” के नाम से जाना जाता है। |
टोंस नदी | पुराने समय में इस नदी को तमसा नदी के रूप में जाना जाता था। नदी का अवसान:- रीवा से होकर सिरसा (उत्तर प्रदेश) के पास गंगा नदी में नदी का उद्गम स्थान:- सतना जिले के मैहर में कैमूर पहाड़ी से नदी की लम्बाई:- 264 किलोमीटर |
कुनो नदी | नदी का उद्गम स्थान:- शिवपुरी पठार से नदी की लम्बाई:- 180 किलोमीटर नदी का अवसान:- चम्बल |
MP के प्रमुख संगठनों और उनके मुख्यालयों की सूची
प्रमुख संगठन का नाम | मुख्यालय |
मध्य प्रदेश की संस्कृति राजधानी | उज्जैन |
ग्रीष्मकालीन राजधानी | पचमढ़ी |
राजधानी | भोपाल |
खेल राजधानी | इंदौर |
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल | भोपाल |
मध्यांचल भवन | दिल्ली |
राज्य वन विकास निगम लिमिटेड | भोपाल |
मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग | भोपाल |
उद्यमिता विकास केंद्र | भोपाल |
लघु उद्योग निगम | भोपाल |
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग | भोपाल |
कोयला राजधानी | सिंगरौली |
राज्य उद्योग निगम | भोपाल |
लघु उद्योग निगम | भोपाल |
मैगनीज राजधानी | बालाघाट |
औद्योगिक राजधानी | इंदौर |
पर्यटन राजधानी | पचमढ़ी |
व्यवसायिक राजधानी | इंदौर |
संस्कार राजधानी | जबलपुर |
संगीत राजधानी | मैहर |
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ | इंदौर एवं ग्वालियर |
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय | जबलपुर |
मध्य प्रदेश राज्य योजना आयोग | भोपाल |
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग | इंदौर |
जवाहरलाल जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी | सागर |
मध्य प्रदेश वित्त निगम | इंदौर |
मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग | भोपाल |
राज्य सचिवालय | भोपाल |
राज्य संचालनालय | भोपाल |
राष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर इंस्टीट्यूट | इंदौर प्रस्तावित |
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण | जबलपुर |
गौ पालन एवं पशुपालन संवर्धन बोर्ड | भोपाल |
हस्तशिल्प विकास निगम | भोपाल |
ईको पर्यटन विकास बोर्ड | भोपाल |
राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम | भोपाल |
रेलवे भारती बोर्ड | भोपाल |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद | भोपाल |
मध्य प्रदेश माइनिंग कॉरपोरेशन | भोपाल |
औद्योगिक विकास निगम | भोपाल |
वस्त्र उद्योग निगम | इंदौर |
मध्य प्रदेश हैंडलूम संचालन | भोपाल |
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड | भोपाल |
माटी कला बोर्ड | भोपाल |
मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम | भोपाल |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद | भोपाल |
एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन | भोपाल |
राज्य समाज कल्याण बोर्ड | भोपाल |
मध्य प्रदेश महालेखाकार कार्यालय | ग्वालियर |
मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम | भोपाल |
मध्यप्रदेश में क्रिकेट एसोसिएशन का मुख्यालय | इंदौर |
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड | भोपाल |
मदरसा बोर्ड | भोपाल |
मध्य प्रदेश राज्य सचिवालय | भोपाल |
मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम | भोपाल |
मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग | भोपाल |
मध्य प्रदेश राज्य संचालनालय | भोपाल |
मध्य प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग | भोपाल |
राज्य खनिज निगम | भोपाल |
मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग | भोपाल |
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड | भोपाल |
मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम | भोपाल |
मध्य प्रदेश राज्य भूमि विकास निगम | भोपाल |
मध्य प्रदेश विद्युत मंडल मुख्यालय | जबलपुर |
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा /व्यापम /पीईबी | भोपाल |
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी सेंटर | भोपाल |
राष्ट्रीय अभी शासन एवं नगरीय प्रबंधन संस्थान | भोपाल |
मध्य प्रदेश उपभोक्ता आयोग | भोपाल |
मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम | हबीबगंज भोपाल |
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण | भोपाल |
नौगांव मत्स्य उद्योग प्रशिक्षण संस्थान | छतरपुर |
मध्यप्रदेश के वर्तमान जिलों की लिस्ट
- गुना
- अशोकनगर
- शिवपुरी
- ग्वालियर
- मुरैना
- भिण्ड,
- दतिया
- श्योपुर
- राजगढ़
- आगरमालवा
- रतलाम
- मंदसौर
- नीमच
- शाजापुर
- उज्जैन
- झाबुआ
- अलीराजपुर
- धार
- इन्दौर
- देवास
- बड़वानी
- खरगोन
- खंडवा
- बुरहानपुर
- भोपाल
- सीहोर
- हरदा
- विदिशा
- रायसेन
- होशंगाबाद
- बैतूल
- सागर
- छतरपुर
- टीकमगढ़
- निमाड़ी
- पन्ना
- सतना
- रीवा
- सीधी
- सिंगरौली
- दमोह
- कटनी
- उमरिया
- शहडोल
- अनूपपुर
- डिंडोरी
- जबलपुर
- मंडला
- बालाघाट
- सिवनी
- नरसिंहपुर
- छिंदवाड़ा।
MP जिलों से संबंधित तथ्य (MP GK)
- मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल की दृष्टि से)- छिंदवाड़ा
- एमपी का सबसे बड़ा शहर – इंदौर।
- MP का सबसे स्वच्छ शहर- इंदौर
- मध्यप्रदेश का सबसे छोटा जिला- निवाड़ी
- एमपी का सबसे बड़ा संभाग – जबलपुर
- MP का सबसे उत्तरी जिला- मुरैना
- मध्यप्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला – बुरहानपुर।
- एमपी का पूर्वी जिला- सिंगरौली
- मध्यप्रदेश का पश्चिमी जिला- अलीराजपुर
- MP का नवनिर्मित जिला- निवाड़ी (1oct.2018)
मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपालों की सूची
राज्यपाल (Governor) | कार्यकाल का समय |
श्री मंगुभाई पटेल | 08/07/2021 से वर्तमान |
श्रीमती आनंदीबेन पटेल | 24 जुलाई 2020 से 08 जुलाई 2021 तक |
श्री लाल जी टंडन | 29 जुलाई 2019 से 21 जुलाई 2020 को निधन |
श्रीमती आनंदीबेन पटेल | 23 जनवरी 2018 से 29 जुलाई 2019 |
श्री ओ. पी. कोहली (कार्यवाहक) | 16 मई 2018 से 02 जून 2018 |
श्री ओ. पी. कोहली | 08 सितंबर 2016 से 23 जनवरी 2018 |
श्री रामनरेश यादव | 08 अगस्त 2011 से 07/09/2016 |
श्री रामेश्वर ठाकुर | 30 जून 2009 से 07 सितंबर 2011 |
डॉ. बलराम जाखड़ | 30 जून 2004 से 29 जून 2009 |
ले.ज.श्री कृष्ण मोहन सेठ | 02 मई 2004 से 29 जून 2004 |
श्री रामप्रकाश गुप्त | 07 मई 2003 से 01 मई 2004 |
डॉ. भाई महावीर | 22अप्रैल 1998 से 06 मई 2003 |
श्री मोहम्मद शफी कुरैशी | 24 जून 1993 से 21 अप्रैल 1998 |
कुंवर महमूद अली खाँ | 06 फरवरी 1990 से 23 जून 1993 |
श्रीमती सरला ग्रेवाल | 31 मार्च 1989 से 06 फरवरी 1990 |
प्रोफेसर के.एम. चांडी | 15 मई 1984 से 30 मार्च 1989 |
श्री गुरूप्रसन्न सिंह (कार्यवाहक) | 26 मई 1981 से 09 जुलाई 1981 |
श्री भगवत दयाल शर्मा | 30 अप्रैल 1980 से 14 मई 1984 |
श्री चेप्पुदिरा मुथाना पुनाचा | 17 अगस्त 1978 से 29 अगस्त 1980 |
श्री निरंजन नाथ वांचू | 14 अगस्त 1977 से 16 अगस्त 1978 |
श्री सत्यनारायण सिंह | 08 मार्च 1971 से 13 अक्टूबर 1977 |
श्री पी.वी.दीक्षित (कार्यवाहक) | 03 फरवरी 1966 से 09 फरवरी 1966 |
श्री क्यासम्बिल चेंगलराव रेडडी | 11 फरवरी 1965 से 07 मार्च 1971 |
श्री हरिविनायक पाटस्कर | 14 जून 1957 से 10 फरवरी 1965 |
डॉ. पट्टाभि सीतारामैया | 01 नवंबर 1956 से 13 जून 1957 |
एमपी जीके राज्य के प्रतीक चिन्ह
मध्य प्रदेश का राज चिन्ह | एमपी के राज चिन्ह में बाहर की ओर 24 स्तूपों की एक आकृति है। अंदर एक गोल वृत्त के तहत गेहूं और धान के पौधे के चिन्ह बनाये गए हैं। ऊपरी भाग में मध्य प्रदेश शासन और नीचे की तरफ सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। चिन्ह के अंदर हरे रंग में बरगद के पेड़ के चित्र बनाये गए हैं और इसके साथ अशोक की लाट भी चिन्ह में अंकित है। यह चिन्ह ही मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक मुहर पर प्रिंट है। |
मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पशु | नाम:- बारहसिंघा वैज्ञानिक नाम:- रूसवरस डूआउसेली ( Rucervus Duvaucelii) परिवार:- सरवीडी प्रजाति:- ब्रेडरी |
मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पक्षी | नाम:- दूधराज पक्षी (Asian Paradise Flycatcher) वैज्ञानिक नाम:- तपसी टरपसी पैराडाइसी परिवार:- कौरडेटा (Chordata) प्रजाति:- टर्पसिफ़ोनी पैराडाइसाए |
मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय फूल | नाम:- लिली (Lily या Lilium) वैज्ञानिक नाम:- लिलियम (Lilium) परिवार:- Liliaceae प्रजाति:- Lilium candidum |
मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय फसल | नाम:– सोयाबीन वैज्ञानिक नाम:- ग्लाइसिन मैक्स सोयाबीन एक तिलहनी सीजन की फसल है। ये प्रोटीन और विटामिन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। |
मध्यप्रदेश राज्य का राजकीय खेल | मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 9 अप्रैल 2013 को मलखंब को राज्य का राजकीय खेल घोषित किया। आपको बता दें की मलखम्ब में प्रभाष जोशी पुरस्कार दिया जाता है। मध्यप्रदेश राज्य का राजकीय नाट्य: माचा मध्यप्रदेश राज्य का राजकीय नृत्य: राय राई मध्यप्रदेश राज्य का राजकीय नदी: नर्मदा नदी |
मध्य प्रदेश राज्य के राष्ट्रिय उद्यानों की सूची
राष्ट्रीय उद्यान | स्थापना वर्ष | क्षेत्रफल |
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान | 1955 | 940 वर्ग कि.मी. |
माधव राष्ट्रीय उद्यान | 1958 | 375 वर्ग कि.मी. |
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान | 1968 | 449 वर्ग कि.मी. |
फासिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान | 1968 | 0.27 वर्ग कि.मी. |
पेंच राष्ट्रीय उद्यान | 1975 | 293 वर्ग कि.मी. |
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान | 1979 | 4.45 वर्ग कि.मी. |
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान | 1981 | 543 वर्ग कि.मी. |
संजय राष्ट्रीय उद्यान | 1981 | 467 वर्ग कि.मी. |
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान | 1983 | 525 वर्ग कि.मी. |
ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान | 2004 | 293 वर्ग कि.मी. |
डायनासोर जीवाश्म उद्यान | 2010 | 0.89 वर्ग कि.मी. |
कूनो राष्ट्रीय उद्यान | 2018 | 750 वर्ग कि.मी. |
अधिक जनसंख्या वाले मध्य प्रदेश के जिलों की सूची
जिले का नाम | जनसंख्या (2011 की जनगणना के अनुसार) |
---|---|
हरदा | 20,32,036 |
छिंदवाड़ा | 20,90,922 |
धार | 21,85,793 |
सागर | 22,28,935 |
रतलाम | 23,65,106 |
भोपाल | 23,71,061 |
रीवा | 23,78,458 |
झाबुआ | 24,63,289 |
जबलपुर | 32,76,697 |
अधिक लिंगानुपात वाले एमपी के जिलों की सूची
जिले का नाम | लिंग अनुपात (महिलाओं की संख्या पर प्रति 1,000 पुरुष) |
डिंडोरी | 1,002 |
खरगोन (पश्चिम निमाड़) | 1,008 |
अलीराजपुर | 1,011 |
बालाघाट | 1,021 |
एमपी राज्य के सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाले जिलों की लिस्ट
जिले का नाम | क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर ) |
बेतुल | 10,043 km2 |
छिंदवाड़ा | 11,815 km2 |
सीधी | 10,520 km2 |
शिवपुरी | 10,290 km2 |
सागर | 10,252 km2 |
MP GK – मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (FAQ)
मध्य प्रदेश राज्य में कितने जिले है?
मध्य प्रदेश राज्य में 52 जिले है।
एमपी राज्य का राजकीय पशु क्या है?
एमपी राज्य का राजकीय पशु बारहसिंघा है।
मध्य प्रदेश राज्य में कितने गांव है?
मध्य प्रदेश राज्य में लगभग 54 हजार 903 गांव है।
मध्य प्रदेश के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले कौन से है?
मध्य प्रदेश राज्य के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले निम्नवत है।
झाबुआ -81.07 %
जबलपुर – 80.87 %
भोपाल – 80.37 %
मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं?
मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल हैं।