मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना रजिस्ट्रेशन | Millet Mission Scheme Application Form

दोस्तों, आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना के विषय में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं। जानकारी के लिए बता दें एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना को लागू करने का फैसला किया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को उत्तम प्रकृति के बीज की खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी। वे इच्छुक उम्मीदवार किसान जो मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। हालाँकि अभी तक इस योजना के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट या आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं की गई है।

यहाँ हम आपको बतायेंगे मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना क्या है ? एमपी मिलेट मिशन के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य क्या है ? एमपी मिलेट मिशन योजना के लिए पात्रता क्या है ? एमपी मिलेट मिशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है ?मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Millet Mission Scheme Application Form सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना रजिस्ट्रेशन
मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना लागू करने का निर्णय लिया। योजना का क्रियान्वयन संचालक, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास के माध्यम से सभी जिलों में किया जायेगा। योजना की अवधि 2 वर्ष (2023-24 एवं वर्ष 2024-25) की होगी। इन 2 वर्षों में योजना में 23 करोड़ 25 लाख रूपए व्यय किए जाएंगे। किसानों को मोटे अनाज के उन्नत प्रमाणित बीज सहकारी/शासकीय संस्थाओं से 80 प्रतिशत अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे। योजना की मॉनिटरिंग के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित की जाएगी।

मिलेट अनाज की फसलें कभी प्रदेश की खान-पान की संस्कृति के केंद्र में थी। वर्तमान में इन फसलों के पोषक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए इन्हें बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। इन फसलों की खेती प्रायः कम उपजाऊ क्षेत्रों में की जाती है। वर्तमान में उपभोक्ताओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने से मिलेट फसलों की माँग बढ़ रही है। कोदो, कुटकी, रागी, सांवा जैसी फसलें स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभदायक हैं।

इन मिलेट फसलों के महत्व के दृष्टिगत इनको पोषक अनाज का दर्जा दिया गया है। इन फसलों के अनाज आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें वसा का प्रतिशत भी कम होता है, जिससे हृदय रोगी एवं डायबिटीज रोगियों के द्वारा इनका उपयोग सुरक्षित पाया गया है।

इसलिए किसानों के बीच मिलेट फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने एवं मिलेट फसलों से तैयार व्यंजनों का प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। मध्यप्रदेश में कोदो-कुटकी, ज्वार एवं रागी के क्षेत्र विस्तार, उत्पादकता एवं उत्पादन वृद्धि की पर्याप्त संभावनाएँ हैं। साथ ही मिलेट फसलों के बढ़ते बाजार के दृष्टिगत मूल्य संवर्धन (Value Addition) की संभावना भी काफी अधिक है। प्रदेश में शासकीय कार्यक्रमों में जहाँ भोजन की व्यवस्था की जाती है, एक व्यंजन मोटे अनाज का भी रखा जायेगा। छात्रावास एवं मध्यान्ह भोजन में सप्ताह में एक दिन मोटे अनाज का उपयोग हो, इसकी व्यवस्था की जायेगी।

Millet Mission Scheme 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ पर हम आपको मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना 2023 से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना रजिस्ट्रेशन
साल2023
राज्य का नामMadhya pradesh
योजना का नामMillet Mission Scheme
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.mpinfo.org

MP Annadoot Yojana Application Form Online

एमपी मिलेट मिशन के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य

मिलेट मिशन योजना की गतिविधियों का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मिलेट फसलों के उत्पादन, प्र-संस्करण एवं विपणन को बढ़ावा देने के लिए किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण होंगे। मिलेट को बढ़ावा देने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर मेले, कार्यशाला, सेमीनार, फूड फेस्टिवल, रोड-शो किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश मिलेट मिशन के लाभ एवं विशेषताएं

यहाँ हम आपको MP Millet Mission Scheme 2023 के लाभ एवं विशेषताओं के विषय में बताने जा रहें हैं। अगर आप भी एमपी मिलेट मिशन योजना के लाभ एवं विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इन पॉइंट्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें –

  • एमपी मिलेट मिशन योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के द्वारा की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत 23 करोड़ 25 लाभ रूपये व्यय होंगे।
  • इस योजना की अवधि 2 वर्ष (2023-24 एवं 2024-25) की होगी।
  • मोटे अनाजों के उन्नत प्रमाणित बीज पर सहकारी/शासकीय संस्थाओं से 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
  • इस योजना का संचालन किसान कल्याण थता कृषि विकास के माध्यम से सभी जिलों में किया जाएगा।
MP Millet Mission Scheme Eligibility

उम्मीदवारों को MP Millet Mission Scheme 2023 ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व स्कीम के लिए तय की गई पात्रता पूरी करनी होंगी। इन पात्रताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना अप्लाई करने हेतु पात्र माने जाएंगे। जानिए क्या है पात्रता –

  • उम्मीदवार किसान मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • केवल किसान ही इस योजना आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • आवेदनकर्ता के पास खेती करने के लिए जमीन होनी चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसान आवेदन हेतु पात्र होंगे।
MP Millet Mission Scheme Required Documents

आवेदकों को मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना 2023  का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा। जिसके लिए आवेदकों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आवेदक MP Millet Mission Scheme के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए क्या है ये जरूरी दस्तावेज –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें वे इच्छुक उम्मीदवार किसान जो मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। लेकिन जानकारी के लिए बता दें अभी तक इस योजना के लिए कोई आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं की गई है। योजना आवेदन प्रक्रिया जारी होने के बाद उम्मीदवार आसानी से योजना के लिए पंजीकरण करके योजना का लाभ उठा सकेंगे। मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना रजिस्ट्रेशन से जुडी अपडेट के लिए इस लेख से जुड़े रहिये।

मध्य प्रदेश जंगलवीर योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन

एमपी मिलेट मिशन योजना रजिस्ट्रेशन 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

एमपी मिलेट मिशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

एमपी मिलेट मिशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.mpinfo.org है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

एमपी मिलेट मिशन योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

एमपी मिलेट मिशन योजना का लाभ राज्य के किसानों को मिलेगा।

क्या मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना में किसानों को सब्सिडी मिलेगी ?

जी हाँ, मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना में किसानों को खेती करने के लिए बीजों की खरीद पर 80 % तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

इस लेख में हमने आपसे मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना रजिस्ट्रेशन 2023 और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपकों जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। योजना से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट mpinfo.org पर विजिट कर सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment