Indian Holiday List 2023– आज हम आपको भारतीय अवकाश सूची से संबंधी राजपत्रित अवकाश ( Gazetted Holiday) और प्रतिबंधित छुट्टी (Restricted Holiday) से संबंधी जानकारी को साझा करने जा रहे है। जैसे की आप सभी लोग जानते है की छुट्टी एक ऐसा दिन है जिसे कस्टम और लॉ के द्वारा अलग रखा जाता है। जिस पर समान्य गतिविधियां, विशेष रूप से व्यवसाय या स्कूल सहित काम निलंबित या कम किया जाता है।
मुख्य तौर पर आपने देखा होगा की छुट्टियों का उद्देश्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व की किसी घटना या परम्परा के रूप में किसी कार्यालय, विभाग में कार्य करने वाले व्यक्तियों को यह विशेष दिन सेलेब्रट करने के लिए अवकाश (Holiday) दिया जाता है। यह छुट्टी सरकार के द्वारा धार्मिक संस्थानों या अन्य समूहों या संगठनों, कार्यालयों आदि के लिए नामित की जाती है।
भारत में सार्वजनिक एवं सरकारी छुट्टियों की एक विस्तृत सूची (Indian Holiday List) को हमारे इस लेख में दिया गया है। इस सूची में धार्मिक त्योहारों से लेकर ऐतिहासिक महत्व वाले व्यक्तियों के जन्म दिन के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस भी शामिल है।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

Indian Holiday List 2023 Gazetted Holiday भारतीय अवकाश सूची 2023 राजपत्रित अवकाश
Gazetted Holiday को राजपत्रित अवकाश के रूप में जाना जाता है। यदि एक बार यह छुट्टी तय की जाती है तो यह अनिवार्य रूप से लागू भी की जाती है ,देश में सभी सार्वजनिक एवं निजी संगठन गजेटेड हॉलिडे के दिन बंद रहते है।
- जनवरी
- 26 जनवरी, गुरुवार: गणतंत्र दिवस
- मार्च
- 8 मार्च, बुधवारः होली
- 30 मार्च, गुरुवार: रामनवमी
- अप्रैल
- 4 अप्रैल, मंगलवार: महावीर जयंती
- 7 अप्रैल, शुक्रवारः गुड फ्राइडे
- 22 अप्रैल, शनिवार: ईद-उल-फितर
- मई
- 5 मई, शुक्रवार: बुद्ध पूर्णिमा
- जून
- 29 जून, गुरुवारः ईद-उल-जुहा
- जुलाई
- 29 जुलाई, शनिवारः मुहर्रम
- अगस्त
- 15 अगस्त, मंगलवार: स्वतंत्रता दिवस
- 19 अगस्त, शुक्रवार: जन्माष्टमी
- सितंबर
- 7 सितंबर, गुरुवार: जन्माष्टमी (वैष्णव)
- 28 सितंबर, गुरुवार: पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद)
- अक्टूबर
- 2 अक्टूबर, सोमवार: महात्मा गांधी का जन्मदिन (गांधी जयंती)
- 24 अक्टूबर, मंगलवार : दशहरा
- नवंबर
- 12 नवंबर, रविवारः दिवाली
- 27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती
- दिसंबर
- 25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस डे
Restricted Holiday in India 2023 List भारत में प्रतिबंधित अवकाश 2023 सूची
Restricted Holiday -इसे प्रतिबंधित छुट्टी के नाम से जाना जाता है ,यह एक वैकल्पिक अवकाश है जिसमें कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार इन छुट्टियों को ले सकते है। Restricted Holiday के लिए नियोक्ता (Employer) अपने संगठन को बंद करना जरुरी नहीं है।
- जनवरी
- 1 जनवरी, रविवार: नववर्ष दिवस
- 14 जनवरी, शनिवार: मकर संक्रांति
- 15 जनवरी, रविवारः पोंगल
- फ़रवरी
- 5 फरवरी, रविवार: हजरत अली का जन्मदिन, गुरु रविदास का जन्मदिन
- 15 फरवरी, बुधवार: स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
- 18 फरवरी, शनिवार: महाशिवरात्रि
- 19 फरवरी, रविवार: शिवाजी जयंती
- मार्च
- 7 मार्च , मंगलवारः होलिका दहन, दोलयात्रा
- 22 मार्च, बुधवार: चैत्र शुक्लादि/गुड़ी पड़वा/उगादि/चेती चंद
- अप्रैल
- 9 अप्रैल, रविवार: ईस्टर रविवार
- 14 अप्रैल, शुक्रवार: वैसाखी/विशु/मेशादी
- 15 अप्रैल, शनिवार: वैशाखड़ी (बंगाल)/बहाग बिहू (असम)
- 21 अप्रैल, शुक्रवारः जमात-उल-विदा
- मई
- 9 मई, मंगलवार: गुरु रवींद्रनाथ का जन्मदिन
- जून
- 20 जून, मंगलवार: रथ यात्रा
- अगस्त
- 16 अगस्त, बुधवार: पारसी नववर्ष दिवस (नौराज)
- 20 अगस्त, रविवार: विनायक चतुर्थी
- 29 अगस्त, मंगलवार: ओणम या थिरु ओणम दिवस
- 30 अगस्त, बुधवार: रक्षा बंधन
- सितंबर
- 6 सितंबर, बुधवार: जन्माष्टमी (स्मार्त)
- 19 सितंबर, मंगलवार: गणेश चतुर्थी
- अक्टूबर
- 21 अक्टूबर, शनिवार: दशहरा- सप्तमी
- 22 अक्टूबर, रविवार: दशहरा- महाष्टमी
- 23 अक्टूबर, सोमवार: दशहरा – महा नवमी
- 28 अक्टूबर, शनिवार: महर्षि वाल्मीकि जयंती
- नवंबर
- 1 नवंबर, बुधवार: करवा चौथ
- 12 नवंबर, रविवार: नरक चतुर्दशी
- 13 नवंबर, सोमवार: गोवर्धन पूजा
- 15 नवंबर, बुधवार : भाई दूज
- 19 नवंबर, रविवार: छठ पूजा
- 24 नवंबर, शुक्रवार: गुरु तेग बहादुर की शहादत
- दिसंबर
- 24 दिसंबर, रविवार: क्रिसमस ईव
यह भी देखें :- PMJAY CSC: Registration