Independence Day Speech In Hindi 2023 स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

A Short Speech On Independence Day: अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर एक बेहतरीन स्पीच तैयार करना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स और लाइन की मदद ले सकतें हैं

Independence Day Speech In Hindi 2023– प्रत्येक वर्ष हम सभी भारतीय 15 अगस्त को एक स्वतंत्र भारत में जन्म लेने के लिए एवं अपने विशेषाधिकार को स्वीकार करने के लिए यह दिवस बड़े उत्साह एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाते है। यह सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक विशेष दिन है जिसमें सभी भारतीय नागरिक ब्रिटिश शासन से मुक्त हुए थे। भारत को आजादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।

वर्ष 1947 में औपनिवेशक शासन के तहत गुलाम होने की पीड़ा को वह सभी भारतीय नागरिक जानते है जो उस समय अंगेजों के खिलाफ लड़े थे। यहां हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लेकर आएं हैं, जिसे आप अपने स्कूल कॉलेज के लिए तैयार कर सकते हैं।

Independence Day Speech In Hindi स्वतंत्रता दिवस पर भाषण
Independence Day Speech

स्वतंत्रता दिवस को उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों की याद को ताजा करने के लिए एवं उनके द्वारा आजादी के लिए किये गए संघर्षों को याद करने के लिए स्वतंत्रता दिवस को एक जश्न के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक ख़ुशी का दिन है।

एक स्वतंत्र राष्ट्र होने का विचार, जहां संप्रभु शक्ति हमारे भविष्य का निर्धारण करने के लिए हमारे पास है, हमारे कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी रखता है। इसकी खूबसूरत कहानी का महत्व यह है कि इस देश ने अपने द्वारा चुने गए लोकतांत्रिक मार्ग के लिए दुनिया से सम्मान प्राप्त किया है। हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत ने अपने 10000 वर्षों के इतिहास में कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया।

Independence Day Speech In Hindi 2023 स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

परम सम्मानित अध्यापक गण, अतिथि, अभिभावक एवं सभी प्यारे दोस्तों जैसे की आप सभी जानते है की आज हम यहाँ पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में एकत्रित हुए है। आज हम स्वतंत्रता दिवस की 77वां वर्षगांठ मना रहे है। यह सभी भारतीय नागरिकों के लिए वह विशेष दिन है जब भारत ब्रिटिश शासन के राज से मुक्त हुआ था। 15 अगस्त भारत देश का एक राष्ट्रीय पर्व है जिसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

भारत में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई तब से शुरू हुई जब एक ब्रिटिश अधिकारी ने भारतीय क्रांतिकारी मंगल पांडे को गोली मारी, 1857 से 1947 तक यह लड़ाई चलती रही जिसके पश्चात कड़े संघर्षों के बाद से भारत को 15 अगस्त सन 1947 को गोरो के राज से आजादी मिली।

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध | 15 अगस्त पर निबंध हिंदी में कैसे लिखें

Independence Day Speech In Hindi 2023

देश को आजादी दिलाने के लिए कई भारतीय क्रांतिकारी सेनानियों ने अपने बलिदान दिए है तब जाके यह आजादी भारत को मिली है। आजादी दिलाने के लिए  इन स्वतंत्रता सेनानियों का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। महात्मा गांधी, मंगल पांडे, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, लोक मान्य तिलक, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय एवं खुदीराम बोस आदि। आजादी की लड़ाई के लिए भारत में कई प्रकार के आंदोलन चलाये गए जिसमें से अंग्रेजो भारत छोड़ो प्रमुख था। कड़े संघर्षो और ब्रिटिश शासन से अत्याचारी सहने के बाद भारत को यह आजादी मिली है।

दिन वो आज आया है
तिरंगा खुलकर मुस्कराएगा है
तोड़ कर पराधीनता की बेड़ियों को
देखो ध्वज कैसे फहराया है।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय अवकाश होता है, इस दिन सरकारी निजी सभी कार्यालय बंद रहते है। स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमे सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा भाग लेकर सभी लोगों का मनोरंजन किया जाता है। प्रधानमंत्री जी के द्वारा इस उपलक्ष में लाल किले में तिरंगा फहराया जाता है, साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को 21 तोपों के साथ में श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। 15 अगस्त सभी भारतीयों के लिए एक सौभाग्य का दिन है।

सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा
हम बुलबुले है इसके
ये गुलसिता हमारा
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा

अब अंत में मै अपने शब्दों को यही पर विराम देती हूँ जय हिन्द जय भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram