How to Join Indian Army after 10th?– भारतीय सेना में भर्ती होना हर किसी युवा का सपना होता है। यदि आप इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहते है तो आप यहाँ दी गयी जानकारी के अनुसार देख सकते है की आप दसवीं पास करने के बाद सेना में कैसे भर्ती हो सकते है। सेना में भर्ती होने के लिए क्या क्या योग्यताएं होनी चाहिए वह सभी जानकारी हमारे इस आर्टिकल में दी गयी है।
युवाओं के बेहतर करियर के लिए सबसे बेहतर विकल्प है भारतीय सेना में भर्ती होना, युवाओं को इंडियन आर्मी में देश सेवा गौरव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। अगर आप भी भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे है तो यह विशेष जानकारी खास आपके लिए काम आ सकती है।
इंडियन आर्मी में पद और रैंक | Indian Army Rank List in Hindi

Indian Army ज्वाइन करने के लिए आपको सबसे पहले उससे जुड़ी जानकारी पता होनी चाहिए। दसवीं पास करने के बाद इंडियन आर्मी में आप सभी योग्यताएं पूर्ण करने बाद भारतीय सेना में शामिल हो सकते है। 10th पास करने के बाद ही युवा नागरिक भारतीय थल सेना में शामिल हो सकते है। तो आइये जानते है How to Join Indian Army after 10th? से संबंधित जानकारी को विस्तार रूप से की किस तरह आप आवेदन कर सकते है एवं आपका सिलेक्शन कैसे होगा।
10वीं के बाद सेना में कैसे भर्ती
अगर आपने दसवीं पास कर लिया और आप भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे है तो आपको सबसे पहले joinindianarmy.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा। युवाओं के लिए समय समय पर पोर्टल में भर्ती रैली से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किये जाते है सभी युवा नागरिक अपने राज्य एवं क्षेत्र के आधार पर आवेदन करके भर्ती रैली में शामिल हो सकते है। दसवीं पास युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने के लिए कई विभिन्न पदों में भर्ती होने का मौका दिया जाता है।
जैसे -सोल्जर, जनरल ड्यूटी इन दोनों श्रेणी के अंतर्गत कई सारी पोस्ट रहती है जिसमें युवाओं को चयनित किया जाता है। भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए युवा नागरिकों को अपनी योग्यता के अनुसार जारी किये नोटिफिकेशन के आधार पर भर्ती रैली में शामिल होना होता है इसके लिए आपको पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है।
भारतीय सेना में 10th पास के लिए सोल्जर भर्ती हेतु योग्यता
इंडियन आर्मी में दसवीं पास के बाद भर्ती होने के लिए कैंडिडेट के पास नीचे दी गयी निम्नलिखित योग्यताएं होनी आवश्यक है।
- भारतीय सेना सोल्जर जनरल ड्यूटी भर्ती हेतु दसवीं पास आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10th परीक्षा पास करनी अनिवार्य है।
- जिस स्थान के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है उस क्षेत्र का आवेदक व्यक्ति स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इंडियन आर्मी ज्वाइन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 17-1/2 वर्ष होनी चाहिए। इसी के साथ अधिकतम रूप में उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को सोल्जर ट्रेड्समैन भर्ती हेतु दसवीं कक्षा पास होने के साथ-साथ संबंधित रिक्तियों के लिए ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र या फिर NCVT प्रमाण पत्र का होना भी जरुरी है।
- Indian Army भर्ती हेतु उम्मीदवारों की लम्बाई उनके क्षेत्र के अनुसार अलग अलग निर्धारित हो सकती है। अपना रजिस्ट्रेशन करने से पहले जारी की गयी अधिसूचना में लम्बाई, वजन छाती सेंटीमीटर से जुड़ी जानकारी को अवश्य चेक करें।
10th पास कैंडिडेट के लिए भारतीय सेना में पद
दसवीं कक्षा के बाद भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए मुख्य रूप से दो श्रेणियाँ निम्नवत है।
1. Indian Army Soldier Tradesman
10th परीक्षा पास कर लेने के बाद कैंडिडेट के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण श्रेणी सोल्जर ट्रेड्समैन की है। यह श्रेणी कैंडिडेट को भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर प्रदान करता है
दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए कई तरह की पोस्ट उपलब्ध है। यह दसवीं पास आवेदकों को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए एक अवसर प्रदान करता है। इनमे से दसवीं पास कैंडिडेट के लिए सेना के सैनिक ट्रेड्समैन श्रेणी सबसे विशेष श्रेणियों में से एक है।
मुख्य रूप से इसकी दो श्रेणी है।
- General Duties (GD) सामान्य कर्तव्य (जीडी)
- Specified Duties (SD) निर्दिष्ट कर्तव्य (एसडी) है।
इन श्रेणियों के अंडर में कैंडिडेट के लिए विभिन्न प्रकार के पास रिक्त होते है जैसे -टेलर, शेफ, ड्रेसर, आर्टिसन,स्टीवर्ड, पेंटर, सपोर्ट स्टाफ (ईआर), मेस कीपर, हाउस कीपर, एवं घोड़ो की देखभाल करने के लिए सिंक विभिन्न तरह की ट्रेड उपलब्ध है।
भारतीय सेना के माध्यम से आर्मी सोल्जर ट्रेड्समैन भर्ती के लिए एक बार कैंडिडेट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करती है इस परीक्षा को आर्मी सोल्जर ट्रेड्समैन की परीक्षा के रूप में जाना जाता है। इसके अतिरिक्त एक वर्ष की अवधि में इस परीक्षा का आयोजन 4 बार किया जाता है। इसके लिए दैनिक एवं रोजगार समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी किया जाता है। यह उन सभी युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक अवसर प्रदान करता है जो इसके लिए मेहनत से तैयारी कर रहे है।
जनरल ड्यूटी जीडी General Duty
जनरल ड्यूटी जीडी भारतीय सेना सामान्य ड्यूटी सेक्शन का वह भाग है जसिमें लड़ाकू सैनिक, राइफलमैन, ड्राइवर, ऑपरेटर, भूमि रक्षा बल, गनर आदि सहित वास्तविक रक्षा सैनिक शामिल है।
दसवीं के बाद सेना में भर्ती होने के लिए ऐसे करे आवेदन
यदि आप इंडियन आर्मी जॉब करने के इच्छुक है तो आपको इसके लिए आधिकारिक पोर्टल Join Indian Army की वेबसाइट से आवेदन करना होगा। समय समय पर युवाओं के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में आर्मी रैली का आयोजन किया जाता है।

भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए निर्धारित योग्यता के अनुसार पात्र युवा joinindianarmy.nic.in पोर्टल में विजिट कर आर्मी रैली में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण करना होगा। आर्मी भर्ती हेतु आप जारी किये नोटिफिकेशन के आधार पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते है।
भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए चयन प्रक्रिया
Indian Army में दसवीं पास करने के बाद सोल्जर एवं ट्रेड्समैन के पद में भर्ती होने के लिए कैंडिडेट को 7 चरणों से गुजरना होता है। इन सभी चरणों में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को सोल्जर एवं ट्रेड्समैन के पदों पर नियुक्त किया जाता है। आप नीचे दी गयी जानकारी के अनुसार देख सकते है की आपको दसवीं के बाद भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए किन किन चरणों से गुजरना होगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- भौतिक मापन
- चिकित्सा परीक्षण
- लिखित परीक्षा
- मेरिट लिस्ट तैयार करना
- केंद्रों पर योग्यता क्रम में चयनित उम्मीदवारों का नामांकन और प्रेषण
How to Join Indian Army after 10th? FAQ
दसवीं के बाद भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए न्यूनतम आयु 17-1/2 वर्ष निर्धारित की गयी है।
जी हाँ यदि आप भारतीय सेना भर्ती में शामिल होना चाहते है कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होना अनिवार्य है।
जनरल ड्यूटी एवं सोल्जर ट्रेड्समैन के पदों पर 10th पास उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया जारी की जाती है।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट ,दस्तावेज़ सत्यापन ,भौतिक मापन,चिकित्सा परीक्षण ,लिखित परीक्षा ,मेरिट लिस्ट ,केंद्रों पर योग्यता क्रम में चयनित उम्मीदवारों का नामांकन और प्रेषण के आधार पर भारतीय सेना में उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।