जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवायें – जैसे कि आप सभी जानते है जन्म प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता आजकल हर सरकारी कार्य, नौकरी, एडमिशन, किसी भी योजना हेतु फॉर्म भरने, छत्रवृत्ति फॉर्म भरने आदि कार्यों में होती है। जन्म प्रमाण पत्र उपयोग मुख्यतः आयु के प्रमाण के रूप में किया जाता है। वे इच्छुक उम्मीदवार जो जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है वे घर बैठे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।
यह भी देखें :- ओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऐसे बनाएं

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनायें ? Birth Certificate Apply Form भरने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवायें | How to apply online for Birth Certificate से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –
जन्म प्रमाण पत्र वह प्रमाण पत्र होता है जिससे किसी व्यक्ति की आयु, जन्म स्थान, आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हालांकि जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका उपयोग आजकल अधिकतर कार्यों में किया जाता है जैसे -एडमिशन लेने के लिए, नौकरी के लिए, सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आदि। जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनवाने के लिए कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। जानकारी के लिए बता दें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। वे इच्छुक उम्मीदवार जो ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट https://crsorgi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
How to apply online for Birth Certificate 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवायें ? इससे सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवायें ? |
साल | 2023 |
कैटेगरी | प्रमाण पत्र |
प्रमाण पत्र का नाम | जन्म प्रमाण पत्र |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | https://crsorgi.gov.in |
जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों (Important Documents) की जरूरत होगी। जिनके बारे में हम आपको नीचे दिए गए कुछ पॉइंट्स के माध्यम से बताने जा रहें है। ये जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार है –
- बच्चे के अभिभावक के डाक्यूमेंट्स
- माता-पिता का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- एड्रेस प्रूफ
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बच्चे के डाक्यूमेंट्स
- अस्पताल द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र
- जन्म के समय अस्पताल द्वारा दी गई रसीद
- शिशु के जन्म के एक साल उपरान्त रजिस्ट्रेशन करने से सम्बंधित एफिडेविट
बर्थ सर्टिफिकेट के लाभ एवं आवश्यकता
अगर आपने अभी तक अपना बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है और आप बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते है तो इससे पहले बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र) के लाभ एवं इसकी आवश्यकता के विषय में जान लीजिये। यहाँ हम आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लाभ बताने जा रहें है। जानिए क्या है जन्म प्रमाण पत्र के लाभ –
- बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवाया जा सकता है।
- जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग आयु के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है।
- एडमिशन लेने के लिए, नौकरी के लिए, सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज बनवाने के लिए आयु प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- जमीन खरीदने पर जमीन अपने नाम कराने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र ही आवश्यकता होती है।
- कोई भी नागरिक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है और इसका लाभ उठा सकता है।
Birth Certificate Online Apply Process
उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो यहाँ हम आपके लिए Birth Certificate Online Apply Process कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

- जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले पको आधिकारिक वेबसाइट https://crsorgi.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
- यहाँ आपको User Login डैशबोर्ड दिखाई देगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है-

- इसमें आपको नीचे दिए गए General Public Sign up का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर साइन अप फॉर्म खुल जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- अब आपको इस फॉर्म में सबसे पहले User Name और Email Id दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको Mobile Number और Date of occurence of event दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको जन्म का स्थान जैसे State, District, Sub District, Village/Town ड्राप लिस्ट में से सलेक्ट करनी होगी।
- इसके बाद आपको Registration Unit ड्राप लिस्ट में से सलेक्ट करनी होगी।
- अब आपको दिया गया कैप्चा कोड निर्धारित बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Register के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको यूज़र आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
- इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- लॉगिन करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Birth के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर Birth registration Form खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी स्टेप बाय स्टेप सही-सही और ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होंगी।
- इसके बाद आपको जरूरी डाक्यूमेंट्स स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है।
- अब आपको जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा। इस रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आप अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप ऑफलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते है तो यहाँ हम आपको Birth Certificate Offline Apply Process बताने जा रहें है। आप हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- ऑफलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले अपनी तहसील में जाकर सम्पर्क करना होगा।
- उसके बाद वहां जाकर आपको सम्बंधित विभाग के अधिकारी से जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी के सभी विकल्पों को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म में समस्त जानकारी सही-सही और ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
- अब आपको आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज ध्यानपूर्वक संलग्न करने होंगे।
- इसके बाद फॉर्म में भरी गई जानकारी की जांच करनी होगी और संलग्न किये गए दस्तावेजों की जांच करनी होगी।
- अब आपको फॉर्म पूरी तरह से तैयार करके सम्बंधित विभाग कार्यालय में जमा कर देना है।
- इसके बाद अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- आवेदन पत्र और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद लगभग 15-20 दिनों में आपका जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
अगर आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे – बच्चे के अभिभावक के डाक्यूमेंट्स – माता-पिता का आधार कार्ड , राशन कार्ड , वोटर आईडी , एड्रेस प्रूफ , ड्राइविंग लाइसेंस और बच्चे के डाक्यूमेंट्स – अस्पताल द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र , जन्म के समय अस्पताल द्वारा दी गई रसीद , शिशु के जन्म के एक साल उपरान्त रजिस्ट्रेशन करने से सम्बंधित एफिडेविट, आदि
जी हां, अब जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाया जा सकता है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवायें और इससे सम्बंधित जानकारी साझा की है अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।