Hamraaz App– Ministry of Electronics and Information Technology एवं भारत सरकार के माध्यम से भारतीय सेना के नौजवानो को एक बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 को लॉन्च किया गया है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे भारतीय सेना में तैनात जवानों की सुविधा के लिए बनाया गया है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये अब भारतीय सेना के जवान अपनी भर्ती, प्रमोशन और पेमेंट्स की जानकारी को अब अपने मोबाइल फ़ोन की मदद से प्राप्त कर सकते है।
इसे भी पढ़ें :- (ऑनलाइन आवेदन) अग्निपथ योजना
![Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड [2023] 1 Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड [2023]](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/11/Hamraj-Indian-Army-App-v7.2-1024x535.jpg)
इस ऍप में Indian Army के जवानों को उनके पे स्लिप से संबंधित सेवा का लाभ एवं फॉर्म 16 आदि को भी ऍप की मदद से डाउनलोड कर सकते है। हमारे इस लेख में हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड [2023] की प्रक्रिया को विस्तार रूप में साझा किया गया है। अतः इस आर्टिकल में ऍप से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भी साझा किया गया है।
Hamraaz App क्या है ? (What is Hamraaz App)
हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2– भारतीय सेना के जवानों के लिए हमराज़ ऍप एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसमे सेना के जवानों के लिए सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध किया जाता है। इस ऍप में भर्ती से रेलेटेड प्रमोशन पेमेंट्स आदि की जानकारी को ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। Hamraaz Mobile APP का उपयोग केवल इंडियन आर्मी के जवानों के द्वारा किया जा सकता है।
इंडियन आर्मी के जवानों को बेहतर सेवाओं को प्रदान करने के लिए समय समय पर इस ऍप को अपडेट किया जाता है। एडजुटेंट जनरल शाखा (एमपी -8) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से सेना के जवानों के लिए उनकी सेवा के संचार हेतु यह Hamraaz App विकसित किया गया है।
Hamraaz App Highlights
App Name | Hamraaz Indian Army App |
---|---|
ऍप विकसित किया गया | इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
ऍप साइज | 13 MB |
Developer | Indian Army |
Category | भारतीय सेना |
ऍप | Free |
Requirement | Android 5.0 – Lollipop & above |
डाउनलोड | 44588259 |
अंतिम अपडेट | 2022-10-18 |
आधिकारिक वेबसाइट | apps.mgov.gov.in |
Hamraaz App हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2
विशेष रूप से भारतीय सेना के सैनिकों की सेवा के लिए सेना के जवानों (Adjutant General’s Branch (MP-8) की तकनीकी टीम द्वारा उनकी सेवा के संचार और उनके मोबाइल फ़ोन पर उन्हें भुगतान संबंधी जानकारी हेतु विकसित किया गया है। हमराज इंडियन आर्मी का उपयोग केवल भारतीय सेना में तैनात सभी जवान कर सकते है। आम नागरिक इस ऍप का इस्तेमाल नहीं कर सकते है। भारतीय सेना के जवानों को भुगतान से संबंधी सेवाओं को बेहतर तरीके से प्रदान करने के लिए ऍप को समय समय पर अपडेट किया जाता है।
हमराज़ ऐप का उपयोग करने के लाभ
- इंडियन आर्मी के जवानों को उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ी सेवाओं को प्रदान करने के लिए इसमें 1055 live apps प्रदान किये गए है। जिनका उपयोग करके लाभार्थी यूजर्स अपने सरकारी कामो को सरलता पूर्वक कर सकते है।
- इंडियन आर्मी के जवानों को यह ऍप विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान करता है जैसे- मंथली पे स्लिप,फॉर्म 16, AFPP सब्सक्रिप्शन परिवर्तन, ऑनलाइन शासन प्रबंधन, व्यक्तिगत विशिष्ट पॉपअप संदेश आदि।
- इस ऍप की मदद से इंडियन आर्मी में तैनात सभी जवान घर बैठे अपनी इनकम से जुड़ी प्रक्रिया की जांच कर सकते है।
- इंडियन आर्मी के जवानों को इस ऍप की मदद से बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अभी हाल ही में इसका लेटेस्ट वर्जन v7.2 अपडेट किया गया।
Hamraaz App Download – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड कैसे करें [2023]
हमराज़ इंडियन आर्मी ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें। ऍप डाउनलोड करने से संबंधी जानकारी को साझा किया गया है।
- Humraj Indian Army App v7.2 Download करने के लिए apps.mgov.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में Most Popular सेक्शन में जाएँ।
- यहाँ आपको Hamraaz Indian Army के ऍप में क्लिक करना है।
- अब नए पेज में मोबाइल एप्लीकेशन खुलकर आएगी इसे डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को एंटर करें इसके बाद download के ऑप्शन में क्लिक करें।
- इसके बाद यह मोबाइल एप्लीकेशन आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगी।
- अब आप एप्लीकेशन में अपना अकाउंट बना कर इसमें उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
हमराज ऍप का उपयोग ऐसे करें।
- Hamraaz App का उपयोग करने के लिए अपने ऍप को ओपन करें।
- इस ऍप का उपयोग केवल भारतीय सेना के जवान कर सकते है।
- ऍप का उपयोग करने के लिए इंडियन आर्मी जवान का पैन कार्ड आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।
- ऍप का इस्तेमाल करने के लिए जवानों को इसमें अपने संबंधित जानकारी को दर्ज करके अपना अकाउंट नंबर बनाना होगा।
- अकाउंट बनाने के आधार पर इसमें मौजूद सभी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
Hamraaz app Login
- हमराज मोबाइल एप्लीकेशन में लॉगिन करने के लिए अपने फ़ोन में मौजूद इस एप्लीकेशन को ओपन करें।
- इसके बाद Hamraaz Personal Login के विकल्प में क्लिक करें।
- अब नए पेज में Username और Password दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन में क्लिक करें।
- इस तरह से हमराज ऍप में लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Hamraaz Army App Payslip Download कैसे करें
Hamraaz App से Payslip Download करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। पे स्लिप डाउनलोड करने से संबंधी प्रक्रिया को नीचे साझा किया गया है।
- हमराज ऍप को ओपन करें।
- ऍप ओपन करने के बाद लॉगिन आईडी दर्ज करें।
- इसके बाद ‘Payslip’ के ऑप्शन में क्लिक करें।
- अब पे स्लिप डाउनलोड करने के लिए month को सेलेक्ट करें और submit ऑप्शन में क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी पेस्लिप से संबंधी जानकारी पीडीऍफ़ फॉर्मेट में खुलकर आएगी।
- इस डाउनलोड करें। इसके बाद इसे देखने के लिए अपना पेस्लिप पासवर्ड दर्ज करें।
- Pay Slip Password आपके पैन कार्ड के स्टार्टिंग के 4 अक्षर एवं सेना में जॉइन करने की तिथि के पहले 4 अंक होते है।
हमराज ऍप में sing up कैसे करें
- Humraaz App में Sign-Up करने के लिए hamraazmp8.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
- वेबसाइट के होम पेज में ‘Signup’ के विकल्प में क्लिक करें।
![Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड [2023] 4 Humraaz App sign up](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/07/Humraaz-App-sign-up-1024x467.png)
- signup करने के लिए अपना पैन कार्ड संख्या को दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड संख्या को दर्ज करके सबमिट ऑप्शन में क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स ऐड करनी है।
- इसके बाद यूजर नेम पासवर्ड बनाकर सबमिट ऑप्शन में क्लिक करना है।
- इस प्रकार signup करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और हमराज ऍप में आपका अकाउंट एक्टिव हो जायेगा।
How to Join Indian Army after 10th?
पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में क्या करें
- यदि आप हमराज मोबाइल ऍप में अपने पासवर्ड को भूल जाते है तो hamraazmp8.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में forgot password के ऑप्शन में क्लिक करें।
![Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड [2023] 5 Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.1 डाउनलोड [2022]](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/08/Hamraaz-App-fogot-password.png)
- इसके बाद अगले पेज में आपको अपना पैन कार्ड नंबर कैपिटल में दर्ज करना होगा।
- अब स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड संख्या को दर्ज करके सबमिट ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको नया पासवर्ड दर्ज करके सबमिट ऑप्शन में क्लिक करना है।
- इस तरह से आप पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में अपने पासवर्ड को रिकवर कर सकते है।
हमराज़ ऐप उपयोग करने के फायदे
- इस ऐप पर 1055 live apps प्रदान किये गए हैं, सरकारी कामों के लिए इनका उपयोग किया जा सकता है।
- ये ऐप मंथली पे स्लिप, फॉर्म 16, AFPP सब्सक्रिप्शन परिवर्तन, ऑनलाइन शासन प्रबंधन, जैसी बहुत सी सुविधाएं प्रदान करता है।
- इस ऐप की मदद से आप घर बैठे अपने आय की जाँच कर सकते हैं।
- हमराज ऍप की सहायता से अब सभी भारतीय सेना में तैनात नौ जवानों को अपनी सर्विस से संबंधी सेवा का लाभ अब घर बैठे प्राप्त होगा।
- यह आर्मी के लिए एक सुविधाओं का ऑनलाइन मंच है।
Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड से संबंधित प्रश्न उत्तर
भारत सरकार के माध्यम से हमराज ऍप इंडियन आर्मी में तैनात सभी जवानों के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऍप का इस्तेमाल केवल सोल्जर्स कर सकते है।
Ministry of Electronics and Information Technology के माध्यम से इंडियन आर्मी के जवानों के लिए यह ऍप इसलिए लॉन्च किया गया है। इस ऍप के जरिये जवानों को उनकी पे स्लिप ,प्रमोशन ,भर्ती ,आदि की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी।
मौजूदा समय में हमराज ऍप केवल एंड्रॉइड डिवाइस के लिए उपलब्ध है। सभी एंड्रॉइड यूजर्स हमराज ऍप को डाउनलोड कर सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।
Hamraaz App के विभिन्न लाभ है इस ऍप की मदद से मोबाइल में ही भारतीय सेना के नौ जवान अपने फाइनेंशियल डाटा को मैनेज कर सकते है। इस ऍप में सैलरी भुगतान से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध की गयी है।
हमराज ऍप का सबसे लेटेस्ट वर्जन Current Version: 7.2 है।
जी हाँ भारतीय सेना में तैनात सभी भारतीय सेना के नौजवान ही हमराज एप्प का उपयोग कर सकते है।
Developer Information Developed By:Indian Army
Email:[email protected]
Phone Number: 34891